इंदौर में COVID के फिर मिले 5 मरीज, नगर अध्यक्ष मिश्रा हुए ठीक, मास्क पहनकर आ रहे आयोजनों में
Vishwanath Singh | Jun 21, 2025, 12:05 IST
So (2)
इंदौर में शुक्रवार को 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये सभी मरीज इंदौर के रहने वाले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 145 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं
इंदौर में कोरोना संक्रमण की जद में आने वाले लोगों की संख्या बढती जा रही है। अभी तक यह आंकड़ा डेढ़ सौ के करीब पहुंच चुका है। वहीं, पिछले 24 घंटे में ही 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी मरीजाें को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, पिछले दिनों बीजेपी के नगर अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। अस्पताल में इलाज के बाद अब वे ठीक हैं और आयोजनाें में मास्क लगाकर पहुंच रहे हैं।
24 घंटे में मिले 5
इंदौर में शुक्रवार को 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये सभी मरीज इंदौर के रहने वाले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 145 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 137 इंदौर के हैं। वर्तमान में 61 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी नए मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं। इसके साथ ही इनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल लैब भेजे जाएंगे।
इस साल इंदौर के 137 मरीजों में से 75 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 61 होम आइसोलेट हैं। इंदौर में तीन महिलाओं की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से एक महिला इंदौर, एक खरगोन और एक रतलाम की रहने वाली थी। सभी को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।
सरकारी स्तर पर एमवाय अस्पताल और एमआरटीबी अस्पताल में कोरोना की जांच की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि जिन लोगों को सर्दी-खांसी जैसे लक्षण हैं, इन अस्पतालों में आरटी-पीसीआर जांच करवा सकते हैं।
शहर में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे मरीजाें में स्थानीय के साथ ही बाहर से आने वाले लोग भी शामिल हैं। पिछले 7 दिनों की बात करें तो यहां पर कुल 22 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल चुके हैं। हालांकि इनमें से काफी ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें...भोपाल उपभोक्ता फोरम की EPFO को फटकार, ब्याज सहित चुकाओ 28 लाख, दिव्यांग को मिला न्याय
बीजेपी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें भी सर्दी खांसी और बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां इलाज के बाद वे ठीक हुए और घर आ गए थे। अब वे भी पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर वे आयोजनों में शामिल होने के लिए मास्क का उपयोग कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें...योग विथ मेयर में उमड़ी भीड़, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले योग में भी इंदौर रच रहा इतिहास
इंदौर में 18 जून 2025 को एक ही दिन में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। ये सभी मरीज इंदौर के रहने वाले थे। चार दिन पहले तक इंदौर में 75 एक्टिव केस थे, जो कि घटकर 61 रह गए हैं। स्वस्थ्य विभाग के अफसराें के मुताबिक मरीज जल्दी ठीक हो रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें...Apple, Google, FB और Telegram के 1600 करोड़ पासवर्ड लीक, कहीं आपका डेटा भी खतरे में तो नहीं? ऐसे करें चेक
– रतलाम की 52 वर्षीय महिला, जिन्हें टीबी, ब्रोंकाइटिस और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां थीं। मौत 11 जून को इंदौर में इलाज के दौरान हुई।
– खरगोन की 44 वर्षीय महिला, जिन्होंने हाल ही में एमटीएच अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। 6 जून को एमआरटीबी अस्पताल में मृत्यु हुई।
– इंदौर की 74 वर्षीय महिला, जिन्हें किडनी की बीमारी थी। 27 अप्रैल को अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें...अब PRSU में पढ़ाई जाएगी संस्कृत समेत ये चार स्पेशल कोर्स
24 घंटे में मिले 5 मरीज
निकाल रहे ट्रैवल हिस्ट्री
61 मरीज हैं होम आइसोलेट
मरीजों में सर्दी खांसी के लक्ष्ण
7 दिन में ही मिले 22 मरीज
यह खबर भी पढ़ें...भोपाल उपभोक्ता फोरम की EPFO को फटकार, ब्याज सहित चुकाओ 28 लाख, दिव्यांग को मिला न्याय
नगर अध्यक्ष मिश्रा भी हो गए ठीक
Wh
यह खबर भी पढ़ें...योग विथ मेयर में उमड़ी भीड़, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले योग में भी इंदौर रच रहा इतिहास
एक ही दिन में मिले थे 12 मरीज
यह खबर भी पढ़ें...Apple, Google, FB और Telegram के 1600 करोड़ पासवर्ड लीक, कहीं आपका डेटा भी खतरे में तो नहीं? ऐसे करें चेक
इन मरीजों की हुई अस्पतालों में मौत
– खरगोन की 44 वर्षीय महिला, जिन्होंने हाल ही में एमटीएच अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। 6 जून को एमआरटीबी अस्पताल में मृत्यु हुई।
– इंदौर की 74 वर्षीय महिला, जिन्हें किडनी की बीमारी थी। 27 अप्रैल को अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें...अब PRSU में पढ़ाई जाएगी संस्कृत समेत ये चार स्पेशल कोर्स
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari