इंदौर में शहर काजी बोले- नशा बेचने वालों की टांगे तोड़ दूंगा, मंत्री विजयवर्गीय की बात दोहराई
Sanjay Gupta | Dec 12, 2024, 15:46 IST
Indore city Qazi Dr. Ishrat Ali
इंदौर में शहर काजी डॉ. इशरत अली ने नशे के सौदागरों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की टांगे तोड़ना मुझे आता है। अब शहर काजी का चेतावनी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इंदौर में नशे के बढ़ते कारोबार से हर व्यक्ति परेशान है, लेकिन पुलिस केवल छोटे ड्रग पैडलर को पकड़कर बड़ी कार्रवाई दिखाने में जुटी हुई है। इसी बीच खजराना में बुधवार को हुए एक कार्यक्रम में शहर काजी डॉ. इशरत अली (Dr. Ishrat Ali) ने नशे के सौदागरों को चेतावनी देते हुए कहा कि नशा बेचने वालों की टांगे तोड़ना मुझे आता है। अब शहर काजी डॉ. इशरत अली का चेतावनी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, शहर काजी डॉ. इशरत अली खजराना के एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि खजराना में नशे का कारोबार काफी फैल रहा है। आप लोग नशा बेचने वालों के नाम मुझे बताएं, आप पिक्चर में नहीं आएंगे। नशा बेचने वालों की टांगे तोड़ना मुझे आता है।
वहीं अपने बयान के समर्थन में गुरुवार को डॉ. इशरत अली ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान का उदाहरण दिया और कहा कि पुलिस ने भी इस तरह की चेतावनी दी हुई है, और हमारे कैलाश विजयवर्गीय ने भी चेतावनी दे रखी हैं। खजराना में नशा ज्यादा बिक रहा है, और अब तो औरतें भी बेच रही है। इन लोगों को खुली चेतावनी है कि आप लोग नशा बेचना बंद कर दें। इंदौर को तंदुरस्त और शिक्षित शहर बनाने में मदद करें। नशा तालीम को हो तो अच्छा है इससे शहर और देश की तरक्की होगी। डॉ. काजी ने कहा कि पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि आजकल बच्चे नशे के चक्कर में बिगड़ रहे हैं, टीआई साहब सियाराम गुर्जर ध्यान रखना जरा, यह नशा-वशा करने वालों को उलटा लटका देना।
वहीं एक आयोजन में सीएम मोहन यादव से कहा था कि मेरे पास ड्रग्स के धंधे से जुड़े लोगों की लिस्ट है, प्रतापगढ़ राजस्थान से यह सप्लाई होता है। इसमें भोपाल स्तर से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की जरूरत है।
यह बोले शहर काजी
बयान के समर्थन में लिया मंत्री का नाम
यह बोले थे मंत्री विजयवर्गीय
वहीं एक आयोजन में सीएम मोहन यादव से कहा था कि मेरे पास ड्रग्स के धंधे से जुड़े लोगों की लिस्ट है, प्रतापगढ़ राजस्थान से यह सप्लाई होता है। इसमें भोपाल स्तर से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की जरूरत है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari