पंजाब के बब्बर खालसा संगठन का आतंकी इंदौर के ISBT में काम करता मिला
Vishwanath Singh | Updated:
Sourabh751
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के सदस्य आकाशदीप सिंह उर्फ बाज को गिरफ्तार किया है। आकाशदीप इंदौर के हीरानगर इलाके में क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था।
पंजाब के गुरदासपुर जिले में थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला करने वाले प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के सक्रिय सदस्य आकाशदीप सिंह उर्फ बाज को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। 22 वर्षीय आकाशदीप इंदौर के हीरानगर इलाके में क्रेन ऑपरेटर बनकर रह रहा था। वह आईएसबीटी प्रोजेक्ट में क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था, ताकि उसकी असली पहचान छिपी रहे।
6 अप्रैल 2024 को आकाशदीप सिंह और अन्य BKI आतंकियों ने गुरदासपुर जिले के बटाला में किला लाल सिंह थाना पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था। इसके बाद हैप्पी पशियां, मनू अगवान और गोपी नवांशहरिया ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने इसे पुलिस मुठभेड़ों में मारे गए अपने साथियों का बदला बताया था और चेतावनी दी थी कि ऐसे और हमले पुलिसकर्मियों पर किए जाएंगे।
खबर यह भी...इंदौर में SI को डंडों से पीटा, बिजली के खंभे से की बांधने की कोशिश, पुलिस बल बुलाना पड़ा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि आकाशदीप पहले गुजरात में था और फिर इंदौर भाग आया। जांच में पता चला कि वह हीरानगर क्षेत्र में निर्माणाधीन ISBT साइट पर क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा है। उसने बहुत ही चतुराई से फर्जी पहचान के जरिए खुद को छिपा रखा था। स्पेशल सेल ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया नेटवर्क की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
खबर यह भी...इंदौर विकास प्राधिकरण कान्ह, सरस्वती नदी रिवरफ्रंट बनाएगा, दिव्यांग के लिए अनूठी सुगम्य लाइब्रेरी
आकाशदीप की गिरफ्तारी से BKI के देशभर में फैले नेटवर्क और आतंकी मॉड्यूल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि विदेशी फंडिंग और स्थानीय नेटवर्क से जुड़े कई अन्य चेहरे भी इस जांच में सामने आ सकते हैं।
आकाशदीप अमृतसर के गांव चनानके का रहने वाला है और सिर्फ 11वीं कक्षा तक पढ़ा है। कम उम्र में ही वह BKI जैसे खालिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़ गया था और अब उसके खिलाफ देशद्रोह, आर्म्स एक्ट और आतंकी हमले जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में उससे पूछताछ के आधार पर अन्य शहरों में भी छापेमारी हो सकती है।
पंजाब में थाने पर हमला
खबर यह भी...इंदौर में SI को डंडों से पीटा, बिजली के खंभे से की बांधने की कोशिश, पुलिस बल बुलाना पड़ा
तकनीकी और खुफिया निगरानी से पकड़ा गया
पूछताछ में कई अहम खुलासे
स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक ने बताया कि पूछताछ में आकाशदीप ने स्वीकार किया कि वह इंटरनेट मीडिया के जरिए पंजाब के एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो विदेश से BKI को ऑपरेट कर रहा है। वह अवैध हथियारों की आपूर्ति में भी शामिल रहा है। स्पेशल सेल ने इससे पहले आर्म्स एक्ट के एक मामले की जांच में आकाशदीप की पहचान की थी और तभी से उसे वांछित घोषित कर रखा था।
बड़े आतंकी मॉड्यूल के खुलासे की संभावना
कम उम्र में ही जुड़ गया आतंकी संगठन से
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा
By Ratan Kumar Mishra
डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील
By Ratan Kumar Mishra
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
By Sanjay Gupta
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
By Sanjay Gupta
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
By Atul Dwivedi
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
By