इंदौर नगर निगम का भारत वन ठंडे बस्ते में, सेना ने लिया पूरा कब्जा, बनाएगी वंदे भारत भवन

Sanjay Gupta | May 17, 2025, 11:13 IST
Share
INDORE NEWS.........
INDORE NEWS.........

इंदौर के पोलोग्राउंड स्थित भारत वन प्रोजेक्ट को लेकर हाल ही में खुलासा हुआ कि यह जमीन भारतीय सेना की है। नगर निगम द्वारा इस भूमि पर भारत भवन बनाने की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत...

इंदौर के पोलोग्राउंड में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भारत वन को लेकर 'द सूत्र' ने सबसे पहले खुलासा किया था कि यह जमीन तो आर्मी की है, जहां पर निगम ने दौरा कर यह प्लान बनाया। इस खुलासे के दो दिन बाद ही आर्मी ने वहां पर डिफेंस भूमि होने का बोर्ड लगा दिया था। अब आर्मी ने भी मौके पर दौरा कर लिया है और नया प्लान बना लिया है।

वंदे भारत भवन बनाएगी सेना

इस जमीन पर अभी आठ हजार करीब पेड़-पौधे लगे हुए हैं, जिन्हें हटाकर और कटाई-छंटाई कर यहां पर भारत भवन बनाने का प्लान बना रहा था, जिसका खुद जनप्रतिनिधियों, रहवासियों और पर्यावरणविदों की ओर से विरोध था। इसी दौरान अब सेना के अधिकारियों ने वहां दौरा कर वंदे भारत भवन बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। पांच जून को सेना यहां सघन पौधारोपण करने की भी तैयारी कर रही है। उनका दावा है कि मौजूदा सघन वन को बनाए रखा जाएगा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सफाई भी करवाई और फेंसिंग भी ठीक कराई जा रही है। उनका कहना है कि यह आर्मी स्टॉक यार्ड भूमि है।
यह खबर भी...NEET-UG 2025 के रिजल्ट पर इंदौर हाईकोर्ट ने हटाई रोक, प्रभावित परीक्षा केंद्र के जारी नहीं होंगे

यह बनाएगी सेना यहां पर

भारतीय सेना के मध्यभारत एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अतुल भाटिया व अन्य ने दौरा किया। वंदे भारत सदन में सैनिक परिवारों के लिए पॉली क्लिनिक, कैंटीन बनेगा।

खबर यह भी...इंदौर में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सीएम पूरे जोश में बोले- अब दुनिया देख रही है भारत की नई शक्ति

इसके पहले इन्होंने किया था विरोध

इस मामले में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन को पत्र लिखकर पर्यावरणविद और अन्य से बात करने की बात कही गई थी। पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने महापौर को पत्र लिखकर इसका पुराना इतिहास बताया था कि यह जमीन आर्मी की है। वहीं विधायक गोलू शुक्ला ने विरोध करने वालों के साथ बैठक की और कहा कि ऐसी कोई योजना अभी नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Indore News | MP News | इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव | इंदौर नगर निगम खबर | Indian Army

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • मध्य प्रदेश
  • Indian Army
  • इंदौर नगर निगम खबर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच