इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए शहर दर्जन भर दावेदार, आब्जर्वर आज लेंगे इंटरव्यू
Sanjay Gupta | Jun 26, 2025, 10:46 IST
INDORE CONGRESS NEWS 12
इंदौर कांग्रेस में सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया की जा रही है। जिलाध्यक्ष पद के लिए दर्जनभर लोगों ने दावेदारी पेश कर दी है। 26 जून को आब्जर्वर इन सभी का इंटरव्यू लेंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी को फिर से मजबूत करने के चल रहे सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया की जा रही है। शहराध्यक्ष के लिए पहले ही आब्जर्वर सांसद गुरजीत सिंह औजला इंटरव्यू ले चुके हैं और मोटे तौर पर 6 दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। अब जिलाध्यक्ष इंदौर के लिए भी प्रक्रिया तेज हो गई है और इसके लिए नियुक्त आब्जर्वर दानिश अबरार गुरुवार, 26 जून को दावेदारों के इंटरव्यू लेने जा रहे हैं। पैनल चुनने में आब्जर्वर अबरार के साथ ही कैलाश परमार, राहुल शर्मा, अवनीश भार्गव भी साथ हैं।
जानकारी के अनुसार, अबरार पहले चरण में जनप्रतिनिधियों से बात कर चुके थे। उन्होंने 25 से 27 जून का तीन दिन का फिर दौरा बनाया है। वह पहले दिन गांधी भवन में मीटिंग करके कार्यकर्ताओं की राय ले चुके हैं। फिर 26 जून को वह दावेदारों के इंटरव्यू ले रहे हैं। इसके बाद 27 जून को फिर जनप्रतिनिधियों से बात करेंगे। इसके बाद पैनल तैयार होगा। इसमें प्रमुखता से देखा जा रहा है कि दावेदार पूरे जिले में कितने सक्रिय हैं, कार्यक्रमों में कितनी भागीदारी है और पार्टी के लिए कितनी मजबूती से काम कर रहे हैं।
वहीं इंदौर शहराध्यक्ष के लिए जो प्रमुख दावेदार बचे हुए हैं, उनमें वर्तमान शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के साथ ही राकेश यादव, अरविंद बागड़ी, अमन बजाज, राजू भदौरिया, दीपू यादव हैं। बाद में इसमें पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने भी अपना दावा ठोका था और इसके लिए फार्म भरकर आब्जर्वर को दिया था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
जिलाध्यक्ष के लिए दर्जन भर दावेदार
जानकारी के अनुसार, जिलाध्यक्ष के लिए दर्जन भर दावेदारों ने दावेदारी करते हुए फार्म भरे हैं, जिनके इंटरव्यू 26 जून को गांधी भवन में होंगे। दावेदारों में वर्तमान जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव के साथ ही राधेश्याम पटेल, मनीष पटेल, रीना बौरासी, मोती पटेल, सोहराब पटेल, बैकुंठ पटेल, हेमंत पाल, दौलत पटेल, एहसान पटेल के नाम प्रमुख हैं। आब्जर्वर को दिल्ली में 30 जून तक रिपोर्ट देना है। दावेदार के लिए अधिकतम 6 नाम ही पैनल हो सकते हैं। हालांकि उम्र सीमा अब हटा दी गई है और पार्टी उसके काम और योग्यता को देखेगी।
पार्टी यह देख रही है काम
शहराध्यक्ष के लिए यह सामने आए दावेदार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari