इंदौर में तेजी से बढ़ रहा CORONA, 16 दिन में ही 10 गुना हो गए मरीज
Vishwanath Singh | Jun 08, 2025, 12:53 IST
The Sootr
इंदौर में BA.2 जैसे ओमिक्रोन वेरिएंट की XFG और LF.7.9 सब-लाइनेज सामने आ रही हैं। फिलहाल केवल उन्हीं लोगों की जांच की जा रही है, जिनमें कोरोना के लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इंदौर में कोरोना अब डराने लगा है। इसके संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक ही दिन में कुल 12 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। वहीं, केवल 16 दिन में ही कोरोना के मरीज 10 गुना हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग भले ही मरीजाें में कोरोना के हल्के लक्षण होने की बात कर रहा है, लेकिन इनकी संख्या पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी है उससे संकेत कुछ और ही मिल रहे हैं।
इंदौर में BA.2 जैसे ओमिक्रोन वेरिएंट की XFG और LF.7.9 सब-लाइनेज सामने आ रही हैं। फिलहाल केवल उन्हीं लोगों की जांच की जा रही है, जिनमें कोरोना के लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिर भी कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बड़ रही है। इसको लेकर ऐसा बताया जा रहा है कि इंदौर के बाहर से आने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है, जबकि इंदौर के लोग भी बड़ी संख्या में संक्रमित हुए हैं।
इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले में शनिवार को 12 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें नीमच का एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति भी शामिल है। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। इनमें 9 मरीज अन्य जिलों से हैं।शनिवार को ही खरगोन की 44 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत की खबर भी सामने आई थी। यह इंदौर में कोरोना से हुई दूसरी मौत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल शहर में कुल 26 मरीज सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 18 वर्षीय एक महिला मरीज से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं नीमच का 43 वर्षीय कैंसर मरीज, जो इलाज के लिए इंदौर आया था, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे औरोबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें...मुठभेड़ के दौरान जवानों को मधुमक्खियों ने काटा...5 पुरुष,2 महिला समेत 7 नक्सली ढेर
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नए मामलों से स्पष्ट होता है कि शहर में संक्रमण का फैलाव यात्रा के माध्यम से भी हो रहा है और स्थानीय स्तर पर भी। इसलिए टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सावधानी बेहद जरूरी है।
यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को मजबूत करने की पहल
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. बी.एस. सैत्या के अनुसार, अधिकांश मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। मरीजों की जांच प्राइवेट लैब में हुई है। डॉ. सैत्या ने बताया, “हालांकि केस बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सभी मरीजों की हालत सामान्य है और वे घर पर ठीक हो रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें...बैज ईसाई में तो कन्वर्ट नहीं हुए... 5 साल चर्च खुलवाए, अरविंद नेताम ने साधा निशाना
शनिवार को चार और मरीजों को होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई है। कोविड गाइडलाइन के मुताबिक, मरीज यदि लगातार तीन दिन तक बुखार से मुक्त रहता है तो सातवें दिन उसे डिस्चार्ज किया जा सकता है। अब तक कुछ मरीज ठीक होकर सामान्य जीवन में लौट चुके हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी सभी नियमों का पालन करें।
यह खबर भी पढ़ें...इंजीनियरिंग के छात्रों को DRDO Internship दे रहा डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने का मौका
इंदौर में मिले नए वेरिएंट के मरीज
12 नए मरीज मिले कोरोना के, दो मौतें भी
कैंसर का इलाज करा रहा था नीमच का मरीज
नए मामलों में 6 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 से 72 वर्ष के बीच है। इनमें से चार मरीजों ने हाल-फिलहाल में कहीं यात्रा नहीं की थी, जबकि अन्य ने गोवा, दिल्ली, पुणे और वियतनाम की यात्रा की थी। संक्रमितों में से एक महिला हाल ही में इंदौर में एक शादी समारोह में शामिल हुई थी।
एक कोरोना पॉजिटिव महिला नहीं मिल रही
यह खबर भी पढ़ें...मुठभेड़ के दौरान जवानों को मधुमक्खियों ने काटा...5 पुरुष,2 महिला समेत 7 नक्सली ढेर
संक्रमण का स्त्रोत – यात्रा और स्थानीय स्तर दोनों
यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा को मजबूत करने की पहल
मरीजों में लक्षण हल्के, घबराने की जरूरत नहीं
यह खबर भी पढ़ें...बैज ईसाई में तो कन्वर्ट नहीं हुए... 5 साल चर्च खुलवाए, अरविंद नेताम ने साधा निशाना
चार और मरीज हुए ठीक, होम आइसोलेशन से छुट्टी
यह खबर भी पढ़ें...इंजीनियरिंग के छात्रों को DRDO Internship दे रहा डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने का मौका
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari