इंदौर कलेक्ट्रेट के बाद अब सरकारी स्कूल, अस्पताल और पंचायतों में भी लगेंगी बायोमेट्रिक
Sanjay Gupta | Oct 07, 2024, 20:03 IST
biometric
इंदौर कलेक्ट्रेट की तरह अब जिले के सभी सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और ग्राम पंचायतों में समय पर उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाएगा।
INDORE : इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार 6 अक्टूबर को दो अहम आदेश दिए हैं। सभी विभागों की समयावधि बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कलेक्टोरेट की तरह अब जिले के सभी सरकारी स्कूल, अस्पताल और ग्राम पंचायतों में भी समय पर उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया जाएगा।
बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही वेतन का भुगतान किया जाएगा। यह व्यवस्था जिले के ग्राम स्तर पर भी लागू की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर कार्ययोजना बनाकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी शासकीय स्कूलों, अस्पतालों और ग्राम पंचायतों में भी उपस्थिति के लिए बॉयोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएगी।
सबसे पुरानी और विवादित संस्थाओं में से एक न्याय नगर सहित गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं की अन्य कॉलोनियों के सदस्यों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाने का भी फैसला कलेक्टर ने किया है। इनके सदस्यों की प्लॉट संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र सदस्यों को प्लॉट/कब्जा दिलाने की कार्रवाई करने के आदेश कलेक्टर ने दिए हैं।
कलेक्टर सिंह ने पटवारी के अटके मामलों क्रमोन्नति व अन्य विषयों को देखते हुए उनकी शिकायतों के निवारण के लिए तहसीलदारों को आदेश किया है कि वह तहीसल स्तर पर कैंप लगाएं। इसमें उनकी समस्याएं सुने। उन्होंने कहा कि जिले में पदस्थ पटवारियों की समयमान, क्रमोन्नति सहित अन्य कार्यालयीन समस्याओं का निराकरण करने के लिए यह शिविर हो।
बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा, रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी तथा निशा डामोर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने कार्यविभाजन में बदलाव करते हुए बिचौली हप्सी की एसडीएम कल्याणी पांडे की जगह रोशनी वर्धमान को जिम्मेदारी दी है। पांडे को अब राजस्व स्थापना, लेखा, भू अभिलेख व अन्य शाखाओं का प्रभार दिया गया है।
इसी मशीन से तय होगा वेतन
न्याय नगर संस्था के लिए शिविर
पटवारियों की भी समस्या सुनी जाए
बैठक में यह सभी रहे उपस्थित
बिचौली हप्सी की एसडीएम बदली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari