इंदौर में भवंस प्रॉमिनेंट कॉलेज के चेयरमेन समीर मीर के खिलाफ पत्नी ने ही लगाया लव जिहाद का आरोप

Vishwanath Singh | May 09, 2025, 12:12 IST
Share
The Sootr
The Sootr

एमआईजी थाना पुलिस ने भवंस प्रॉमिनेंट कॉलेज के चेयरमेन समीर मीर के खिलाफ लव जिहाद और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उनकी पत्नी की शिकायत के आधार पर की गई है

लव जिहाद के मामले में इंदौर में सनसनीखेज और हाईप्रोफाइल केस सामने आया है। इसमें भवंस प्रॉमिनेंट कॉलेज के चेयरमेन समीर मीर पर पत्नी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई है। पत्नी ने समीर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि शादी के 15 साल बाद उन्हें पता चला कि पति हिंदू नहीं है। समीर ने घर से हिंदू देवी–देवताओं की मूर्तियों को भी हटा दिया और उस पर नमाज पढ़ने व रोजा रखने को लेकर दबाव बनाने लगा।

धर्म परिवर्तन और घरेलु उत्पीड़न के लगे आरोप

एमआईजी थाना पुलिस ने भवंस प्रॉमिनेंट कॉलेज के चेयरमेन समीर मीर के खिलाफ लव जिहाद और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उनकी पत्नी की शिकायत के आधार पर की गई है, जिन्होंने समीर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, धमकी देने और घरेलू उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...भारत-पाक तनाव: कई राज्यों में स्कूल बंद, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, देखें लिस्ट

शादी के 15 साल बाद बदलने लगा व्यवहार

यह खबर भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर : मध्यप्रदेश के 7.5 ट्रक भारतीय सेना की मदद को तैयार, पीएम को लिखा पत्र

2020 में निकाल दिया घर से

पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि जब उसने समीर की बात नहीं मानी, तो वर्ष 2020 में उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह निपानिया इलाके में रहने लगी। पीड़िता का कहना है कि समीर कई बार उससे मिलने गया और हर बार इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया। वर्ष 2024 में दोनों के बीच एक बार समझौता भी हुआ, लेकिन समीर ने धर्म परिवर्तन को उसकी शर्त बना दिया, जिसे पीड़िता ने अस्वीकार कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें...बैंंगलोर के बाद अब सीहोर में तैयार होगी वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो कोच और सेना के ट्रक भी बनेंगे

समीर ने दो महीने पहले फिर धमकाया

पीड़िता का आरोप है कि 13 मार्च 2025 को समीर ने फिर से उनके घर जाकर धमकी दी। लगातार दबाव से परेशान होकर उन्होंने एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने समीर मीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।पीड़िता ने पुलिस को शादी के दौरान के फोटोग्राफ भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए, जिनमें कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक नेता भी उपस्थित थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मां के सामने नन्हे बच्चे ने तोड़ दिया दम.यह खबर भी पढ़ें..... तालाब में डूबा इकलौता बेटा

Tags:
  • इंदौर
  • धर्म परिवर्तन
  • नमाज
  • कॉलेज
  • पत्नी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई