BJP इंदौर के 35 नगर मंडल की सूची आज होगी फाइनल, महिलाओं को मिलेगा मौका

Sanjay Gupta | Dec 13, 2024, 13:59 IST
Share
BJP NAGAR MANDAL
BJP NAGAR MANDAL

बीजेपी में इंदौर नगर के 35 मंडल के लिए सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शाम को भोपाल में पार्टी नेतृत्व से एक बार चर्चा की जाएगी और फिर रात तक इसे फाइनल कर जारी किया जा सकता है।

बीजेपी में इंदौर नगर के 35 मंडल के लिए सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शाम को भोपाल में पार्टी नेतृत्व से एक बार चर्चा की जाएगी और फिर रात तक इसे फाइनल कर जारी किया जा सकता है। किसी कारण से अगर आज फाइनल लिस्ट जारी नहीं होती है, तोशनिवार को जारी की जाएगी। बता दें कि कुछ नामों को लेकर अभी भी उठापटक का दौर चल रहा है।

चुनाव पर्यवेक्षक से सीधी बात

इस मामले में द सूत्र ने चुनाव पर्यवेक्षक और प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत से सीधी बात की है-

सवाल- कब तक बीजेपी मंडल नगर की सूची जारी होगी?

रावत- यह अंतिम दौर में हैं, रात को जारी हो सकती है या नहीं तो कल तो जारी कर ही देंगे।

सवाल- क्या कोई विधायकों का दबाव आ रहा है?

रावत- नहीं दबाव वाली कोई बात नहीं है, बीजेपी में एक पार्टी गाइडलाइन होती है उसी से काम हो रहा है। राय जरूर विधायकों से भी ली गई है। सभी की रायशुमारी से ही नाम तय होगा।

सवाल- ग्रामीण मंडल में महिलाओं को जगह नहीं मिली, शहर में होगा क्या?

रावत- शहर में महिलाओं को भी जगह दी जा रही है, एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को भी, जो पार्टी लाइन है उसी के आधार पर सभी को तवज्जो मिलेगी।

सवाल- रायशुमारी को लेकर कैसा माहौल रहा है?

रावत- बहुत ही अच्छा उत्साह देखा गया है, सभी ने अपनी ओर से नाम बताए हैं, कई जगह तो कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर एक ही नाम को बढ़ाया और कहा कि इन्हें बना दिया जाए।

सवाल- अब सूची में इंतजार क्यों?

रावत- एक बार शाम को पार्टी नेतृत्व से बात करेंगे, हमारी पार्टी की एक मर्यादा होती है, उसी के अनुसार चलते हैं। इसके बाद सूची फाइनल कर जारी कर दी जाएगी।

सवाल- क्या वर्तमान मंडल अध्यक्ष भी दौड़ में?

रावत- हां, यदि वह 45 साल से कम उम्र की सीमा में हैं तो वह भी दौड़ में हैं। फैसला रायशुमारी और सबकी सहमति से हो रहा है।

ग्रामीण मंडल में विधायकों की ही चली

उधर, बीजेपी ग्रामीण इंदौर में मंडल अध्यक्षों की सूची गुरुवार शाम जारी कर दी गई। इसमें 16 मंडल नियुक्त हुए जिसमें ग्रामीण विधायकों की ही चली है। केवल महू में एक मंडल जो राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार के पिता भेरूलाल के नाम पर है, वहां उनके समर्थक मुकेश पाटीदार को जगह दी गई। महू में विधायक उषा ठाकुर तो देपालपुर में मनोज पटेल और सांवेर में मंत्री तुलसीराम सिलावट की ही चली है। लेकिन 16 मंडल में किसी भी महिला को जगह नहीं मिली है, जबकि 33 फीसदी आरक्षण की बात कही गई थी।

शहरी मंडल में क्या चल रहा है?

विधानसभा एक में मंडल अध्यक्ष बदलने की बात आ रही है, क्योंकि अब यहां पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधायक और मंत्री भी, पहले इस विधानसभा में उनका दखल नहीं था। विधानसभा दो में विधायक रमेश मेंदोला के ही चलने की बात सामने आ रही है। एक-दो मंडल को लेकर यहां भी विवाद हो रहा है। इसी तरह विधानसभा तीन में भी विधायक बदल चुके हैं और अब गोलू शुक्ला आए हैं, तो वह भी नाम बदलवाने में लगे हैं। विधानसभा चार में जैसवानी और विधायक मालिनी गौड़ के बीच विवाद है, इसके चलते यहां भी कुछ जगह मामले अटके हैं। राऊ में भी विधायक मधु वर्मा के आने से बदलाव आएगा। विधानसभा पांच की बात करें तो विधायक महेंद्र हार्डिया की बहुत ज्यादा सुनी जाएगी ऐसा दिखता नहीं है। इसलिए यहां बदलाव होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती