इंदौर में कांग्रेस का डेंगू को लेकर प्रदर्शन, गंदगी पर लगाए डेंगू बाबा के विशाल भोज के पोस्टर

Sanjay Gupta | Oct 07, 2024, 12:28 IST
Share
इंदौर में कांग्रेस का डेंगू को लेकर प्रदर्शन,
इंदौर में कांग्रेस का डेंगू को लेकर प्रदर्शन,

इंदौर में कांग्रेस ने डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें डेंगू बाबा का विशाल भोज के पोस्टर लगाए गए। पार्टी ने नगर निगम की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गंदगी के कारण बीमारियां फैल रही हैं।

देश में सफाई में सात बार लगातार नंबर वन इंदौर में इन दिनों डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का डेरा है। इसे लेकर अब कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इसके लिए उन्होंने गंदगी पर पोस्टर, बैनर लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाए हैं कि शहर में डेंगू का आंकड़ा एक हजार को पार कर गया है और हर घर में डेंगू फैला है।

पोस्टर पर लिखा डेंगू बाबा का विशाल भोज

कांग्रेस ने पोस्टर में डेंगू बाबा का विशाल भोज लिखा हुआ है। इसका मतलब है कि गंदगी का भोज नगर निगम ने लगाया है। इसी कारण शहर में बीमारियां फैल रही है। प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मच्छर जनित बीमारी डेंगू, मलेरिया, चिकन गुनिया ने पूरे इंदौर मैं पैर पसार लिए हैं। इंदौर के हर घर में एक व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित है, सारे सरकारी, निजी, अस्पताल और क्लिनिक पर लाइन लगी पड़ी है, यह सब निगम की लापरवाही के कारण हो रहा है।

jlkdfnv
jlkdfnv


नहीं हो रहा है छिड़काव

कांग्रेस ने आरोप लगाए कि निगम द्वारा ना तो शहर में लार्वे को मारने के लिए छिड़काव किया ना फॉगिंग मशीन से धुंआ किया। निगम द्वारा अब दिखावे के लिए चालान बनाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने अपनी पूर्व घोषणा अनुसार "डेंगू बाबा का विशाल भोज" के पोस्टर लगाए। इसमें बताया कि निगम द्वारा आमंत्रित किए गए डेंगू, मलेरिया, चिकन गुनिया के मच्छरों के लिए ये भोज है। भोज में पत्तल में गंदगी रखी, पीने को गंदे पानी के गिलास रखे, जिससे मच्छर पनपते हैं। दीपक लगाया हार फूल माला पहनाई, ये आयोजन निगम को गहरी नींद से जागने के लिए किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी
  • indore congress protest
  • मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट
  • Indore Dengue
  • इंदौर डेंगू
  • इंदौर कांग्रेस प्रदर्शन
  • indore congress dengue protest
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा