इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष यादव और शहराध्यक्ष चड्ढा की कुर्सी खतरे में, सिंघार, पटेल भड़के, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत से घिरे
Sanjay Gupta | Jul 24, 2024, 18:57 IST
Indore Congress
इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव और शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा की कुर्सी खतरे में है। कांग्रेस प्रदेश संगठन ने दोनों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब तलब कर लिया है।
INDORE : इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव और शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा की कुर्सी खतरे में है। कांग्रेस प्रदेश संगठन ने दोनों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब तलब कर लिया है। हाल ही में भोपाल में हुई कांग्रेस की पॉलिटीकल अफेयर कमेटी की बैठक में मप्र कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह तो इतने नाराज हुए कि साफ कह दिया कि दोनों को पद से हटाओ। इसके बाद यह नोटिस जारी हुआ है।
दरअसल पूरा विवाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कारण हुआ है। पौधारोपण अभियान में न्यौता देने के लिए वह कांग्रेस के गांधी भवन दफ्तर में गए। वहां पर कांग्रेस नेताओं ने उनका जमकर स्वागत किया, बुके दिया, चाय-नाशता किया और गपशप की। भोपाल में हुई कमेटी की बैठक में इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कमलेशवर पटेल ने जमकर नाराजगी जाहिर की। यह बोले कि यह क्या तरीका है जो बीजेपी नेता हमारे आदरणीय नेताओं सोनिया जी, राहुल जी के लिए अपशब्द कहते हैं, हमारे कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम को ले जाता है, हमारे नेता उनके लिए बिछ रहे हैं।
![zxF]()
इस मुद्दे के उठने के बाद जितेंद्र भंवर सिंह भड़क गए और कहा कि ऐसे नेताओं को पद से हटाया जाए। इसके बाद ही प्रदेश संगठन की ओर से दोनों को नोटिस चला गया। इसमें सात दिन में जवाब मांगा गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
मेहनत का फल : कर्ज लेकर खोदी खदान, मिला 1 करोड़ का हीरा
इस मामले में प्रदेशाध्यक्ष पटवारी बैकफुट पर है। क्योंकि कैलाश विजयवर्गीय गांधी भवन आ रहे हैं इसकी जानकारी उन्हें दे दी गई थी। लेकिन इस पर पटवारी ने कहा कि उनका स्वागत किया जाए और साथ ही पौधारोपण में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान वाला मुद्दा भी उठाया जाए कि उन्होंने भी किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ औऱ् घोटाला हुआ।
ये खबर भी पढ़ें...
मंत्रोच्चार के साथ भक्त ने किया खून से शिवलिंग का अभिषेक , नीडल लगाकर साढ़े 4 मिनट तक चढ़ाते रहा ब्लड, पूजन का दिया ये तर्क
हालांकि यह नोटिस जारी होने को लेकर सभी नेता मना कर रहे हैं। द सूत्र ने चड्ढा और यादव दोनों से बात की तो दोनों ने कहा कि नोटिस नहीं मिला है। वहीं संगठन उपाध्यक्ष राजीव सिंह से बात की तो उन्होंने भी नोटिस जारी करने को लेकर इंकार कर दिया। उन्होंने ही अजय चौरड़िया को नोटिस जारी किया था। लेकिन द सूत्र को इस बात की पुख्ता खबर है कि नोटिस जारी हो चुके हैं और हटाने का फैसला प्रदेश स्तर पर हो चुका है।
![sanjay gupta]()
उमंग सिंघार, कमलेशवर पटेल भड़के
zxF
इसके बाद भड़क गए सिंह
ये खबर भी पढ़ें...
मेहनत का फल : कर्ज लेकर खोदी खदान, मिला 1 करोड़ का हीरा
प्रदेशाध्यक्ष पटवारी इसलिए बैकफुट पर
ये खबर भी पढ़ें...
मंत्रोच्चार के साथ भक्त ने किया खून से शिवलिंग का अभिषेक , नीडल लगाकर साढ़े 4 मिनट तक चढ़ाते रहा ब्लड, पूजन का दिया ये तर्क
सभी नोटिस का मना कर रहे, द सूत्र को पुख्ता खबर
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA