इंदौर में BJP के बूथ अध्यक्षों को साफा बांधकर बग्गी से निकाली यात्रा

Sanjay Gupta | Nov 24, 2024, 16:55 IST
Share
Indore BJP booth presidents
Indore BJP booth presidents

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नए बूथ अध्यक्षों को भगवा पगड़ी पहनाकर हाथी, ऊंट, ढोल और डीजे के साथ जुलूस निकाला गया।

इंदौर में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष नियुक्त हो गए हैं, इसके बाद अगली दौड़ मंडल अध्यक्ष और फिर नगराध्यक्ष की नियुक्ति होगी। वहीं नए बूथ अध्यक्षों को रविवार को भगवा साफा पहनाया गया और हाथी, ऊंट सहित ढोल ताशे व डीजे पर यात्रा निकली।

पहले सुनी मन की बात

नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने विधानसभा क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 5 में स्थित वार्ड 254 पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना उसके पश्चात पार्टी की मजबूत इकाई नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी बूथ अध्यक्षों की भगवा साफा पहने वार्ड में बग्गी पर सम्मान यात्रा भी निकाली गई। इसी प्रकार विधानसभा क्रमांक 4 के वार्ड 85 में 82 बूथ क्रमांक पर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों को हाथी पर बैठाकर सम्मान यात्रा निकाली गई।

बड़ों का स्वागत तो बूथ अध्यक्षों का क्यों नहीं

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रणदिवे ने कहा कि आज पार्टी पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंची है तो बूथ के अध्यक्ष और बूथ की टोली के कार्यकर्ताओं की परिश्रम के कारण संभव हो पाया है। जब बूथ अध्यक्षों के सम्मान करने की बात आई तब सभी विधायक एवं संगठन के पदाधिकारी से चर्चा में यह निर्णय लिया गया कि जब कोई नगर अध्यक्ष या मंडल अध्यक्ष बनता है तब उसका उत्साह के साथ स्वागत किया जाता है तो क्यों न पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण एवं मजबूत इकाई बूथ अध्यक्षों का भी सम्मान एवं स्वागत भव्य एवं दिव्य प्रकार होना चाहिए। सभी ने इसका समर्थन किया और बूथ अध्यक्षों के भव्य स्वागत की तैयारियों की। इस अवसर पर विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,राकेश जैन, प्रणव मंडल, गजानंद गावड़े, निरंजन सिंह चौहान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • politics news
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा