इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष चड्‌ढा ने बीजेपी अध्यक्ष रणदिवे को भेजा मानहानि का नोटिस, आरोप लगे थे कि तीन माह से बीजेपी में आना चाहते थे

BP Shrivastava | Nov 02, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष चड्‌ढा ने बीजेपी अध्यक्ष रणदिवे को भेजा मानहानि का नोटिस, आरोप लगे थे कि तीन माह से बीजेपी में आना चाहते थे
इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष चड्‌ढा ने बीजेपी अध्यक्ष रणदिवे को भेजा मानहानि का नोटिस, आरोप लगे थे कि तीन माह से बीजेपी में आना चाहते थे

इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा ने बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को मानहानि का नोटिस दिया है। रणदिवे ने चड्ढा पर आरोप लगाया था कि 'चड्‌ढा तीन महीने पहले बीजेपी में शामिल होने के लिए आए थे।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा ने बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को मानहानि का नोटिस दिया है। बुधवार को इंदौर प्रेस क्लब के कार्यक्रम 'आमने सामने' में बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सुरजीत सिंह चड्ढा पर आरोप लगाया था कि 'चड्‌ढा तीन महीने पहले बीजेपी में शामिल होने के लिए मेरे पास आए थे। सुरजीत सिंह जब अध्यक्ष नहीं बने थे, उसके तीन महीने पहले मेरे पीछे पड़े थे कि मुझे बीजेपी में ले लो। सुरजीत सिंह ने पूरी ताकत लगाई थी की जुगाड़ करके में भी बीजेपी में आ जाऊं। इसी दौरान चड्‌ढा ने कहा था कि मैं मानहानि का नोटिस दूंगा और इसी कथन को पूरा करते हुए उन्होंने गुरुवार को नोटिस भेज दिया।

इसके बाद चड्‌ढा ने कहा था आरोप साबित करो नहीं तो नोटिस दूंगा

इसी दौरान चड्‌ढा ने कहा था कि अगर आप इस का प्रणाम दे देंगे तो मैं आज राजनीति से संन्यास ले लूंगा। गौरव भाई इस तरह से झूठ बोलना आपको शोभा नहीं देता है। देवेंद्र सिंह सामने बैठे हैं वह बता देंगे की आप यूथ कांग्रेस में थे। आप मुझ पर इस तरह से झूठा आरोप नहीं लगा सकते। मैं आप के ऊपर मानहानि का दावा करूंगा। आपके पास मेरा नंबर भी नहीं है। मैं दावा कर रहा हूं कि आपने खुद ने कहा था कि मुझे कांग्रेस में ले लो। आप पुराने एनएसयूआई कार्यकर्ता है और हमारे परिवार के ही हैं।

गौरव रणदिवे ने यह कहा चड्‌ढा के पाला बदलने पर

इंदौर प्रेस क्लब में बुधवार को आमने-सामने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के बीच आमना सामना हुआ। आमने-सामने में मीडिया के सवाल के जवाब देते हुए रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। सुरजीत सिंह जब अध्यक्ष नहीं बने थे उसके तीन महीने पहले मेरे पीछे पड़े थे कि मुझे बीजेपी में ले लो। सुरजीत सिंह ने पूरी ताकत लगाई थी की जुगाड़ करके में भी बीजेपी मे आ जाऊं।

चड्‌ढा बोले गौरव प्रमाण दें तो आज ही राजनीति से संन्यास

चड्ढा ने कहा था कि मैं चुनाव लड़कर यहां तक पहुंचा हूं। आप मुझ पर ये बहुत गलत आरोप लगा रहे हैं। मैं मानहानि का केस करूंगा। अगर आप इस का प्रमाण दे देंगे तो मैं आज ही राजनीति से संन्यास ले लूंगा। आपके पास मेरा नंबर भी नहीं होगा। मैं दावा कर रहा हूं कि आपने खुद ने कहा था कि मुझे कांग्रेस में ले लो। बता दें कि सुरजीत सिंह चड्ढा ने गौरव रणदीवे को लेकर कहा था कि आप कांग्रेसी विचारधारा के हैं। इसके पहले आप एनएसयूआई में भी काम कर चुके हैं। उसके बाद आप ने बीजेपी जॉ‍इन की है।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Indore Congress City President Surjit Singh Chadha
  • BJP City President Gaurav Ranadive
  • defamation notice to Ranadive
  • इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा
  • बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे
  • रणदिवे को मानहानि नोटिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं