Grindr app : इंदौर में गे डेटिंग ऐप से दोस्ती कर मोबाइल, गहने और नकदी लूटी

Aparajita Priyadarshini | Jun 06, 2024, 16:42 IST
Share
indore crime news gay dating  Grindr app accused arrested द सूत्र
indore crime news gay dating Grindr app accused arrested द सूत्र

समलैंगिक डेटिंग एप की मदद से युवकों से दोस्ती कर उनके साथ लूट करने का मामला सामने आया है। घटनाओं में शामिल एक आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

खजराना पुलिस ने ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो समलैंगिक डेटिंग एप ( गे-डेटिंग ऐप ) के जरिए युवकों से दोस्ती कर उनसे मोबाइल, गहने और नकदी रुपए लूट लेता था।
धार के एक युवक ने समलैंगिक डेटिंग एप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी, जहां पर उसकी दोस्ती दूसरे युवकों से हुई। युवक को मिलने के बहाने बुलाया और चाकू की नोक पर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। फरियादी की शिकायत पर खजराना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़िए...

इतिहास गवाह है...अयोध्या ने हमेशा सच्चे राजा के साथ विश्वास घात किया!

ग्राइंडर सेम-सेक्स Dating App के जरिए युवक को मिलने इंदौर बुलाया

इंदौर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, खजराना थाने में धार निवासी फरियादी ने ऑनलाइन समलैंगिक डेटिंग एप के माध्यम से हुई लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी ने बताया उसने एक डेटिंग एप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। एप का नाम ग्राइंडर ( Grindr ) है और सेम-सेक्स डेटिंग एप है। यहां पर धार के युवक की दोस्ती अन्य युवक से हुई। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर एक्सचेंज किए। इसके बाद धार से युवक को मिलने के लिए इंदौर बुलाया गया।

चाकू दिखाकर धमकाया और लूटा

धार से फरियादी युवक के बताए पते पर मिलने के लिए पहुंचा। शहर के स्टार चौराहे ( चित्रगुप्त चौराहा ) पर दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान आरोपी युवक का दूसरा दोस्त भी वहां पहुंच गया। दोनों ने मिलकर फरियादी को चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद गले में सोने की चेन छीन ली और फिर 74 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद फरियादी का मोबाइल लेकर मौके से दोनों भाग गए।

इंदौर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

इसके बाद पीड़ित ने खजराना थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ने स्टार चौराहे पर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है। वहीं आरोपी के बारे में जानकारी लगी है कि उसने कोटक महिंद्रा के अकाउंट में रुपए ट्रांसफर किए थे। उसकी डिटेल निकाली जा रही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Indore Crime News | समलैंगिक डेटिंग ऐप गे डेटिंग ऐप

Tags:
  • Indore Crime News
  • खजराना पुलिस
  • गे-डेटिंग ऐप
  • समलैंगिक डेटिंग ऐप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज