इंदौर निगम MIC मेंबर राजेंद्र राठौर का नाम लेकर सहायक बिल कलेक्टर ने कपड़े उतार किया हंगामा
Ravi Singh | Jun 14, 2024, 19:53 IST
Rajendra Rathore
दो दिन पहले नगर निगम के राजस्व मुख्यालय में सहायक बिल कलेक्टर अभिषेक उर्फ बंटी शर्मा ने कपड़े उतारकर अर्धनग्न होकर हंगामा किया। उसने एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर की धौंस जमाते हुए विवाद किया।
संजय गुप्ता, INDORE : सफाई में नंबर वन इंदौर नगर निगम ( Indore Municipal Corporation ) में हर दिन नया विवाद खड़ा हो रहा है। एक औऱ् चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो दिन पहले नगर निगम के राजस्व मुख्यालय में सहायक बिल कलेक्टर अभिषेक उर्फ बंटी शर्मा ने कपड़े उतारकर अर्धनग्न होकर हंगामा किया ( Bunty Sharma took off her clothes and became half naked ) )। उसने एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर की धौंस जमाते हुए विवाद किया। इस दौरान वहां महिला स्टाफ भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि उसके पास कुछ हथियार भी था, जिसके चलते सभी ने चुप्पी साध ली और किसी ने इसकी लिखित शिकायत नहीं की।
सूत्रों के अनुसार शर्मा का भाई बिल कलेक्टर है। कुछ दिन पहले किसी ने उसकी शिकायत कर दी। इसी बात से बंटी उर्फ अभिषेक नाराज हो गया। वह बुधवार के दिन दोपहर में राजस्व मुख्यालय पहुंचा और वहां पर एक-एक कर कपड़े उतारने लगा और हंगामा खड़ कर दिया। फिर बोला कि मैं राजेंद्र राठौर का आदमी हूं कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता है। काफी देर तक मुख्यालय में हंगामा चलता रहा।
इसी बीच वहां पर किसी काम से कर्मचारी नेता प्रणय तिवारी व अन्य भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने अभिषेक को समझाया और उसे फिर बाहर ले गए। साथ ही स्टाफ के लोगों से भी बात की और मामला शांत कराया। तिवारी ने द सूत्र से कहा कि अभिषेक नादान है, हल्का सा विवाद था औऱ् कोई बड़ी बात नहीं थी। सभी ने उसे समझा दिया और फिर वह चला गया था। ऐसा कोई बड़ा विवाद जैसा धौंस जमाने या कुछ और करने वाली कोई बात ही नहीं है।
इस मुद्दे पर द सूत्र ने राजेंद्र राठौर से भी बात की तो उन्होंने कहा कि मेरा नाम लेकर किसी ने कुछ धौंस जमाई या कुछ किया है इसकी मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसा कुछ होता है तो सबसे पहले तो मैं ही कार्रवाई करूंगा।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
यह है विवाद

कर्मचारी नेता पहुंचे तो किया बीच बचाव
इसी बीच वहां पर किसी काम से कर्मचारी नेता प्रणय तिवारी व अन्य भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने अभिषेक को समझाया और उसे फिर बाहर ले गए। साथ ही स्टाफ के लोगों से भी बात की और मामला शांत कराया। तिवारी ने द सूत्र से कहा कि अभिषेक नादान है, हल्का सा विवाद था औऱ् कोई बड़ी बात नहीं थी। सभी ने उसे समझा दिया और फिर वह चला गया था। ऐसा कोई बड़ा विवाद जैसा धौंस जमाने या कुछ और करने वाली कोई बात ही नहीं है।
राजेंद्र राठौर बोले मुझे जानकारी नहीं
इस मुद्दे पर द सूत्र ने राजेंद्र राठौर से भी बात की तो उन्होंने कहा कि मेरा नाम लेकर किसी ने कुछ धौंस जमाई या कुछ किया है इसकी मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। ऐसा कुछ होता है तो सबसे पहले तो मैं ही कार्रवाई करूंगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari