इंदौर नगर निगम की TAX वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनसंवाद से जनआंदोलन, 22 जोन में होगा विरोध अभियान

Vishwanath Singh | Jun 24, 2025, 22:02 IST
Share
Sourabh501
Sourabh501

इंदौर नगर निगम की टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। इसमें यह स्पष्ट किया गया कि नगर निगम द्वारा सर्कल रेट के नाम पर जल कर, संपत्ति कर, कचरा शुल्क, शिक्षा कर सहित कई टैक्सों में की गई वृद्धि सीधे तौर पर आमजन पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।

MP News : इंदौर नगर निगम द्वारा कई तरह के टैक्स में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ अब कांग्रेस मैदान में उतरने जा रही है। शहर कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह 22 नगर निगम जोन में जनसंवाद के माध्यम से जनआंदोलन की शुरुआत करेगी।

यह निर्णय सोमवार को गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। इस आंदोलन के जरिए जनता की नब्ज पर हाथ रखने की कोशिश में कांग्रेस अब घर-घर पहुंचने की तैयारी में है। कांग्रेस का मानना है कि यह आंदोलन आने वाले दिनों में निगम प्रशासन और भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

टैक्स वृद्धि के विरोध में रणनीति तय

इंदौर नगर निगम की टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। इसमें यह स्पष्ट किया गया कि नगर निगम द्वारा सर्कल रेट के नाम पर जल कर, संपत्ति कर, कचरा शुल्क, शिक्षा कर सहित कई टैक्सों में की गई वृद्धि सीधे तौर पर आमजन पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चुनाव पूर्व टैक्स नहीं बढ़ाने का वचन दिया था। जिसे भाजपा ने अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया था, लेकिन अब नगर निगम ने उस वादे से मुकरते हुए भारी कर वृद्धि कर दी है। इससे आम जनता में नाराजगी है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेगी।

WhatsApp I
WhatsApp I
यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : इंदौर के देपालपुर में 71 हजार वर्गफीट जमीन बिक्री के लिए उपलब्ध है

22 जोन में जनसंवाद, सोशल मीडिया पर भी अभियान

बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस पार्षद दल और शहर कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में नगर निगम के 22 जोन में प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इनकी निगरानी में 85 वार्डों में जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके माध्यम से निगम की टैक्स नीति का विरोध किया जाएगा और जनता को जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस #इंदौरमेयर_टैक्स_मित्र हैशटैग के माध्यम से अभियान चलाएगी, जिससे महापौर पर वादाखिलाफी का आरोप और अधिक मुखर किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : इंदौर में 1651 वर्गफीट का कमर्शियल ऑफिस बिक्री के लिए उपलब्ध है

विधानसभा क्षेत्रवार जनसंवाद की तारीखें घोषित

  • 27 जून:विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2
  • 28 जून:विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1
  • 29 जून:विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5
  • 30 जून:विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3
  • 2 जुलाई:विधानसभा क्षेत्र राऊ
  • 3 जुलाई:विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4
इन तारीखों पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले निगम जोनों में बैठकें होंगी और जनसंवाद के माध्यम से विरोध दर्ज किया जाएगा।

WhatsApp Im
WhatsApp Im

कांग्रेस का स्पष्ट संदेश – टैक्स वापसी तक आंदोलन जारी

संगठन प्रभारी रवि जोशी, शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्‌ढा और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि जब तक इंदौर नगर निगम कर वृद्धि को वापस नहीं लेता, तब तक कांग्रेस जनआंदोलन को जारी रखेगी। उनका कहना है कि यह केवल विरोध नहीं बल्कि जनता के साथ किया गया विश्वासघात है, जिसे लेकर कांग्रेस कोई समझौता नहीं करेगी।

WhatsApp Ima
WhatsApp Ima
यह खबर भी पढ़ें...सीहोर में दो लड़कों को घेरा, गोबर खिलाया, लड़कियों के कपड़े पहनाए, जमकर की पिटाई, जानें वजह

बैठक में शामिल प्रमुख नेता

बैठक में इंदौर संगठन प्रभारी रवि जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्‌ढा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, संगठन सह प्रभारी सोमिल नाहटा, गजेंद्र सिसोदिया, देवेंद्र मीणा, सत्यनारायण पटेल, राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अमन बजाज, सुरेश मिण्डा, अफसर पटेल, महेंद्र रघुवंशी, राजू भदौरिया, देवेंद्र सिंह यादव, रमीज खान, अंसाफ अंसारी, राकेश सिंह यादव, अनवर दस्तक, कुणाल सोलंकी, प्रमोद द्विवेदी, रफीक खान, ओम सिलावट, आनंद जैन कासलीवाल, किशोर डोंगरे, शशि हाडा, शकुंतला बड़े, भरत जिनवाल, रुपेश लोदवाल, सुदेश डोंगरे, शैलेश कैमरे, सुबूर एहमद सहित सहित कांग्रेस के सभी विंग्स के पदाधिकारी, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष व प्रकोष्ठ प्रभारी शामिल हुए।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर नगर निगम में फिर पुराने इंजीनियर बनाए गए जोनल अधिकारी, स्टे लाए अधिकारियों पर असमंजस जारी

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • अध्यक्ष
  • शहर
  • टैक्स
  • निगम
लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...

By Aman Vaishnav

लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत

By Aman Vaishnav

देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल

By Aman Vaishnav

अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता