इंदौर कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्‌डु आलोट से निर्दलीय लड़ने की तैयारी में, कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर बेटी को सांवेर से दिया

Jitendra Shrivastava | Oct 15, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्‌डु आलोट से निर्दलीय लड़ने की तैयारी में, कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर बेटी को सांवेर से दिया
इंदौर कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्‌डु आलोट से निर्दलीय लड़ने की तैयारी में, कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर बेटी को सांवेर से दिया

इंदौर में सांवेर से विधायक रह चुके कांग्रेस के पूर्व सांसद, विधायक प्रेमचंद गुड्‌डु आलोट एससी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में सांवेर से विधायक रह चुके कांग्रेस के पूर्व सांसद, विधायक प्रेमचंद गुड्‌डु आलोट एससी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। वह आलोट या घटिट्या एससी सीट से टिकट मिलने की आस में थे लेकिन दोनों ही जगह से कांग्रेस ने मौजूदा विधायकों को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं सांवेर से उनके बेटी रीना सैतिया को टिकट दे दिया गया है, इसके बाद अब उनके लिए कांग्रेस से टिकट के रास्ते बंद हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि अब वह निर्दलीय उतरने का मन बना रहे हैं। कांग्रेस ने घटिट्या से मौजूदा कांग्रेस विधायक रामलाल मालवीय को टिकट दिया है वहीं आलोट से मौजूदा विधायक मनोज चावला को टिकट दिया है।

बेटे अजीत ने 'द सूत्र' से कहा कार्यकर्ताओं का है दबाव

प्रेमचंद गुड्‌डु के बेटे अजीत बौरासी ने द सूत्र से इस मुद्दे पर कहा कि मैंने अपने लिए टिकट नहीं मांगा था, हां पिताजी का जरूर आलोट से टिकट का था। उनका टिकट नहीं होने से कार्यकर्ताओं में निराशा है और वह उन्हें चुनाव लड़ते हुए देखना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं का दबाव है वह चुनाव लड़ें। अभी कुछ तय नहीं किया है।

गुड्‌डु आलोट से रह चुके हैं विधायक और सांसद

गुड्डु 1998 में सांवेर एससी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। वह आलोट से सांसद भी रह चुके हैं और वहां से साल 2003 में विधायक भी रह चुके हैं। साल 2018 में वह बीजेपी में चले गए थे और तब उनके पुत्र अजीत बौरासी को घटिट्या से टिकट मिला था लेकिन वह कांग्रेस के रामलाल मालवीय से चुनाव हार गए थे।

फिर कांग्रेस में लौट आए, सांवेर से उपचुनाव लड़ा

इसके बाद गुड्डु एक बार फिर कांग्रेस में आ गए और नवंबर 2020 के दौरान उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर सांवेर से उपचुनाव लड़ा, लेकिन बीजेपी में गए तुलसीराम सिलावट से चुनाव हार गए। इस बार कांग्रेस ने सांवेर से उनकी बेटी रीना सैतिया को टिकट दिया है। इसके पहले गुड्डु और उनकी बेटी रीना के बीच खुलकर लड़ाई भी चली, वैसे यह लड़ाई कॉलेज परिसर की लीज को लेकर थी, लेकिन इसका कारण राजनीतिक ज्यादा था। कहा जाता है कि गुड्‌डु खुद या बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे और वह चाहते थे कि बेटी रीना अलग हट जाए, लेकिन वह सांवेर से टिकट चाह रही थी। आखिरकार उन्हें टिकट मिला और गुड्डु को कांग्रेस ने दरकिनार कर दिया।

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • Congress leader Premchand Guddu is preparing to contest as independent from Guddu Alot
  • Congress cut his ticket
  • Premchand Guddu's daughter got ticket from evening.
  • कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्‌डु
  • गुड्डु आलोट से निर्दलीय लड़ने की तैयारी में
  • कांग्रेस ने उनका टिकट काटा
  • प्रेमचंद गुड्डु की बेटी को सांवेर से टिकट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा