इंदौर से बोहरा समाज के धर्मगुरू सैयदना साहब देंगे दुनिया को संदेश, 10 दिन तक इंदौर में रहेंगे

Vishwanath Singh | Jun 23, 2025, 11:38 IST
Share
Sourabh349
Sourabh349

यह आयोजन 26 जून 2025 से बोहरा समाज के नए साल की शुरुआत के साथ प्रारंभ होगा। अफ्रीका, कुवैत, यमन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दुबई और अमेरिका सहित दुनिया के 144 देशों से समाज के अनुयायी इस ऐतिहासिक वाअज कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आएंगे।

इंदौर इस बार मुहर्रम के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है। दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब इस वर्ष इंदौर में रहकर वीडियो माध्यम से दस दिवसीय वाअज (प्रवचन) देंगे। इस आयोजन की भव्यता और महत्ता को देखते हुए देश-विदेश से 1 लाख से अधिक अनुयायियों के इंदौर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

144 देशों से श्रद्धालु पहुंचेंगे इंदौर

यह आयोजन 26 जून 2025 से बोहरा समाज के नए साल की शुरुआत के साथ प्रारंभ होगा। अफ्रीका, कुवैत, यमन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दुबई और अमेरिका सहित दुनिया के 144 देशों से समाज के अनुयायी इस ऐतिहासिक वाअज कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आएंगे। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी इंदौर को वैश्विक पटल पर उभारने जा रहा है।

नगर निगम और समाज की सांझा तैयारी

इंदौर नगर निगम भी इस आयोजन को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और बोहरा समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा, "यह इंदौर के लिए बड़े गर्व की बात है कि सैयदना साहब जैसे आध्यात्मिक गुरु के प्रवचन का प्रसारण केंद्र हमारे शहर में होगा। नगर निगम पूरी तैयारी के साथ सहयोग करेगा ताकि यह आयोजन स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रूप में संपन्न हो।"

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के सयाजी होटल की फर्जी वेबसाइट बनाई, ग्राहक से ठग लिए 28 हजार रुपए

इको-फ्रेंडली और जीरो वेस्ट आयोजन की पहल

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में बिजली कंपनी की ऑटो रिक्शा से मुनादी: ट्रांसफॉर्मर सुधारना है, एक घंटे बंद रहेगी बिजली

प्रवचन के साथ मिलेगा अनुशासन और प्रेरणा

महापौर भार्गव ने कहा, "बोहरा समाज का अनुशासन, स्वच्छता के प्रति सजगता और ट्रैफिक में सहयोग करना हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। उन्होंने दुनियाभर के अनुयायियों से अपील की कि जो लोग चेन्नई के पिछले कार्यक्रम में नहीं आ सके थे, वे इंदौर में इस अवसर को न चूकें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।"

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर कलेक्टर के निशाने पर अब सहकारी संस्थाओं के भूमाफिया, संस्था सदस्यों के साथ सभी विभागों की ली बैठक

व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

स्वागत, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता और संचार सहित हर क्षेत्र में नगर निगम विशेष ध्यान दे रहा है। अतिथियों को परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। स्मार्ट सिटी इंदौर को इस आयोजन के जरिए अपनी ग्लोबल आध्यात्मिक छवि को और मजबूत करने का अवसर मिला है।

यह खबर भी पढ़ें...30 लाख दिव्यांगजनों से किया वादा भूली सरकार, MP दिव्यांग पेंशन में बिहार से भी पीछे

Tags:
  • इंदौर
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • महापौर
  • बोहरा समाज
  • दुनियाभर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा