इंदौर में कांग्रेस ने PM मोहम्मद यूनुस का पुतला टू व्हीलर से खींचा

Sanjay Gupta | Nov 28, 2024, 12:52 IST
Share
PM YUNUS
PM YUNUS

बांग्लादेश में चिन्यम प्रभु की हुई गिरफ्तारी और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को इंदौर में अलग तरह से विरोध जताया।

बांग्लादेश में चिन्यम प्रभु की हुई गिरफ्तारी, और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेसियों ने गुरुवार को इंदौर में अलग तरह से विरोध जताया। उन्होंने बांग्लादेशी पीएम मोहम्मद यूनुस का पुतला दो पहिया वाहन में बांधा और इंदौर के व्यस्त रीगल तिराहे पर घुमाया।

बीजेपी से पूछा- अब चुप्पी क्यों?

जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नेतृत्व में गुरुवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला रीगल चौराहे पर गाड़ी पर बांधकर सड़कों पर घुमाया। नेताओं ने बताया कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू समाज के लोगों पर निरंतर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। बीजेपी की केंद्र सरकार वहां की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना को यहां पर शरण देकर बिरयानी खिला रही है। वर्तमान में इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी चिन्मयानंद प्रभु को बांग्लादेश के चटगांव से गिरफ्तार किया गया और उन पर कई तरह के झूठे आरोप लगाए गए हैं। उनके गिरफ्तारी के बाद वहां पर रहने वाले हिंदू संप्रदाय की शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कट्टरपंथी बांग्लादेशियों द्वारा हिंदू संप्रदाय के लोगों पर हमले किए गए। उनको तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया।
YUNUSH.
YUNUSH.

फिर सुलगने लगा बांग्लादेश, इस्कॉन धर्मगुरु की गिरफ्तारी पर विरोध तेज

हिंदुओं पर हमले पर मुहं क्यों छिपा रहा केंद्र

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रभु चिन्मयानंद की जमानत भी वहां के कोर्ट द्वारा खारिज की गई और उन्हें जेल भेजा गया। केंद्र सरकार निरंतर हिंदू हितैषी बनती है, पर जब बांग्लादेश सहित अन्य देशों में हिंदुओं पर हमले होते हैं तो मुंह छिपा कर बैठ जाती है। केंद्र बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों पर हो रही प्रताड़ना के विरोध में बांग्लादेश सरकार को मुंहतोड़ जवाब दे। साथ ही देश में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना को तत्काल यहां से जाने के लिए कहे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जीतू दीवान,अशरफ खान उपस्थित थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • एमपी कांग्रेस
  • MP
  • इंदौर
  • कांग्रेस का प्रदर्शन
  • मध्य प्रदेश
  • बांग्लादेश
  • शेख हसीना
  • मोहम्मद यूनुस
  • प्रभु चिन्मयानंद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा