रक्षाबंधन पर तुम मेरी बहन बन जाओ..साइबर ठग ने इंदौर की युवती से ठगे 1.47 लाख

Sanjay Dhiman | Aug 10, 2026, 21:41 IST
Share
indore-cyber-fraud-rakshabandhan-scam
indore-cyber-fraud-rakshabandhan-scam

इंदौर में साइबर ठग ने सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की और बहन बनाकर विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। टैक्स के नाम पर युवती से 1.47 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

इंदौर में एक साइबर ठग ने सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की। उसने खुद को विदेश में रहने वाला बताया। कहा कि उसके माता-पिता नहीं हैं और परिवार में कोई नहीं। युवती को बहन बनाकर उसने भरोसा जीत लिया। बाद में गिफ्ट और टैक्स के नाम पर युवती से 1 लाख 47 हजार रुपए ठग लिए।

डिजिटल दौर में साइबर ठगी लगातार बढ़ रही है। ठग सोशल मीडिया, फर्जी कॉल और मैसेज का सहारा लेते हैं। वे अलग-अलग तरह का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इसके बाद उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं। रोज सामने आ रहे ऐसे मामले बताते हैं कि ऑनलाइन धोखाधड़ी अब बड़ी चुनौती बन चुकी है। जानकारी के अभाव में कई लोग इस जाल में फंस जाते हैं।

सोशल मीडिया से शुरू हुई कहानी

यह ताजा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है। हीरानगर थाना क्षेत्र में ठग ने एक युवती को अपना शिकार बनाया। उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए गए। इसके बाद युवती तुरंत पुलिस थाने पहुंची। उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ठग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवती से दोस्ती की। बातचीत के दौरान उसने खुद को विदेश में रहने वाला बताया। उसने कहा कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसका कोई नहीं है। उसने युवती से इस रक्षाबंधन अपनी बहन बनने की गुजारिश की।

बहन बनाकर जीता भरोसा

ठग ने खुद को विदेश में कई फैक्ट्रियों और कंपनियों का मालिक भी बताया। इस तरह उसने अपनी बात को और भरोसेमंद बना दिया। धीरे-धीरे बातचीत के जरिए उसने युवती का पूरा विश्वास जीत लिया। भाई-बहन के रिश्ते की आड़ में उसने अपनी योजना को आगे बढ़ाया।

गिफ्ट और टैक्स का झांसा

भरोसा जीतने के बाद ठग ने युवती से कहा कि वह उसके लिए विदेश से गिफ्ट भेज रहा है। कुछ समय बाद उसने बताया कि गिफ्ट का पार्सल मुंबई एयरपोर्ट पर फंस गया है। पार्सल छुड़ाने के लिए उसने टैक्स जमा करने को कहा। ठग की बातों में आकर युवती ने रकम भेजनी शुरू कर दी।

1.47 लाख रुपए की ठगी

युवती ने अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 47 हजार रुपए ठग के बताए खातों में ट्रांसफर किए। रकम भेजने के बाद युवती को ठगी का एहसास हुआ। उसने तुरंत पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुके ऐसे मामले

पुलिस के अनुसार, इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर तोहफे का लालच देना ठगों का पुराना तरीका है। इसी तरह के एक अन्य मामले में एक फरियादी ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान उसे भी अपनी बहन बना लिया गया था।

आरोपी ने बताया था कि वह विदेश में रहता है और उसके लिए तोहफे भेज रहा है। फरियादी लगातार 15 दिनों तक आरोपी से बात करती रही। इस दौरान गिफ्ट रोकने के नाम पर अलग-अलग जगह रुपए डलवाए गए। इस मामले में भी कुल 1 लाख 47 हजार रुपए ठगे गए थे। पुलिस ने इस मामले में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस कर रही खातों की जांच

जिन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ है, पुलिस उनकी जांच कर रही है। इसी आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।

कैसे बचें साइबर ठगी से

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सतर्क रहना जरूरी है। कोई भी व्यक्ति गिफ्ट या पैसों का लालच दे तो सावधान हो जाएं। टैक्स या फीस के नाम पर मांगे गए पैसे कभी न भेजें। ऐसा कोई भी संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम से शादी का फर्जी निमंत्रण कार्ड, एपीके फाइल से सायबर ठगी

एक मैसेज... मुनाफे का लालच, जयपुर में करोड़ों की साइबर ठगी में 5 गिरफ्तार

एलपीजी कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी, मैसेज और लिंक से हो रहा फ्रॉड

सावधान! साइबर ठगों के हाथ लगा नया हथियार, राम मंदिर के नाम पर कर रहे ठगी

Tags:
  • इंदौर
  • इंस्टाग्राम
  • ऑनलाइन धोखाधड़ी
  • सोशल मीडिया
  • मुंबई एयरपोर्ट
  • साइबर ठग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा