सुप्रीम कोर्ट ने भेजा फॉर्मेट, हाईकोर्ट से जमानत चाहिए तो फरियादी को पहले बताना होंगे अपने पुराने अपराध

Vishwanath Singh | Apr 18, 2025, 12:22 IST
Share
The Sootr
The Sootr

असल में जमानत से जुड़े मध्यप्रदेश के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एक फॉर्मेट बनाकर हाईकोर्ट को भेजा है।

इंदौर सहित पूरे प्रदेशभर में अब कोर्ट से जमानत लेना आसान नहीं होगा। कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल करने के साथ ही अब यह भी बताना होगा कि उस पर पूर्व के कितने मामले विचाराधीन हैं। अभी तक यह काम हाईकोर्ट को करना पड़ता था। इस व्यवस्था को बदले जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक नया फॉर्मेट भी हाईकोर्ट को भेजा है। अब उसी में सारी जानकारी भरकर जमा करनी होगी।

नई व्यवस्था में यह करना होगा

असल में जमानत से जुड़े मध्यप्रदेश के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एक फॉर्मेट बनाकर हाईकोर्ट को भेजा है। इसमें प्रिंसीपल बेंच जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर खंडपीठ में जमानत, अग्रिम जमानत, सजा पर रोक या फिर अन्य तरह के मामले में हुई सजा या जमानत हासिल करने के लिए जो याचिका दायर की जाएगी। उसमें याचिकाकर्ता को ही घोषित करना होगा कि उसके खिलाफ पहले से कितने केस विचाराधीन हैं और कितने में सजा हो चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर वकील-खाकी कांड, TI तुकोगंज को दौड़ाया, पीटा, खुद फरियादी होकर 1 माह में नहीं कर पाए जांच

अभी तक यह होता है

यह खबर भी पढ़ें...MP News | महू विधायक Usha Thakur की भगवान से हुई है सीधी बात ! ये लोग बनने वाले हैं कुत्ते-बिल्ली

ऐसा होगा नया फॉर्मेट

अब जो नया फॉर्मेट कोर्ट द्वारा जारी किया गया है वह चार कॉलम का है। इसमें आवेदक को एफआईआर का नंबर, कौन सी धारा में केस दर्ज हुआ, थाना कौन है यह भी बताना होगा। इस नए तरीके से गंभीर किस्म के अपराधी आसानी से जमानत का लाभ नहीं ले पाएंगे। वहीं, जमानत, अग्रिम जमानत या सजा के खिलाफ याचिका दायर करते हैं तो उसमें पुराने रिकॉर्ड का जिक्र नहीं करते हैं। पुलिस भी अप्रत्यक्ष रूप से उसकी मदद कर देती है। कोर्ट को पुराने अपराधों के बारे में नहीं बताती है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मोयरा सरिया, श्रीधी दूध, कल्याण के बाद और भी ग्रुप होर्डिंग्स घोटाले की मांग रहे छूट

1 मई से लागू होगी नई व्यवस्था

यह नई व्यवस्था अब 1 मई 2025 से लागू होगी। इसमें खुद याचिकाकर्ता को पुराने रिकॉर्ड के बारे में बताना होगा। जैसे कि पिछले दिनों गुंडे हेमंत यादव का मामला देखा जा सकता है। उस मामले में गुंडे हेमंत के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं, लेकिन हालही में उसने जिस मामले में जमानत मांगी तो पुराने रिकॉर्ड का उल्लेख ही नहीं किया।

यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh में कोचिंग संचालक और शिक्षा माफिया का खेल | डमी स्कूल का करोड़ों का कारोबार

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • जमानत
  • केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा