इंदौर में कांग्रेस ने व्यापारियों को लिखे पत्र, तिरंगा यात्रा में BJP से पूछें शाह इस्तीफा कब देंगे

Sanjay Gupta | May 16, 2025, 11:04 IST
Share
indore-congress-letter-traders-demanding-vijay-shah-resignation
indore-congress-letter-traders-demanding-vijay-shah-resignation

इंदौर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भाजपा की तिरंगा यात्रा 16 मई को आयोजित की जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। इस यात्रा से पहले कांग्रेस ने...

इंदौर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बीजेपी की तिरंगा यात्रा का आयोजन शुक्रवार 16 मई को हो रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव इस यात्रा में शामिल होने के लिए दोपहर में इंदौर आ रहे हैं। लेकिन इस यात्रा के पहले मंत्री विजय शाह के मामले में सरकार को लगातार घेर रही कांग्रेस ने एक और मुश्किल पैदा कर दी है।

तिरंगा यात्रा में एक सवाल बीजेपी से जरूर करें

2dd44190-d11
2dd44190-d11

यह यात्रा बड़ा गणपति से राजबाड़ा क्षेत्र से गुजर रही है जो शहर में व्यापारियों का मुख्य केंद्र है। ऐसे में व्यापारी बड़ी संख्या में इसमें आएंगे। ऐसे में कांग्रेस ने अब व्यापारियों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि बीजेपी की निकलने वाली तिरंगा यात्रा में एक सवाल जरूर करें कि विजय शाह का इस्तीफा कब होगा।

पत्र में यह भी लिखा

शहर कांग्रेस के विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी व अन्य द्वारा लिखे गए पत्र में है कि- मंत्री को जी बचा लेंगे, क्योंकि आपका खून ठंडा हो गया है। क्या आपका खून एक राजनीतिक दल का हो गया है। ... क्योंकि देश की बेटी का सम्मान आपके प्रदेश में खत्म हो गया है। हमारा मौन रहना हमारी बेटियों का अपमान है। फिर देश की रक्षा करने वाली बेटियों का अपमान करने वाले सरकार के मंत्री विजय शाह का इस्तीफा कब लोगे। बीजेपी अपना जमीन जागाए।

यह है सीएम का दौरा

  • सीएम 3.30 बजे इंदौर आएंगे
  • वह 4.05 बजे बड़ा गणपति पहुंचेंगे और तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, जो राजबाड़ा तक जाएगी
  • फिर सीएम 5.20 बजे होटल मेरिट में टेक्सटाइल सेमिनार में जाएंगे
  • शाम 6.05 बजे पलसीकर कॉलोनी
  • शाम 6.30 बजे रेनेसां यूनिवर्सिटी में भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर प्रेरणादायी कार्यक्रम
  • शाम 7.35 बजे एयरपोर्ट इंदौर और फिर भोपाल रवाना

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

इंदौर में तिरंगा यात्रा | MP News

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर में तिरंगा यात्रा
  • तिरंगा यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा