इंदौर BJP में एक लाख सदस्य बने, लक्ष्य से अभी दूर, कैलाश और रमेश यहां भी दूसरे विधायकों से आगे

Sanjay Gupta | Sept 10, 2024, 18:15 IST
Share
Ramesh Mendola Kailash Vijayvargiya
Ramesh Mendola Kailash Vijayvargiya

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा एक को हर काम में नंबर वन बनाने का लक्ष्य लिया हुआ है। इस क्रम में वह पहले ही घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को लेकर काम शुरू कर चुके हैं।

INDORE : पूरे देश में बीजेपी का सदस्यता अभियान चल रहा है। सफाई की तरह इंदौर को बीजेपी ने सदस्यता अभियान में भी नंबर एक बनने का लक्ष्य दिया हुआ है। हालांकि इसमें अभी बहुत तेजी नहीं आई है। लक्ष्य आठ लाख सदस्य बनाने का है और अभी एक लाख के ऊपर यह संख्या पहुंची है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यहां भी नंबर वन पर

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा एक को हर काम में नंबर वन बनाने का लक्ष्य लिया हुआ है। इस क्रम में वह पहले ही घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को लेकर काम शुरू कर चुके हैं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ले चुके हैं। इसलिए उनकी विधानसभा अभी इस काम में आगे हैं। उन्होंने खुद ही दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया हुआ है। वहीं उन्हीं के नक्शे कदम पर चलने वाले विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला यहां भी उनके साथ है और उनकी विधानसभा भी सदस्य बनाने में अव्वल है। यह दोनों विधानसभा सदस्यता में प्रदेश की टॉप 10 विधानसभा में शामिल है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

गांवों में लक्ष्य पाना हो रहा मुश्किल

इंदौर नगर में पांच लाख और ग्रामीण में तीन लाख सदस्यता का लक्ष्य है। इंदौर नगर में तो काम तेज है लेकिन ग्रामीण में हालत अभी बेहतर नहीं है। स्थिति वहां चिंताजनक बनी हुई है। सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी और योगी सरकार में मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने सोमवार रात को बैठक भी ली और वह संतुष्ट नहीं हुए।

बैठक में सभी को जुट जाने के लिए कहा

बैठक में मंत्री सिंह ने सभी प्रभारी, पुराने संयोजक, मंडलों के प्रभारी और एमआईसी सदस्यों को इस काम में जुट जाने के लिए कहा है। सदस्यता प्रभारी सुदर्शन गुप्ता व सहप्रभारी दिलीप शर्मा भी इसमें उपस्थित रहे। सभी को कहा गया है कि काम का विभाजन कर इसमें जुट जाएं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर बीजेपी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • बीजेपी सदस्यता अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा