कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के यहां ईडी की कार्रवाई
Sanjay Gupta | Dec 16, 2024, 16:41 IST
ed raid indore
इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री के घर पर ईडी की बड़ी कार्रवाई की खबर है। फिलहाल घर पर ईडी के अधिकारियों के मौजूद होने की खबर है और घर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री के यहां ईडी की बड़ी कार्रवाई की खबर आ रही है। फिलहाल घर पर ईडी के अधिकारी होने की खबर है और घर पर दस्तावेजों की जांच हो रही है। फिलहाल ईडी ने इसकी औपचारिक जानकारी साझा नहीं की है। गोलू को दुबई जाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट से ईडी ने पकड़ा है।
यह भी खबर आ रही है कि गोलू को दिल्ली एयरपोर्ट से ही ईडी की टीम ने पकड़ा था। ईडी की यह कार्रवाई दिल्ली के अधिकारियों की बताई जा रही है। फिलहाल किस मामले में यह जांच चल रही है और कितनी बड़ी कार्रवाई है इसकी अभी तक औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी जानकारी सामने आई है कि ईडी की टीम सुबह नौ-दस बजे ही इंदौर आ गई थी और इसके बाद वह गोलू के यहां गई थी। गोलू के यहां अभी भी अधिकारी बैठे हुए हैं और जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि गोलू इंदौर कांग्रेस में कार्य़वाहक अध्यक्ष तो है लेकिन वह विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद से ही कांग्रेस से दूर है और किसी भी आयोजन में इसके बाद नजर नहीं आए। वहीं उनके भाई कुछ दिन पहले बीजेपी में भी शामिल हो गए हैं।
ईडी ने कुछ दिन पहले ही इंदौर, उज्जैन, लुधियाना में कई ठिकानों पर छापे मारे थे। यह मामला उज्जैन में इंटरनेशनल सटोरिया पियूष चोपडा को लेकर हुई थी। इसमें ईडी ने बताया था कि आठ करोड का निवेश भी सीज किया है। गोलू का एक साथी विपुल भी ईडी की गिरफ्त में है। बताया जा रहा है इसी रैकेट से गोलू के लिंक मिले हैं। इसके चलते यह कार्रवाई हुई है और साथी विपुल से भी नकदी मिली है।
एयरपोर्ट से ही पकड़ने की बात
सुबह ही आ गई थी टीम
क्रिकेट सट्टे के रैकेट से तो नहीं जुड़ रहे तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari