इंदौर में कोविड रिटर्न पर क्या बोल रहे डॉक्टर, कितना खतरनाक, हाई रिस्क मरीज क्या करें, वैक्सीन लगवाएं या नहीं

Sanjay Gupta | Updated:
Share
indore-covid-return
डॉ. रवि डोसी Photograph: (the sootr)

इंदौर में तीन दिन में 11 कोरोना मरीज मिले हैं। ज्यादातर मरीज बाहर से लौटे हैं। कलेक्टर ने कहा, चिंता की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टर रवि डोसी ने भी स्थिति पर चर्चा की।

INDORE. इंदौर में तीन दिन से कोरोना के मरीज फिर सामने आने लगे हैं। पांच दिन में 11 मरीज सामने आ चुके हैं। देखने में आया है कि जो लोग इंदौर के बाहर से आए हैं वे संक्रमित मिले हैं। बुधवार को भी 4 नए मरीज मिले, जो कि मुंबई, यूके और केरल से लौटे हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

इधर, कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं इस मामले में द सूत्र ने कोविड लहर में मरीजों पर काफी काम करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर रवि डोसी से इसे लेकर विस्तृत चर्चा की।

सवाल - कोविड के 11 मरीज तीन दिन में सामने आ चुके हैं, कैसे देखते हैं इसे क्या कोविड लौट आया है?

डॉ. रवि डोसी - यह कोविड वायरल बीमारी है, मौसम पैटर्न ऐसा होता है उमस, गर्मी में तो केस बढते हैं। कोविड काल से अभी तक कोविड कभी गया ही नहीं है, समय-समय पर म्यूटेशन होते रहे हैं कि कभी संख्या बढ़ जाती है। यह 11 केस भी इसलिए हैं। कोविड की तीव्रता कम है। इससे चिंता की कोई बात नहीं।

यह भी पढ़ें... कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : मध्यप्रदेश सरकार ने 7 जून को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

सवाल - इस बार किस तरह का वायरस का वेरिएंट है, कितना खतरनाक है?

डॉ. रवि डोसी - यह सिंगापुर, हांगकांग से बाहर आया है, इसकी तीव्रता देखने में नहीं आई है। प फैलाव जरूर अधिक देखा जा रहा है।

सवाल - कोविड में इस बार क्या लक्षण नजर आ रहे हैं?

डॉ. रवि डोसी - सर्दी, खांसी, जुकाम, कमजोरी, गला खराब होना, कफ आना यह है। कुछ केस में लंग्स के अंदर निमोनिया देखा जा रहा है, कभी आक्सीजन कमी होने पर तीव्र निमोनिया देखा जा रहा है। पर यह बहुत कम केस में है।

यह भी पढ़ें... IAS संदीप कुमार माकिन ने किया सपनों का पीछा, अफसर बनने छोड़ दिया था घर

सवाल - कोविड हो जाए तो क्या करना होगा?

डॉ. रवि डोसी - घबराएं नहीं, घऱ वालों से अलग ऱखें, खांसते समय रूमाल रखें। डॉक्टर को दिखा कर बीपी, पल्स, आक्सीजन चेक करा लें। बहुत ही आसानी से इसे ठीक किया जा सकता है। होम आईसोलेन काफी अहम है। बीमार फैलने के लिए। मरीज को आराम की जरूरत होती है।

सवाल - कोविड टेस्ट में कलेक्टर ने कहा कि आरटीपीसीआर जांच ही कराएं, यह कितना सही

डॉ. रवि डोसी - गाइडलाइन के हिसाब से इस तरह की जांच से मदद मिलती है। गंभीर लक्षण होने पर ही वैसे जांच कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें... अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़ा, DEO ने पहले दी फर्जी नियुक्ति फिर शिकायत लेकर थाने पहुंचे

सवाल - क्या लग रहा है कि कोविड वाकई गंभीर तौर से रिटर्न होगा

डॉ. रवि डोसी - कोविड जैसे मैंने पहले कहा कभी वातावरण से नहीं गया। हर तीन-चार माह में कोविड वायरस का कोई ना कोई रूप देखने को मिलता है। कोविड अब यहां रहेगा, लेकिन जो कोविड लहर थी, वैसा खतरनाक रूप नहीं मिला और उलटे जब आता है तो हर बार कम तीव्र होता है।

सवाल - जो कोविड वैक्सीनेशन हुए थे वह अभी भी क्या प्रभावी है या उनका समय अब निकल गया?

डॉ. रवि डोसी - जो वैक्सीनेशन हुए वह काफी असरकारक साबित हो रहे हैं। अच्छे से कंट्रोल कर रहे हैं। समय गुजर गया है तो जो हाई रिस्क मरीज होते हैं उनके लिए कुछ जानकार कहते हैं कि बूस्टर लगवाना चाहिए लेकिन यह सभी के लिए जरूरी नहीं है। कुछ देश में हाई रिस्क में यह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें... इंदौर पुलिस ने पकड़ा गजब का क्रिकेट सट्टा, खुद की लीग बनाई और ऐप से किया सट्टा शुरू

सवाल - अस्थमा, या गंभीर बीमार वालों के लिए क्या सलाह?

डॉ. रवि डोसी - यदि यह बीमारी है तो सावधानी रखें, भीड़ से बचें, मास्क लगाएं और जो दवाएं डॉक्टर ने बताई वह समय पर लें। बुखार, सर्दी, खांसी होती है तो डॉक्टर से जरूर बात कर लें।

सवाल - ट्रेवल हिस्ट्री मरीज ज्यादा आ रहे हैं क्या करने की सलाह देंगे?

डॉ. रवि डोसी - अधिकांश केस केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में मिल रहे हैं, जहां अधिक जगह से लोग आते हैं तो संक्रमण फैलने का खतरा तो रहता है. मास्क यूज करें। भीड़ से बचें।

मध्य प्रदेश

Tags:
  • इंदौर
  • कोरोना
  • मध्य प्रदेश
  • जांच
  • कोविड
  • वैक्सीनेशन
  • आरटीपीसीआर
सावधान मध्य प्रदेश! 68% लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खा रहे दवाएं, लिवर-किडनी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

By Aman Vaishnav

सावधान मध्य प्रदेश! 68% लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खा रहे दवाएं, लिवर-किडनी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा

By Aman Vaishnav

कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड! MP के 19 जिलों में बारिश के आसार, CG में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान में 6 डिग्री तक गिरा पारा
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर

By Amresh Kushwaha

PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे

By Sanjay Gupta

इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका

By Amresh Kushwaha

डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम

By Umeshwari Baghel

CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम