इंदौर कलेक्टर की पटवारियों को दो टूक- छुट्टी के दिन आओ या ट्रांसफर ले लो, आज रेंडमाइजेशन

Sanjay Gupta | Apr 17, 2025, 12:43 IST
Share
indore-collector-patwaris-randomization-leave-transfer
indore-collector-patwaris-randomization-leave-transfer

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने पटवारियों के लिए छुट्टी और ट्रांसफर को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की ड्यूटी 24 घंटे और 365 दिन की होती है

MP News :इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा राजस्व काम में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए लगातार नए काम किए जा रहे हैं जो पटवारियों को रास नहीं आ रहा है। मप्र पटवारी संघ की इंदौर जिला शाखा ने इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र कहा था कि वह छुट्टी के दिन नहीं आएंगे, केवल आपातकालीन सेवा के लिए ही वह छुट्टी पर आएंगे। पत्र संघ की ओर से जिलाध्यक्ष मनोज परिहार ने भेजा है। इसमें कलेक्टर ने दो टूक जवाब दे दिया है।

कलेक्टर ने यह किया साफ

कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के पटवारियों को साफ कर दिया है कि प्रशासन की ड्यूटी का कोई समय, दिन तय नहीं होता है यह 24 घंटे और 365 दिन की ड्यूटी है। यदि छुट्टी की इतनी है तो फिर वह जिले का बाहर ट्रांसफर ले लें। इंदौर में तो छुट्टी नहीं होगी और छुट्टी के दिन भी काम करना होगा। इसमें कोई राहत नहीं दी जाएगी।

खबर यह भी...MP में 9 आईएएस के तबादले, बदले गए 4 जिलों के कलेक्टर, आशीष सिंह को मिला सिंहस्थ मेला अधिकारी का प्रभार

पटवारियों की नियुक्ति के लिए आज रेंडमाइजेशन

उधर कलेक्टर द्वारा हाल ही में फैसला लिया गया था कि सालों से पटवारी एक जगह जमे हुए हैं, इनके हल्के (एरिया) में बदलाव किया जाना है। लेकिन इसमें कोई दबाव-प्रभाव नहीं आए, इसके लिए तय किया गया है कि यह कंप्यूटर के जरिए रेंडमाइजेशन से होगा। यानी कंप्यूटर में सभी के नाम डाले जाएंगे और हल्के भी, फिर जिसकी जहां पर पोस्टिंग आ जाए, वहां नियुक्त करेंगे। हालांकि यह राहत दी है कि यह रेंडमाइजेशन तहसील के भीतर ही होगा, यानी यदि कोई पटवारी इंदौर तहसील में पदस्थ है तो वह इंदौर तहसील में ही रहेगा लेकिन उसका हल्का बदल जाएगा। यह रेंडमाइजेशन गुरुवार को किया जा रहा है। इसके बाद राजस्व निरीक्षक (आरआई) की नियुक्ति के लिए भी यही प्रक्रिया होगी, संभवतः इसे अगले सप्ताह किया जाएगा।

पटवारियों ने पत्र में यह लिखा था

जिले के पटवारियों की समस्या के उचित निराकरण के लिए यह पत्र लिखने की बात कही थी। इसमें लिखा था कि पटवारी को अवकाश के दिनों में केवल आपातकालीन सेवा के लिए बुलाया जाता था, लेकिन अब सामान्य कामों के लिए भी पटवारी को लगाया जाता है। पटवारी भी मनुष्य है और उसका भी परिवार है। हमारे अधिकारियों द्वारा पटवारियों को अवकाश के दिनों में मीटिंग और अन्य कामों के लिए विवश किया जाता है जो पूरी तरह से गलत है, इसे तत्काल बंद किया जाए। पटवारी संघ का हर पटवारी अवकाश के दिनों में प्राकृतिक आपदा व आपातकालीन सेवा को छोड़कर नहीं आएगा।

खबर यह भी...आईएएस आशीष सिंह, जिन्होंने देश के दिल को जीत लिया

पटवारियों को बहाल करो

यह भी मांग की गई है कि निलंबित पटवारियों को बहाल करो। उल्लेखनीय है कि पटवारी और आरआई के कामों की मॉनीटरिंग के लिए कलेक्टर ने संवाद कक्ष बनाकर लोगों से फीडबैक शुरू किया है। इसके आधार पर 17 पटवारियों की विभागीय जांच शुरू कर दी है और समय-समय पर कई पटवारी निलंबित हुए हैं। इसी बात पर यह मांग की गई है।

यह भी मांगे की गई

  • नरवाई पंचनाम, प्रतिवेदन कृषि विभाग से उनकी वसली कृषि, आरआई से करायी जाए पटवारियों से नहीं
  • सीमांकन काम के लिए टीएसएम उपलब्ध कराई जाए, नहीं तो 350 जरीब और ली जाए
  • सर्विस बुक को अपडेट किया जाए व पटवारी ट्रांसफर के साथ उसे भी ट्रांसफर किया जाए
  • लापरवाह अधिकारी, बाबू (ऑफिस कानूनगो) जिनके कारण गोपनीय प्रतिवेदन नहीं लिया जाता है उनका एक माह का वेतन राजसात हो

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • पटवारी संघ
  • राजस्व
  • आशीष सिंह
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच