सोनम रघुवंशी का पिस्टल वाला बैग गायब करने वाले ब्रोकर को शिलांग पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanjay Gupta | Jun 22, 2025, 11:15 IST
Share
sonam raghuwansii
sonam raghuwansii

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस को इंदौर में बड़ी कामयाबी मिली है। सोनम रघुवंशी द्वारा कराई गई हत्या की साजिश में शामिल प्रॉपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया गया है।

मेघालय में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा कराई गई हत्या के मामले में शिलांग पुलिस को इंदौर में बड़ी सफलता मिली है। मामले में अब एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। यह वह आरोपी है जो इस हत्याकांड की साजिश में एक और कड़ी में शामिल था। इसने ही सोनम का वह काला बैग छिपाया जिसमें राज कुशवाह द्वारा दी गई पिस्टल और 5 लाख रुपए थे। राज और सोनम ने यह भी प्लानिंग की थी कि राजा की गोली मारकर हत्या कर दी जाए।

इस प्रॉपर्टी कारोबारी को किया गिरफ्तार

शिलांग पुलिस ने महालक्ष्मी नगर के प्रॉपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया है। इसी ने वह काला बैग गायब किया है। यह राज, सोनम की गिरफ्तारी के बाद कारोबारी सिलोम जेम्स कार लेकर 10 जून को हीराबाग स्थित फ्लैट पर पहुंचा। करोबारी सिलोम जेम्स ने दूसरी चाबी से ताला खोलकर तीन बैग, कपड़े, खाने का सामान सहित अन्य चीजें लेकर चला गया।

इसी के चलते शिलांग पुलिस को वह फ्लैट खाली मिला। सिलोम ने फ्लैट से बाकी सामग्री भी हटा दी थी। उल्लेखनीय है कि राजा की हत्या (23 मई) के बाद सोनम 26 मई को इंदौर पहुंची थी और 8 जून की सुबह तक यहीं छिपी थी। 8 जून को सोनम कार लेकर गाजीपुर रवाना हो गई और बैग फ्लैट में ही छोड़ दिया।



sonam raja
sonam raja


खुद 13 जून को सामने आया था सिलोम

यह वही सिलोम जेम्स है जो 13 जून को मीडिया के सामने आया था और कहा कि विक्की उर्फ विशाल चौहान ने यह फ्लैट किराए पर 30 मई को उससे लिया था और तीन माह किराए पर लिया था। जब न्यूज चली और विशाल का चेहरा देखा तो मुझे पता चला कि सोनम यहां रुकी थी। जेम्स ने सोनम के जाने के बाद ही मल्टी में सीसीटीवी लगाए थे। पुलिस ने अब उस पर सबूत नष्ट करने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है, इसे भी पुलिस शिलांग लेकर जाएगी।

राज ने सिकलीगरों से खरीदी थी पिस्टल

राज ने यह पिस्टल सिकलीगरों से खरीदी थी और जब हत्यारे विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी 19 मई को शिलांग गए थे तब राज ने उन्हें यह पिस्टल दी थी जिससे वह गुवाहाटी में ही राजा रघुवंशी को गोली मारकर किस्सा खत्म कर दें।



एक सिक्योरिटी गार्ड पर भी पुलिस को शक

पुलिस को अशोकनगर के सिक्योरिटी गार्ड पर भी मदद का शक है। यह उसी फ्लैट में गार्ड का काम करता है जहां सोनम रुकी थी। इसके द्वारा भी सिलोम की मदद करने का शक है। अभी यह पुलिस के सामने नहीं आया है।

पहले राज-सोनम के बयान पर था शक

एसआईटी को राज और सोनम ने काले बैग को लेकर जानकारी दी थी लेकिन उनके इस बयान पर उन्हें शक था। एसीपी एसएस सांभा और एसआई करण ने तीन दिन तक राज, सोनम और विशाल के घर में छानबीन की। गोविंद रघुवंशी, देवीसिंह और संगीता से भी पूछताछ की। अलमारी और सूटकेस की तलाशी भी ली।

यह भी पढ़ें...सोनम रघुवंशी का काला बैग ढूंढ रही पुलिस, इसमें छिपा राजा को मारने का एक और खौफनाक प्लान

इस काले बैग में यह होने का शक

पुलिस को शक है कि बैग में राजा की चेन, मोबाइल और सोनम के आभूषण हो सकते हैं। शिलांग एसपी विवेक सिम ने एसआईटी को इंदौर में ही रहने को कहा। इस बैग की सरगर्मी से तलाश थी। शनिवार को फुटेज खंगाले तो एक ऑटो चालक नजर आया। उससे मिली जानकारी के बाद सिलोम पर शक पुख्ता हुआ और एक कार शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में सिलोम की तस्वीर कैद हो गई और इसी आधार पर ईस्ट खासी हिल्स (शिलांग) पुलिस ने सिलोम को पकड़ा।

यह भी पढ़ें...राजा रघुवंशी हत्याकांड: अंतिम संस्कार के दिन आरोपी राज ही लाया था राजा के लिए कफन, सोनम-राज को 13 दिन की जेल

क्षिप्रा टोल से पकड़ा गया सिलोम

यह वही सिलोम है जिसने खुद 13 जून को मीडिया के सामने आकर कहा था कि विशाल को वह पहचानता है और उसने ही यह तीन महीने के लिए फ्लैट किराए पर लिया था। एसआईटी के एक सदस्य ने सिलोम को फोन लगाकर बुलाया था लेकिन उसने शाम को आने का बहाना बनाया। एसआईटी सदस्य ने फिर कॉल लगाया और कहा कार लेकर आना। सिलोम को शक हुआ और वह मोबाइल बंद कर गायब होने लगा। अफसरों ने शिप्रा पुलिस को जानकारी दी और सिलोम को टोल नाके पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। सिलोम ने इसके बाद ही बिल्डिंग में सीसीटीवी लगाए।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | सोनम रघुवंशी केस | सोनम रघुवंशी शिलांग | sonam raghuvanshi case update

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी केस
  • sonam raghuvanshi case update
  • सोनम रघुवंशी शिलांग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा