वैष्णो देवी जा रही मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक चिपके, धुआं निकलने से यात्रियों में मचा हड़कंप

Sourabh Bhatnagar | Sept 25, 2024, 17:33 IST
Share
बड़ा ट्रेन हादसा टला
बड़ा ट्रेन हादसा टला

महू से वैष्णो देवी​​​​​-कटरा जा रही मालवा एक्सप्रेस के ब्रेक अचानक चिपक गए, जिससे चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।

मध्य प्रदेश के अंबेडकर नगर ( महू) से वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल, बुधवार, 25 सितंबर को महू-इंदौर से वैष्णो देवी-कटरा जा रही मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक अचानक चिपक गए। इस घटना से ट्रेन के AC कोच के पहियों से अचानक चिंगारी निकालने लगी। चारों तरफ धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। धीरे-धीरे ट्रेन को राऊ से इंदौर स्टेशन लाया गया और 40 मिनट तक रिपेयरिंग काम चला। इसके बाद ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

हो सकता था बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन अंबेडकर नगर ( महू ) से वैष्णो देवी जा रही थी। इस दौरान ट्रेन के ब्रेक चिपक गए और इस वजह से एसी कोच के नीचे से चिंगारी के साथ धुआं उठने लगा, जिसके बाद चिंगारी को किसी तरह बुझाया गया। समय रहते यह कदम नहीं उठाया गया होता इससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। आपको बता दें कि इस घटना से किसी तरह के जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है।

रेलवे ने क्या कहा

धुएं को निकलता देख यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेल कर्मचारियों को दी। घटना को लेकर रेलवे के PRO खेमराज मीणा ने बताया कि घर्षण के कारण ट्रेन के पहिए एक कोच में चिपक जाते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद इसे रिलीज कर ट्रेन को फिर से स्टार्ट कर दिया जाता है। उनका कहना है कि इसमें आग लगने का कोई खतरा नहीं होता। इससे केवल धुआं निकलता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ट्रेन हादसा
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मालवा एक्सप्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच