इंदौर कलेक्टर बोले बोरिंग पानी में कॉलरा जैसा संक्रमण संभावित, सभी जगह के बोरिंग पानी का सैंपल लेकर जांच का सघन अभियान
Sanjay Gupta | Jul 04, 2024, 13:27 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-04T132159.161
हैजा यानी कॉलरा एक जीवाणुजनित बीमारी है जो आमतौर पर दूषित पानी से फैलती है। हैजा के कारण गंभीर दस्त और डिहाइड्रेशन होता है। अगर इसका इलाज न किया जाए तो हैजा कुछ ही घंटों में जानलेवा हो सकता है।
INDORE. इंदौर को बोरिंग के पानी में कॉलरा ( हैजा ) जैसा संक्रमण होना संभावित है। यह बात कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने कही है। कलेक्टर ने गुरूवार को बैठक लेकर पूरे जिले में बोरिंग के पानी के सैंपल लेकर जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए जांच कमेटियां बना दी गई है, जो तत्काल प्रभाव से जांच शुरू करेंगे, यह सात दिन दिन तक चलेगा।
जांच टीम एसडीएम के तहत काम करेगी, इसमें निगम के हैल्थ ऑफिसर और फूड सैफ्टी अधिकारी भी शामिल होंगे। यह मुख्य तौर पर ऐसे जगह के बोरिंग पानी के सैंपल लेंगे, जिसे अधिक लोग उपयोग करते हैं जैसे कोचिंग, होस्टल, बड़ी मल्टी और एक ही कम्यूनिटी किचन में खाना बनता हो। जांच दल इन सभी सैंपल की जांच कराएगा।
युगपुरूष धाम आश्रम में 6 बच्चों की मौत और इसके साथ ही 44 बच्चों के भर्ती होने से मामला गंभीर हुआ है। भर्ती बच्चों में कॉलरा (हैजा) पाया गया है। वहीं बुधवार को इंदौर में नवलखा स्थित फिजिकल एकेडमी के 28 से ज्यादा स्टूडेंट फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। इनमें छात्राएं भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हैजा यानी कॉलरा एक जीवाणुजनित बीमारी है जो आमतौर पर दूषित पानी से फैलती है। हैजा के कारण गंभीर दस्त और डिहाइड्रेशन होता है। अगर इसका इलाज न किया जाए तो हैजा कुछ ही घंटों में जानलेवा हो सकता है।
![sanjay gupta]()
टीम में यह सभी अधिकारी रहेंगे
दो बड़ी घटनाओं के बाद इसकी जरूरत
कॉलरा कैसे होता है ?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari