इंदौर में कन्फेक्शनरी केम्को के मालिक संजय जैसवानी पर FIR, सीए को बंधक बनाया था, अब तबीयत खराब
Jitendra Shrivastava | Sept 14, 2024, 24:05 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के इंदौर के संजय जैसवानी के साथ उनके गार्ड जय माथे पर बीएनएस की धारा 127, 115, 351 और धारा 3 लगाई गई है। हालांकि, यह बहुत ही मामूली धाराएं हैं इसमें 1 से 2 साल तक की ही सजा है यानी थाने से ही जमानत हो जाएगी...
INDORE. इंदौर में कन्फेक्शनरी कारोबारी केम्को च्यू फूड्स प्रालि ( KAMCO CHEW FOODS ) ग्रुप के संजय जैसवानी पर सीए को बंधक बनाने के मामले में देर रात लसूड़िया थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। संजय जैसवानी को जैसे ही एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली, उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे शहर के एक निजी अस्पाताल में भर्ती किया गया है।
संजय जैसवानी के साथ उनके गार्ड जय माथे पर बीएनएस की धारा 127, 115, 351 और धारा 3 लगाई गई है। हालांकि, यह बहुत ही मामूली धाराएं हैं इसमें 1 से 2 साल तक की ही सजा है यानी थाने से ही जमानत हो जाएगी। शिकायत करने वाले सीए निशिथ नाहर ने बताया कि उन्हें 11 सितंबर जैसवानी ने बुलाया था इसके बाद आरोप लगाया कि आपने और मित्र रोहित ने करोड़ों की धोखाधड़ी की है तो इसके सारे अकाउंट का हिसाब निकालकर मुझे दो। बाद में खाना खिलाने के बाद फिर फैक्ट्री पर बंधक बनाकर रखा और मोबाइल वगैरह भी जब्त कर लिए और हमको बहुत मारा पीटा। जैसवानी ने मुक्को से मारा और गार्ड ने भी मारा अगले दिन 12 सितंबर को परिजन जब थाने गए तब रात को मुझे छोड़ा गया।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में कन्फेक्शनरी केम्को के मालिक संजय जैसवानी पर बाजार की बढ़ी देनदारी, एक मंत्री का पैसा फंसा, सीए को बनाया बंधक
सीए एसोसिएशन इंदौर को सुबह पता चला कि केम्को ग्रुप के संजय जैसवानी ने सीए निशिथ नाहर को बंधक बनाया है। परिजन ने एसोसिएशन को बताया कि दो दिन से जैसवानी ने बसंत बिहार स्थित अपने घर पर बंधक बनाया है। मोबाइल भी जब्त कर लिया और आरोप लगा रहे हैं कि दो करोड़ का गबन किया है। इस मामले में एसोसिएशन ने आपत्ति और पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को लिखित शिकायत दी। इसके बाद नाहर को छुड़ाया गया और थाने बैठा लिया। पुलिस ने सीए प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सीए निशिथ नाहर पर आरोप है कि उसने गबन किया है। वहीं एसोसिएशन का कहना है कि जो भी हो, बंधक बनाने का अधिकार, दुर्व्यवहार और मारपीट कोई नहीं कर सकता, यह सीधे अपहरण का केस है। इस मामले में भी संबंधित जैसवानी पर केस दर्ज होना चाहिए।
सीए एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर गुप्ता से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था जिसमें संजय जैसवानी पर FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। ज्ञापन देने में टीपीए के मानद सचिव सीए (डॉ) अभय शर्मा, इंदौर सीए शाखा के अध्यक्ष सीए अतिशय खसगीवाला, रीजनल कौंसिल मेंबर सीए कीर्ति जोशी, सीए एसएन गोयल, सीए शैलेंद्र सोलंकी, सीए आनंद जैन, सीए मौसम राठी, सीए अतिशय जैन, सीए रजत धानुका, सीए स्वर्णिम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थेl
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में कन्फेक्शनरी केम्को के मालिक संजय जैसवानी पर बाजार की बढ़ी देनदारी, एक मंत्री का पैसा फंसा, सीए को बनाया बंधक
जैसवानी ने बनाया था बंधक
सीए एसोसिशएन मिला था कमिश्नर से
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari