चिंटू चौकसे क्या कपिल को मारने रात को 10.48 बजे अस्पताल गए, अब बीजेपी ने जारी किया वीडियो

Sanjay Gupta | Apr 22, 2025, 11:55 IST
Share
chintu chauksey video
chintu chauksey video

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पर अस्पताल में हमले का नया वीडियो जारी किया है। बीजेपी नगर अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं।

MP News: नगर निगम नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे पर बीजेपी कार्यकर्ता और विधायक रमेश मेंदोला के विधायक प्रतिनिधि कपिल पाठक की शिकायत पर दर्ज हुए हत्या के प्रयास के साथ बलवे केस और गिरफ्तारी में एक के बाद एक वीडियो आने जारी है। अब इसमें ताजा वीडियो बीजेपी ने जारी किया है जो भंडारी अस्पताल का है।

क्या है नए वीडियो में और यह लगे आरोप

बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने यह वीडियो जारी किया है। यह भंडारी अस्पताल के नीचे का वीडियो है, यह वही अस्पताल है जहां घटना के बाद पाठक भर्ती हुए और यहीं पर चौकसे का भतीजा रोहन चौकसे भी भर्ती है। यह वीडियो रात 10.48 बजे का है, इसमें दिख रहा है कि कुछ लोग भागते हुए वहां आए और उन्होंने पाठक परिवार को पीटना शुरू कर दिया। मिश्रा ने आरोप लगाए हैं कि यह चौकसे परिवार है और इनके साथ चिंटू भी था और उन्होंने यहां भी कपिल पाठक और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया है। इस मामले में नगराध्यक्ष मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर इसकी जांच की भी मांग की है।

इसके पहले यह वीडियो आए थे

1.इस घटना में सबसे पहले घायल कपिल पाठक का वीडियो आया जिसमे वह लहू लुहान है
2.फिर दूसरा वीडियो आया हथियार लेकर चौकसे परिवार के लोगों को पाठक के घर के बाहर घूमने का और कार तो तोड़ते हुए
3.इसके बाद रोहन चौकसे का वीडियो कांग्रेस ने जारी किया, पूर्व सीएम दिग्वजिय सिंह ने और कहा कि रोहन का ज्यादा चोट आई, फिर रोहन की फरियाद पर पाठक परिवार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज क्यों नहीं हुआ।
4.फिर चौकसे परिवार और कांग्रेस ने बम फोड़ा, उन्होंने चिंटू चौकसे का 9.32 बजे का वीडियो जारी किया, इसमें वह एक भंडारे में शामिल हुए, इसी समय पर पुलिस ने चौकसे को पाठक परिवार पर हमले का आरोप बनाया है। एक समय पर चिंटू दो जगह कैसे हो सकते हैं
5. अब बीजेपी का यह वीडियो सामने आया, इसमे आरोप है कि पाठक परिवार पर चिंटू चौकसे और अन्य ने अस्पताल में हमला किया।

a0926102-554
a0926102-554


अभी तक यह हुआ घटनाक्रम

घटनाक्रम 19 अप्रैल की रात 9.30 बजे का है। इसमें पाठक परिवार का आरोप है कि चिंटू चौकसे, उनके बेटे ईशान, उनके बड़े भाई राधेश्याम व उनके पुत्र रोहन व अन्य ने ट्रैक्टर विवाद में घर में घुसकर मारपीट की। उनके हाथ में तलवार, लोहे की रॉड, डंडे के साथ मारपीट की। इसके बाद रात को ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा सक्रिय रहे। रात को ही पुलिस ने पाठक के बयान लिए और 20 अप्रैल की सुबह सात बजकर 22 मिनट पर पुलिस ने केस दर्ज किया और साथ ही चिंटू को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ सुभाष यादव और रवि प्रजापत भी गिरफ्तार हुए, दोपहर में ही कोर्ट पेश किया गया और सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इस पर कांग्रेस भड़क गई और पुलिस की कार्रवाई को एकतरफा बताया और इसमें चौकसे के बेवजह फंसाना बताया। वहीं बीजेपी भी हमलावर हुई और चिंटू को आदतन अपराधी बताते हुए पहले भी 11 केस होना बताया। अब बीजेपी ने यह नया वीडियो भी जारी कर दिया।

पुलिस एफआईआर में यह टाइम और घटना

एमवायएच में फरियादी कपिल पाठक पिता रमेश कुमार पाठक के बयान पर यह केस हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सी 710 सी सेक्टर सुखलिया इंदौर में 19 अप्रैल को रात साढ़े नौ बजे करीब मेरे घेर पर टैक्टर खड़ा था। मेरे पड़ोस में ईशान पिता चिंटू चौकसे आया और बोला कि इसे हटाओ। हटाने की बात पर मेरे लड़के कपिल पाठक कहा गालियां मत दो। इतने में ईशान घर गया और चिंटू, राधेश्याम, गौरव, रोहन, सुमित ठाकुर, सुभाष यादव, रवि प्रजापत व अन्य लोग डंडा, तलवार, लोहे की राड लेकर आए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। कपिल को जान से मारने की नियत से मारा। मेरी बहू विनीता पाठक के साथ भी मारपीट की। धमकाया आज तो बच गए जिंदा नहीं बचोगे।

यह भी पढे़ं...चिंटू चौकसे पर कैसे हुई इतनी तेजी से FIR, BJP नगराध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को दिया धन्यवाद

इन सभी पर हुआ है केस

चिंटू चौकसे का साथ ही बेटे ईशान चौकसे, राधेश्याम चौकसे, गौरव चौधरी, रोहन चौकसे, सुभाष यादव, रवि प्रजापत व अन्य अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है। इन सभी पर बीएनएस की धारा 109, 296, 351(2), 115(2), 333, 324 (4), 191 (2), 191(3) और 190 जैसी आठ धाराओं में केस दर्ज हुआ।


यह भी पढ़ें..इंदौर पुलिस FIR में मारपीट का समय रात 9.30, चिंटू चौकसे उस समय भंडारे के सीसीटीवी में

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • रमेश मेंदोला
  • चिंटू चौकसे
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच