इंदौर भागीरथपुरा कांड: मौतों पर बोले सीएम, सरकार हर परिवार के साथ

Sanjay Gupta | Jan 07, 2026, 21:05 IST
Share
Indore Bhagirathpura incident CM said on deaths, government is with every family
Photograph: (the sootr)

इंदौर के भागीरथपुरा में मौतों की संख्या पर विवाद जारी है। इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आंकड़ों की परवाह किए बिना सरकार हर परिवार के साथ है।

Indore. इंदौर के भागीरथपुरा में मौतों को लेकर असमंजस छाया हुआ है। प्रशासन अभी तक 6 की मौत मान रहा है लेकिन मुआवजा लिस्ट में 18 नाम है। लेकिन मौतों का आंकड़ा उधर 20 को छू गया है। वहीं हाईकोर्ट में मौत चार बताई गई है। इस पूरे मामले में भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव से भी सवाल हुआ।

सीएम से यह पूछा गया सवाल

भोपाल में जी राम जी योजना को लेकर बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस हुई। इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री प्रह्लालाद पटेल व अन्य शामिल थे। इसमें सवाल हुआ कि इंदौर के गंदे पानी की घटना में प्रशासन 6 की मौत मान रहा है, मुआवजा 18 को दिया गया है। इसे हम क्या माने।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के भागीरथपुरा में नर्मदा के पानी को बोरिंग ने ऐसे बनाया जहर, सीवरेज का पानी ऐसे नर्मदा लाइन में पहुंचा

इंदौर भागीरथपुरा में 3 माह पहले विभाग संभालने वाले IAS रोहित सिसोनिया पर क्यों गिरी गाज, इसलिए रूकी थी टेंडर फाइल

सीएम ने यह दिया जवाब

इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जवाब दिया कि- बात गिनती की नहीं है, एक भी व्यक्ति की जान जाना कष्ट का विषय है। इसलिए आंकड़ें में नहीं पड़ रहे हैं, प्रशासन की दृष्टि से तरीका होता जिन्होंने पीएम कराया, उनका आंकड़ा कुछ था। लेकिम हमने कहा कोई बात नहीं। जब कोई दुखद घटना होती है तो उसका निगम में पंजीयन होता है। जो वहां के लोग चाहेंगे राहत की बात आएगी तो आंकड़े की जगह सरकार हम सभी के साथ है।

कलेक्टर ने क्या कहा

वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा ने इसे लेकर बुधवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि- दुखद मृत्यु को जो समचाार होते हैं, ऐसे में तत्काल राहत मिलना चाहिए, इसलिए सीएम के निर्देश पर उन्हें राहत राशि दी जा रही है। सभी को दो-दो लाख रुपए की राशि तत्काल दी जा रही है। अभी ऐसे दुखद परिवार में 18 को यह राशि दी गई है। वहीं घटना में मौत के लिए डॉक्टर की रिपोर्ट पर ही उसे औपचारिक डेथ मानी जाती है, इसके लिए अभी रिपोर्ट का इंतजार है।

महापौर बोल चुके 6 मौत, पार्षद 15, ऐसे हो रही 20

महापौर पुष्यमित्र भार्गव दो दिन पहले 6 मौत की बात कह चुके हैं। पार्षद कमल वाघेला 15 मौत की बात कह चुके हैं। उधर प्रशासन की मुआवजा सूची में रामकली जगदीश और श्रवण दो नए नाम है, जो बताई जा रही 18 मौतों के सिवा है। इससे इन मौतों का आंकड़ा 20 तक पहुंच रहा है।

हाईकोर्ट कह चुका हेल्थ इमरजेंसी

इस पूरे मामले में जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान 6 जनवरी को हाईकोर्ट इंदौर ने इसे हेल्थ इमरजेंसी माना। साथ ही कहा कि यह स्वच्छ शहर में धब्बा है। मौतों के आंकड़े की स्थिति साफ नहीं होने पर भी इसे गंभीर लापरवाही और शासन की असंवेदनशीलता माना गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा कांड-दूषित पानी से और दो लोगों की मौत, मृतक संख्या हुई 20

इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से आखिर कितनों की मौत, हाईकोर्ट में बताया 4, मुआवजा लिस्ट में 18, 5 माह का अव्ययान भी शामिल

डैथ आडिट की अभी तक रिपोर्ट नहीं

वहीं इस मामले में अभी भी हैल्थ टीम डैथ आडिट ही कर रही है। इसके लिए पांच सदस्यीय टीम काम कर रही है। इसमें एसोसिएट प्रोफेसर संजय दुबे, अखिलेख सिंह, सूरज सिरोही, धर्मांशु चौबे, और सुनील सोनी शामिल है। लेकिन अभी तक कमेटी ने रिपोर्ट नहीं दी है। हालांकि सूत्रों के अनुसार कमेटी सोमवार तक 14 मौतों को डायरिया से मौत मान चुकी थी लेकिन अभी औपचारिक रिपोर्ट बाकी है।

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड
  • इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई