इंदौर कलेक्टर के बड़े बदलाव, सालों से जमे तहसीलदारों को बदला, एसडीएम भी बदले

Sanjay Gupta | Apr 12, 2026, 19:46 IST
Share
indore collector
indore collector

INDORE: इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने छुट्टी के दिन रविवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। खासकर तहसीलों पर हंटर चला है और यहां के काकस को तोड़ने के लिए सालों से जमा तहसीलदारों को यहां से वहां कर दिया गया है। वहीं एसडीएम में भी बदलाव हुआ।

इंदौर में जिला प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हो गया है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर बदलाव किए हैं। इसमें खासकर तहसीलदारों में बडे़ बदलाव हुए हैं और जमे हुए अधिकारियों को इधऱ से उधर किया गया है।

एसडीएम में यह बदलाव

  • कनाडिया तहसील से ओमनारायण सिंह बड़कुल को हटाया गया और उनकी जगह संयुक्त कलेक्टर दीपक चौहान को एसडीएम बनाया गया।
  • इसी तरह खुडैल तहसील से नीरज खरे को हटाया गया है और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया को एसडीएम बनाया गया।
  • बड़कुल को अब भू अर्जन शाखा, लोक परिसंपत्ति शाखा का प्रभारी बनाया गया
  • वहीं खरे को लोकसेवा गारंटी व अन्य शाखाएं दी गई है।


तहसीलदारों में यह बड़े बदलाव

सबसे बड़ा बदलाव तहसील स्तर पर हुआ है। इसमें राजस्व कोर्ट और प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में अलग-अलग दायित्व दिए गए हैं।

जूनी इंदौर में- यहां पर तहसीलदार राकेश सस्तिया के साथ अतिरिक्त तहसीलदार कमलेश कुशवाह और नायब तहसीलदार अशोक परमार होंगे। यहां प्रोटोकॉल में बलबीर सिंह राजपूत होंगे।

मल्हारगंज- यहां तहसीलदार शेखर चौधरी, अतिरिक्त तहसीलदार लोकेश आहूजा और नायब तहसीलदार ओंकार मनाग्रे। यहां प्रोटोकॉल में निधि राजपूत धाकड़ होंगी।

कनाडिया- तहसीलदार नारायण नांदेड़ा व नायब तहसीलदार में पूजा नागवंशी। प्रोटोकॉल में अंकिता वाजपेयी को पदस्थ किया है।

राउ- यहां तहसीलदार सत्येंद्र गुर्जर व अतिरिक्त तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे. प्रोटोकॉल में धीरेश सोनी को पदस्थ किया।

भिचौली हप्सी- यहां तहसीलदार अनिल पटेल व अतिरिक्त तहसीलदार शिखा सोनी, प्रोटोकॉल में दयाराम निगम को पदस्थ किया

हातोद- तहसीलदार गोविंद सिंह राजपूत व नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह चौहान. प्रोटोकॉल में दिलीप आर्य को पदस्थ किया गया।

खुड़ैल- तहसीलदार प्रीति भिसे व अतिरिक्त तहसीलदार योगेश मेश्राम। प्रोटोकॉल में याचना दीक्षित को किया गया।

देपालपुर- तहसीलदार संगीता गोलिया, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह व महेंद्र गौड़। प्रोटोकॉल में नागेंद्र त्रिपाठी को पदस्थ किया।

शिकायत वाले अधिकारी गए लूपलाइन में

तहसील स्तर पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने भारी सख्ती दिखाई है। इसमें जिनकी शिकायतें थी, उन्हें राजस्व कोर्ट से हटाकर प्रोटोकॉल अधिकारी बनाया है। जैसे हाल ही में राऊ से याचना दीक्षित को हटाया था, इसी तरह खुड़ैल से दयाराम निगम को हटाया था। कुछ माह पहले नागेंद्र त्रिपाठी को मल्हारगंज से हटाया था। इन सभी को राजस्व कोर्ट की अहम जिम्मेदारी नहीं देकर प्रोटोकॉल में रखा गया है।



सभी 10 बजे से कोर्ट संभाले

कलेक्टर ने इसके साथ ही सख्त आदेश दिए हैं कि सभी तहसील जिन्हें राजस्व न्यायालय की जिम्मेदारी दी गई है, वे सुबह 10 बजे से आफिस पहुंचे। शाम 6 बजे तक राजस्व कोर्ट का काम नियमित चलेगा। सभी आरसीएम के जरिए ई पंचिंग कर उपस्थिति दर्शाएंगे। अभी देखा गया है कि बाबू के जरिए ही तहसीलदार पंचिंग कर देते हैं और आराम से दोपहर बाद पहुंचते हैं।

इन्हें भी यहां किया

इसके साथ आदेश में है कि प्रभारी नायब तहसीलदार चौखालाल टांक को सांवेर में पदस्थ किया जाता है। देवेंद्र कछावा प्रभारी तहसीलदार को महू में प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में पदस्थ किया जाता है। शैवाल सिंह एमआईडीसी में संलग्न है। संजय यादव प्रभारी तहसीलदार को भू अभिलेख शाखा में और प्रियंका बघेल को चुनाव कार्यालय में किया गया है।

इंदौर में कॉपी-किताब की मोनोपोली पर बड़ी कार्रवाई- स्कूल संचालक और प्राचार्य पर FIR दर्ज

लता से ज्यादा आशा ताई को था इंदौर से लगाव, डेढ़ दशक पहले आई थीं तो रिश्तेदार के घर से बुलवाया खाना

इंदौर स्टेट GST कमिश्नर आईएएस अनय द्विवेदी क्यों आए चर्चा में, फैसलों से विभाग में मचा हड़कंप

भीड़ में शिकार और इनोवा में फरार; रायपुर पुलिस ने इंदौर के हाईटेक महिला गिरोह को दबोचा

Tags:
  • इंदौर
  • जिला प्रशासन
  • एसडीएम
  • तहसीलदार
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा