इंदौर में व्यापारी पिता-पुत्र के साथ लूट के आरोपियों का दिल्ली में शार्ट एनकाउंटर

Ravi Singh | Dec 29, 2024, 16:35 IST
Share
Indore businessman father son robbery accused Delhi short encounter
Indore businessman father son robbery accused Delhi short encounter Photograph: (the sootr )

मध्‍य प्रदेश इंदौर में बाइक से आकर 25 लाख रुपए लूटने वाले दो लुटेरों को दिल्ली में पकड़ लिया गया है। दिल्ली में दोनों का शार्ट एनकाउंटर हुआ है।

इंदौर में बाइक से आकर 11 नवंबर को तुकोगंज क्षेत्र में व्यापारी पिता-पुत्र के साथ करीब 25 लाख की लूट करने वाले दोनों लुटेर दिल्ली में पकड़े गए हैं। यह दोनों 80 से ज्यादा वारदातों में शामिल थे और दिल्ली पुलिस को भी इनकी तलाश थी। दिल्ली में दोनों का शार्ट एनकाउंटर हुआ है।

हुलिए से हुई थी आरोपियों की पहचान

दोनों लुटेरों की पहचान रोहित और रिंकू के रूप में हुई थी। रविवार सुबह पुलिस ने रोहित और रिंकू दोनों का शॉर्ट एनकाउंटर किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रेसकोर्स रोड पर रहने वाले व्यापारी कमलेश खंडेलवाल, उनके बेटे और पड़ोसी से लूटपाट करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। उनके हुलिये के आधार पर इनकी पहचान हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें...

बदमाशों ने बनाया शराब कंपनी को निशाना, करीब 18 लाख रुपए लूटकर फरार

साइबर गिरोह का पर्दाफाश, तीन महीने में तीन करोड़ के लेन-देन

दोनों के पैर में मारी गोली

दोनों की लंबे समय से तलाश थी। मुखबिर से दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि यह दोनों दिल्ली में घूम रहे हैं। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को रोका लेकिन रूकने की जगह इन्होंने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पैर पर गोलियां मारी, जो दोनों के पैर में लगी। गिरने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कई मामलों में थी तलाश

दोनों लुटेरों की परचान रोहित कपूर और रिंकू के रूप में हुई है और दोनों 80 से ज्यादा वारदातों म शामिसल रहे हैं। अधिकांश मामले लूट के ही है। अधिकांश वारदात दिल्ली और मप्र की है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने जब पूछताछ की तो इंदौर की घटना भी दोनों ने कबूल कर ली है। दोनों से पूछताछ के लिए इंदौर पुलिस जल्द दिल्ली जा सकती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • Encounter
  • एनकाउंटर
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई