कम आय वालों को प्लाट देने इंदौर कलेक्टर की पहल में 14 हजार लोग पहुंचे
Sanjay Gupta | Dec 21, 2024, 18:16 IST
Indore Collector takes initiative Photograph: (thesootr)
कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को आवास मेले में नागरिकों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस मेले का भरपूर लाभ लें। आशीष सिंह ने मेले के प्रत्येक स्टॉल पर जाकर गतिविधियों को देखा। उन्होंने स्टाल पर कॉलोनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की।
INDORE. सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक चलाए जा रहे जनपर्व अभियान में इंदौर जिला प्रशासन का गरीब और कम आय वालों के लिए प्लॉट, फ्लैट उपलब्ध कराने की पहल को बढ़िया प्रतिसाद मिला है। दो दिन 21 व 22 दिसंबर के लिए लाल बाग में लग रहे इस आवास मेले में 14 हजार लोगों ने पंजीयन करा लिया है और पहले ही दिन 400 लोगों ने फ्लैट, प्लॉट बुक करा लिया है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को इस मेले का अवलोकन किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस मेले का भरपूर लाभ लें। उन्होंने मेले के प्रत्येक स्टॉल पर जाकर मेले की गतिविधियों को देखा। उन्होंने स्टाल पर कॉलोनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। मेले में करीब 150 कॉलोनियों में 6000 प्लाट, फ्लैट खऱीदी के लिए उपलब्ध है। इंदौर कलेक्टर की पहल पर कॉलोनी सेल के प्रभारी व आईएएस अपर कलेक्टर गौरव बैनल व प्रभारी संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी ने इस मेले की तैयारियां की और कॉलोनाइजरों के साथ बात करके इसे अंजाम पर पहुंचाया, जिसका लाभ गरीब और कम आय वालों को मिल रहा है।
संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी ने बताया कि मेले में पहले दिन आज 14 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। लगभग 400 प्लाट/फ्लैट की बुकिंग और आवंटन भी पहले दिन ही किया गया। जिला प्रशासन द्वारा लालबाग परिसर इंदौर में आयोजित यह मेला 22 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7 बजे तक चलेगा। मेले में पात्र हितग्राहियों को भू खण्डों/फ्लेटों की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। मेले का लाभ लेने के लिए आवेदक/पात्र हितग्राही आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए तक होना जरूरी है। कमजोर आय वर्ग (EWS) हेतु आय सीमा तीन लाख रुपये तक होना चाहिए। निम्न आय समूह (LIG) हेतु आय सीमा 3 लाख से 6 लाख रुपए तक होना जरूरी है। आवेदक के नाम से अथवा परिवार के नाम से मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी भवन या भू खण्ड नहीं होना चाहिए।
कलेक्टर पहुंचे मेले में, 6000 प्लाट रखे हैं बुकिंग में
इस तरह हो रही बुकिंग
आवास मेले के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के नागरिकों को प्लॉट/फ्लेट खरीदने का अवसर दिया जा रहा है। मेले में इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित की जा रही लगभग 150 कॉलोनियों में EWS-LIG के लिये आरक्षित 6 हजार से अधिक भूखण्डों व फ्लेटों के विक्रय हेतु स्टॉल लगाए गए हैं।
इनके लिए है प्लाट, फ्लैट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari