इंदौर में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, AI वाली लड़ाई खून खराबे पर आई

Amresh Kushwaha | Feb 21, 2026, 15:08 IST
Share
indore-political-clash-bjp-congress
indore-political-clash-bjp-congress

इंदौर के गांधी भवन क्षेत्र में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर तीखी झड़प हुई। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की।

INDORE. इंदौर में आज, 21 फरवरी को राजनीति का एक उग्र चेहरा देखने को मिला है। गांधी भवन इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल गया।

इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दिल्ली की गूंज इंदौर में...

इस पूरे विवाद की जड़ दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन में छिपी है।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसी प्रदर्शन के विरोध में इंदौर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले थे। भाजयुमो का इरादा गांधी भवन पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराना था।

1771666137-1461-525190
1771666137-1461-525190

एक-दूसरे पर फेंके पत्थर और संतरे-टमाटर

इस दौरान पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, पत्थर और संतरे-टमाटर भी एक-दूसरे पर फेंके गए। हालात बिगड़ते ही पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

पथराव के दौरान सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सीने में एक बड़ा पत्थर लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया।

कांग्रेसी पहले से हमले की तैयारी कर रहे थे

वहीं, बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी पहले से हमले की तैयारी कर रहे थे। हमारी एक नेत्री के सिर में 8 टांके आए हैं।

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि युवा मोर्चा के नेता प्रदर्शन कर रहे थे। उन पर कांग्रेसियों ने पथराव किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

indore-BJP-congress-clash-2156-1771666989246-605356
indore-BJP-congress-clash-2156-1771666989246-605356

कांग्रेस के आठ कार्यकर्ता घायल

कांग्रेस नेता अमन बजाज ने बताया कि हमारे आठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भी चोटिल हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदौर के उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी पर ईडी का एक्शन, 5.13 करोड़ की संपत्ति अटैच

इंदौर के खुड़ैल टीआई करण सिंह शक्तावत पर जमीन पर कब्जा दिलवाने के आरोप, बिना यूनिफॉर्म पहुंचे थे

इंदौर न्यूज: प्रशासन को घेरने में जुटे भूमाफिया, तहसीलदार के बाद sdm को उलझाने की कोशिश

इंदौर के एमवाय अस्पताल में अब बिल्ली ने ओपीडी में दिए बच्चे, संक्रमित मरीजों की यूनिट में घूम रही

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • कांग्रेस
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा
  • भाजयुमो
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • एआई इम्पैक्ट समिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा