इंदौर कलेक्टेरोट को एक IAS अपर कलेक्टर की जरूरत, बैनल जाएंगे ट्रेनिंग, दिव्यांक और रोहित नहीं जाएंगे
Sanjay Gupta | May 05, 2025, 12:39 IST
ias training mp
इंदौर कलेक्टोरेट में जल्द ही अपर कलेक्टर की कमी हो जाएगी, क्योंकि आईएएस गौरव बैनल ट्रेनिंग पर मसूरी जा रहे हैं। उनके साथ स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह और अपर आयुक्त नगर निगम रोहित सिसोनिया की भी ट्रेनिंग लगी है।
MP News:इंदौर कलेक्टोरेट में जल्द ही अपर कलेक्टर के काम की समस्या आने वाली है। अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल (बैच 2016) अगले सप्ताह ट्रेनिंग पर मसूरी जा रहे हैं। उनके साथ ही स्मार्ट सिटी सीईओ आईएएस दिव्यांक सिंह (बैच 2017) और अपर आयुक्त नगर निगम आईएएस बैच 2017 रोहित सिसोनिया की भी ट्रेनिंग लगी है। लेकिन फिलहाल यहां काम प्रभावित नहीं होगा।
![ias 15]()
बैनल का ट्रेनिंग में जाना तय है। लेकिन सिसोनिया और दिव्यांक सिंह ट्रेनिंग पर नहीं जाएं इसके प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए इंदौर प्रशासन द्वारा भी जीएडी को पत्र लिखा जा रहा है और इन्हें ट्रेनिंग से मुक्त रखने की मांग की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें राहत मिल जाएगी। निगम में तो फिर भी अधिक इश्यू नहीं है क्योंकि वहां आईएएस अभिलाष मिश्रा भी अपर आयुक्त के तौर पर मौजूद है व अन्य अधिकारी है लेकिन स्मार्ट सिटी में पूरा काम दिव्यांक सिंह के पास है और उधर 20 मई को राजबाड़ा में कैबिनेट मीटिंग होना है। ऐसे में उन्हें रोका जाना है।
यह भी पढ़ें...इंदौर प्रशासन का 19 अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ FIR के आदेश, अब तक 57 पर हुए केस
हालांकि इंदौर जिला प्रशासन को समस्या आने वाली है। कारण है कि कुछ दिन पहले ही आईएएस ज्योति शर्मा को भी इंदौर अपर कलेक्टर से हटाकर देवास सीईओ जिला पंचायत पद पर ट्रांसफर किया गया है। ऐसे में पहले ही एक आईएएस अपर कलेक्टर नहीं है और उनके काम बैनल को दिए गए थे और अब बैनल भी जा रहे हैं। ऐसे में कम से कम जून के पहले सप्ताह तक कामों पर असर रहेगा। हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही मप्र शासन एक आईएएस अपर कलेक्टर को जल्द इंदौर में पदस्थ करेगा।
यह भी पढ़ें...इंदौर में तेज बारिश से बिगड़े हालत, निगम के पूर्व BJP सभापति घर से पानी निकालते हुए दिखे
कलेक्टर आशीष सिंह | इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह | अपर कलेक्टर गौरव बैनल
मसूरी में 12 मई से होगी ट्रेनिंग
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 12 मई से 6 जून तक आईएएस की फेस 3, राउंड 22 ट्रेनिंग होने जा रही है। इसमें मप्र के 15 आईएएस अधिकारियों की ट्रेनिंग का फरमान आया है। जीएडी द्वारा इसकी मंजूरी जारी हुई है। इसमें इंदौर से बैनल, सिसोनिया और सिंह की ट्रेनिंग लगी है।
ias 15
बैनल जाएंगे, रोहित और सिंह नहीं
यह भी पढ़ें...इंदौर प्रशासन का 19 अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ FIR के आदेश, अब तक 57 पर हुए केस
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर की तंगी
यह भी पढ़ें...इंदौर में तेज बारिश से बिगड़े हालत, निगम के पूर्व BJP सभापति घर से पानी निकालते हुए दिखे
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कलेक्टर आशीष सिंह | इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह | अपर कलेक्टर गौरव बैनल
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
By Harrison Masih
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
By Jitendra Shrivastava
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
By Raghvendra Singh Rathore
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
By Raghvendra Singh Rathore

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
By Sandeep Kumar
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
By Arun Tiwari