इंदौर के सीए गौरव बड़जात्या, मयूर गर्ग और डॉक्टर प्रिया सिसौदिया पर CBI में केस, मिलकर की बैंक से 3.50 करोड़ की धोखाधड़ी

Sanjay Gupta | Jul 14, 2024, 20:03 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर की केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर रजत खंडेलवाल, सीए मयूर गर्ग और गौरव बड़जात्या के साथ डॉक्टर प्रिया सिसौदिया पर सीबीआई भोपाल ने केस दर्ज किया है। यह केस बैंक के साथ 3.50 करोड़ की धोखाधड़ी करने पर दर्ज हुआ है...

सीबीआई भोपाल ने इंदौर के सीए मयूर गर्ग, सीए गौरव बड़जात्या के साथ डॉक्टर प्रिया सिसौदिया और केनरा बैंक सियागंज इंदौर के सीनियर मैनेजर रजत खंडेलवाल पर केस दर्ज किया है। यह केस बैंक के साथ 3.50 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपों में दर्ज हुआ है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

सीबीआई भोपाल ने धारा 420, 468, 471 और 120 बी में केस दर्ज किया है। यह केस डीजीएम भोपाल सुबोध कुमार की शिकायत पर सीबीआई ने दर्ज किया है। यह शिकायत जून माह में की गई थी। इसमें तथ्यों की जांच के बाद यह केस दर्ज कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

12 लाख पौधे लगाकर इंदौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पौधरोपण में अमित शाह की भी भागीदारी

यह है मामला

शिकायत में बताया गया है प्रिया सिसौदिया जो फर्जी एमबीबीएस डिग्री धारी है उन्होंने चंद्रावतीगंज के कमलश्री अस्पताल को 30 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करने के लिए टर्म लोन की मांग की थी। इसमें सीए एमजीपीए एंड कंपनी ग्रुप के सीए गौरव बड़जात्या और मयूर गर्ग ने मिलकर मार्जिन मनी में फर्जी इजाफा कर इसे 4.65 करोड़ कर दिया। बैंक की 3.50 करोड़ की राशि एनपीए हो गई है। यह राशि इन सभी ने मिलकर सांठगांठ से ली थी इसमें सीनियर बैंक मैनेजर केनरा बैंक सियागंज के रजत खंडेलवाल भी इन सभी के साथ मिले हुए थे।

पत्नी के खाते में राशि ली

इसमें बताया गया है कि विधि शर्मा जो मयूर गर्ग की पत्नी है उसके खाते में राशि जमा हुआ है। इसी तरह बैंक मैनेजर रजत खंडेलवाल की पत्नी रक्षा खंडेलवाल के खाते में ही राशि का ट्रांसफर हुआ है। राशियों के ट्रांजेक्शन से इन सभी की मिलीभगत सामने आई है। इसलिए इन पर यह केस दर्ज किया गया है।

Tags:
  • बैंक से 3.50 करोड़ की धोखाधड़ी
  • केनरा बैंक सियागंज इंदौर
  • सीए मयूर गर्ग
  • सीए गौरव बड़जात्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा