इंदौर BRTS पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, अब पांच भुजाएं होंगी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक में भी सहमति

Sanjay Gupta | Feb 07, 2026, 18:26 IST
Share
indore brts
indore brts

इंदौर में बीआरटीएस पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का फैसला हो गया है, जिसमें पांच भुजाएं होंगी। यह कॉरिडोर LIG से नवलखा चौराहे तक होगा और ट्रैफिक सुगमता के लिए रोटरी और रेस्क्यू लेन भी बनेंगे।

News in short

  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीआरटीएस पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का आदेश दिया।
  • तीन चौराहों पर पहले की तुलना में पांच भुजाएं होंगी।
  • रोटरी और रेस्क्यू लेन भी बनाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक सुगम होगा।
  • पीडब्ल्यूडी ने मिट्टी परीक्षण शुरू किया, 15 फरवरी से काम शुरू होने की तैयारी है।
  • हाईकोर्ट में याचिका पर 25 फरवरी को सुनवाई होगी, लेकिन स्टे नहीं दिया गया है।

News in detail

सीएम मोहन यादवके फैसले के अनुसार BRTS पर एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पहले से तय बैठक शनिवार सात फरवरी को सिटी बस आफिस में हुई। इसमें फाइनल हुआ कि एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, अब कोई बैठक नहीं होगी। जो भी सुझाव है जिन्हें शामिल किया जा सकता है वह करेंगे। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ ही इंजीनियर अतुल सेठ, इंदौर उत्थान समिति के सदस्य, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल व अन्य उपस्थित थे।

Mayor Pushyamitra Bhargava
Mayor Pushyamitra Bhargava

ये भी पढ़ें...BRTS इंदौर पर एलिवेटेड कॉरिडोर पर अभी रोक नहीं, याचिका ट्रैफिक मामलों के साथ हुई लिंक

अब तीन चौराहों पर पांच भुजाएं होंगी

LIG से नवलखा चौराहे तक करीब 6 किमी लंबे कॉरिडोर में पहले तीन चौराहों पर एक-एक और कुल तीन भुजाएं उतारने की योजना थी। लेकिन अब इसमें पांच भुजाओं पर सहमति हो गई है। इसमें शिवाजी चौराहे पर दो नवलखा चौराहे पर भी दो और एक भुजा गीताभवन चौराहे पर होगी।

ये भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगा चुके मुहर, इंदौर में नेताओं की अलग बैठक से हलचल

रोटरी भी होगी और रेस्क्यू लेन भी

यह भी तय हुआ कि इन तीन चौराहों पर जहां भुजाएं उतारना है वहां रोटरी भी बनेगी, जिससे ट्रैफिक को व्यवस्थित किया जा सके। साथ ही रेस्क्यू लाइन की भी संभावना जहां बनेगी वहां किया जाएगा। इससे आपात स्थिति में ट्रैफिक सुगम हो सके। हालांकि, ब्रिज टू-टू लेन ही रहेगा यहां थ्री लेन संभव नहीं होगा।

BRTS
BRTS

हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

उधर इंजीनियर सेठ द्वारा इस कॉरिडोर की जरूरत पर सवाल उठाते हुए याचिका लगाई गई है। इसमें सर्वे में उपयोगिता नहीं आने की बात कही गई है। हालांकि, हाईकोर्ट ने स्टे नहीं दिया और सुनवाई 25 फरवरी को होगी।

ये भी पढ़ें...BRTS पर एलिवेटेड कॉरिडोर की तैयारी, उधर लग गई याचिका, दो सर्वे में नहीं मिली थी यूटिलिटी

BRTS
BRTS

ये भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव लेंगे BRTS पर एलिवेटेड कॉरिडोर पर फैसला, मेट्रो रूट और मेट्रोपॉलिटन रीजन पर भी होगी बात

15 फरवरी से काम शुरू करने की तैयारी

वहीं पीडब्ल्यूडी ने यहां पर मिट्टी परीक्षण का काम शुरू कर दिया है। साथ ही 15 फरवरी से काम शुरू करने की तैयारी है। कलेक्टर शिवम वर्मा सभी विभागों से सामंजस्य कर इसे तेजी से कराने में जुटे हैं। हाईकोर्ट में भी प्रशासन जवाब दे चुका है कि कॉरिडोर पर सीएम डॉ. मोहन यादव विकास बैठक में इसे लेकर आदेश दे चुके हैं। सब कुछ तय है और काम तेजी से होगा।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • BRTS
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • एलिवेटेड कॉरिडोर
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच