इंदौर के राजा और सोनम के साथ गाइड ने देखा था 3 और लोगों को, वे कहीं और आने की बात कर रहे थे

Vishwanath Singh | Jun 08, 2025, 12:53 IST
Share
The Sootr
The Sootr

शिलांग में राजा और सोनम की लगातार तलाश जारी है। इसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। वहीं के एक गाइड ने दावा किया है कि जिस दिन राजा और सोनम लापता हुए, उस दिन उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। गाइड ने पुलिस को यह जानकारी दी है।

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में एक नया खुलासा हुआ है। इसमें शिलांग के एक लोकल गाइड ने यह खुलासा किया है। उसने बताया कि जिस दिन से दोनों दंपति गायब हुए हैं उसके एक दिन पहले उसने दंपति के साथ 3 और लोगों को भी देखा था। इसी के बाद से वे दोनों गायब हैं। वहीं, शनिवार को राजा और सोनम का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें वे एक होटल के बाहर देखे गए थे। उस सीसीटीवी में सोनम जो रैनकोट पहने दिखाई दे रही थी, वैसा ही रेनकोट बाद में राजा के शव के कुछ दूरी पर खून से सना मिला था।

गाइड का दावा, तीन लोग राजा के साथ जा रहे थे

शिलांग में राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की लगातार तलाश जारी है। इसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। वहीं केएक गाइड ने दावा किया है कि जिस दिन राजा और सोनम लापता हुए, उस दिन उनके साथ तीन अन्य युवक भी थे। गाइड ने पुलिस को यह जानकारी दी है। मावलाखियात के गाइड अल्बर्ट पैड ने बताया कि राजा और सोनम को तीन पर्यटकों के साथ 23 मई सुबह 10 बजे नोंग्रियात से मावलाखियात के बीच देखा गया।

गाइड पहचानता है राजा और सोनम को

गाइड अल्बर्ट ने कहा कि वे इंदौर के दंपती को पहचानता है। क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी को नोंग्रियात तक चढ़ने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। उन्होंने दूसरे गाइड वानसाई की सेवाएं ली थीं।

हिंदी में बात कर रहे थे इसलिए नहीं आया कुछ समझ

गाइड अल्बर्ट ने बताया कि चारों आगे चल रहे थे, जबकि सोनम पीछे थी। वे चारों हिंदी में बात कर रहे थे। लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही जानता हूं। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने शिपारा होम स्टे में रात बिताई और अगले दिन बिना गाइड के ही लौट आए।

यह है 14 मिनट के सीसीटीवी वीडियो में

यह वीडियो 22 मई का दोपहर 12.42 से 12.56 मिनट का है। इस वीडियो में है कि राजा रघुवंशी एक्टिवा चला रहा है और सोनम पीछे बैठी हुई है। दोनों होटल की ओर आते हैं। फिर होटल के बाहर ही दोनों खड़े रहते हैं। उनके पास एक सूटकेस भी है। सोनम ने एक रेनकोट जैकेट पहन रखी है। सोनम जैकेट उतारती है और एक्टिवा कि डिक्की में रखती है। वह उसी तरह की जैकेट दिख ऱही है जो घटनास्थल के पास दिखी है, हालांकि यह वही है यह अभी पुष्टि नहीं हुई है। राजा भी सूटकेस में सामान एडजस्ट करता है। काफी देर तक दोनों होटल के गेट पर ही यह सामन एडजस्ट करते हैं। सोनम जैकेट उतारने के बाद सफेद अपर में रहती है। इसके बाद राजा होटल के अंदर जाता है, फिर सोनम भी जाती है। दोनों सूटकेस अंदर रखकर आ जाते हैं, फिर बाहर आते हैं, बाहर आकर सोनम कुछ देर मोबाइल में कुछ करती है और फिर दोनों एक्टिवा पर बैठते हैं और निकल जाते हैं।

सोनम की तलाश जारी

सर्च टीम सोनम रघुवंशी की तलाश कर रही है। उसकी तलाश में भाई गोविंद रघुवंशी सर्चिंग टीम के साथ तलाश कर रहे हैं। इधर, सोनम के परिवार के लोग अब ज्योतिष के पास पहुंच गए हैं और नए–नए टोने टोटके कर रहे हैं। ज्योतिष के कहने पर उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर सोनम की उल्टी फोटो भी लटका दी है।

5 जून 2025 का था विदाई का मुहुर्त

सोनम के पिता देवीसिंह रघुवंशी का कहना है कि हमने जब शादी का मुहुर्त निकलवाया था। उसी दौरान सोनम की मायके से ससुराल के लिए विदाई का मुहुर्त भी निकलवाया था। श्री गुरू गोरक्षनाथ ज्योतिष कार्यालय के साहित्याचार्य पं. एनके पाण्डेय ने मुहुर्त में बताया था कि 5 जून 2025 गुरूवार तिथि ज्येष्ठक शुभ पक्ष, दशमी गंगा दशहरा समय दोपहर 12 से 3 बजे तक शुभ रहेगा। या शाम 4.30 बजे से 6 बजे तक शुभ रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें...इंजीनियरिंग के छात्रों को DRDO Internship दे रहा डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने का मौका

घर के दरवाजे पर टांगी सोनम की उल्टी फोटो

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी जब 23 मई 2025 से गायब हुए थे तो सोनम के परिवार के लोग उनके परिवारिक ज्योतिष के पास पहुंचे थे। उसके बाद ज्योतिष ने उन्हें कुछ उपाय बताए थे। परिजनों ने बताया कि ज्योतिष ने भरोसा दिलाया है कि घर के दरवाजे पर सोनम की उल्टी फोटो लटका दी जाए। इससे सोनम की तलाश में लाभ मिलेगा। उसी के बाद से परिजनों ने यह टोटका किया है। जिसमें सोनम की नीली साड़ी वाली फोटो को दरवाजे के ठीक ऊपर लटका दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...संस्कार की नर्सरी में माफिया का दखल, भाईसाहब को कुछ ज्यादा ही महंगा पड़ गया महंगा सूट लेना

सोनम के भाई का दावा उसका अपहरण हुआ

सोनम रघुवंशी की तलाश में शिलांग में रुके उसके भाई गोविंद का कहना है कि सोनम और राजा रघुवंशी का असम गुवाहाटी जाने का प्लान था लेकिन पता नहीं शिलांग कैसे आए कब इन्होंने प्लान बनाया यह किसी को नहीं पता। भाई गोविंद रघुवंशी का दावा है कि सोनम अभी जिंदा है और उसका अपहरण हुआ है। जबकि शिलांग पुलिस अपहरण के लिहाज से उसकी तलाश कर ही नहीं है। वह तो सोनम की मौत होने का मानकर खाई में ही उसकी तलाश कर रही है। जबकि आसपास के लोगों से पूछताछ करें तो संभवत: सोनम का कोई सुराग मिल सकता है।

यह खबर भी पढ़ें...अब पिन कोड नहीं DigiPIN से मिलेगा आपके घर का सटीक पता, ऐसे पता करें अपना डिजिटल पता

राजा के भाई का दावा सोनम को बेच दिया

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि हमने जो स्थानीय लोगों से सोनम रघुवंशी को लेकर पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें बताई। बताया गया कह जो भी नए कपल आते हैं उसमें लड़के को मार देते हैं और लड़की को बेच देते हैं। वहां से बांग्लादेश मात्र 50 किलोमीटर ही दूर है। हमें ऐसा बताया गया कि अगर वहां पर कोई भी हादसा होता है तो स्थानीय लोग उसका आरोप बांग्लादेशियों पर लगा देते हैं। अभी तक जो भी सर्च ऑपरेशन चला है उसके मुताबिक हमें लगता है कि सोनम को बेच दिया गया है। क्योंकि जहां पर राजा की बॉडी मिली है उस स्थिति से देखकर ऐसा लगता है कि जब अगर राजा की हत्या की है तो फिर सोनम को भी मार दिया होता। दोनों की लाश आसपास ही मिलती, जबकि सोनम का कोई सुराग नहीं मिला है। हमारा मानना है कि सोनम को कहीं लेजाकर बेच दिया होगा।

यह खबर भी पढ़ें...आईआईएम में सीएम औऱ उनकी टीम का चिंतन शिविर 2.0, एक्सपर्ट सिखा रहे सुशासन के गुर



Tags:
  • इंदौर
  • सीसीटीवी
  • शव
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा