CM हेल्पलाइन में काम नहीं तो वेतन नहीं, इंदौर कलेक्टर का आदेश, केवल दो विभाग A ग्रेड में, तहसीलदार C, D ग्रेड में
Sanjay Gupta | Aug 01, 2024, 13:46 IST
CM helpline
कलेक्टर आशीष सिहं ने आदेश दिए हैं कि 22 जुलाई की समीक्षा बैठक में पाया गया कि सीएम हेल्पलाइन में कुछ विभागों की रैंकिंग काफी पीछे है और शिकायतों का निराकरण प्रतिशत काफी कम है।
सीएम डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता वाला सीएम हेल्पलाइन का काम इंदौर में निचले पायदान पर है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। कभी टॉप 5 में रहने वाला इंदौर जिला, जिसकी मिसाल बैठकों में अन्य जिलों को दी जाती थी, वह निचले पायदान वाले जिलों में हैं। आखिरकार कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह को समझाइश पर भी नहीं मानने वाले अधिकारियों के लिए आदेश जारी करना पड़ा- काम नहीं तो वेतन नहीं।
कलेक्टर आशीष सिहं ने आदेश दिए हैं कि 22 जुलाई की समीक्षा बैठक में पाया गया कि सीएम हेल्पलाइन में कुछ विभागों की रैंकिंग काफी पीछे है और शिकायतों का निराकरण प्रतिशत काफी कम है। अगस्त में विभाग की रैंकिंग 40 से अधिक होने पर उन विभाग के कार्यालय प्रमुख का कार्य नहीं तो वेतन नहीं के आधार पर एक माह का वेतन शासन पक्ष में राजसात किया जाएगा।
(10 जुलाई की स्थिति में)
सीएम हेल्पलाइन के तहत तहसीलों में होने वाले काम की बात करें तो 29 तहसीलदार, नायब तहसीलदारों में से केवल चार का काम बी ग्रेड स्तर का था, बाकी 11 तहसीलदारों के काम सी ग्रेड और 14 के काम सबसे निम्न स्तर डी ग्रेड के हैं। इनके काम ऐसे हैं कि संतुष्टि के साथ केवल 38 फीसदी शिकायतें ही बंद हो रही है।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कलेक्टर ने यह जारी किया आदेश
सीएम हेल्पलाइन में विभागों की यह है स्थिति
- केवल यह विभाग A ग्रेड में- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग स्कोर 82 फीसदी था, प्रदेश में रैंक 3 और उर्जा विभाग (लेकिन प्रदेश में रैंक 33वीं है)
- यह 3 विभाग B ग्रेड में- सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति व परिवहन विभाग और योजना आर्थिक विभाग (इनका स्कोर 65 से 78 प्वाइटं के बीच है और मप्र में रैंक 11 से 15 के बीच में)
- यह विभाग C ग्रेड में- जनजातीय विभाग, राजस्व विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, किसान कल्याण विभाग, नगरीय विकास विभाग, सामाजिक न्याय व गृह विभाग और वाणिज्यिक कर विभाग
- यह विभाग D ग्रेड में- लोक स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण, वित्त विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, पिछडा वर्ग विभाग, लोक निर्माण विभाग, महिला व बाल विकास, पशुपालन विभाग, वन विभाग, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग व सहकारिता विभाग
- (इंदौर जिले की ओवरआल रैंक सी होकर 29वीं थी और औसत प्वाइंट केवल 60.85 थे)
विभागों की हालत यह है कि संतुष्टि के साथ केवल 34 फीसदी शिकायतें बंद कर पा रहे हैं। निम्न गुणवत्ता से 9 फीसदी शिकायतें बंद हो रही है, तो 10 फीसदी शिकायतें यह देखते ही नहीं हैं।
तहसीलों में राजस्व कामों में 14 तहसीलदार डी ग्रेड में
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari