इंदौर के संगम अस्पताल में DCP क्राइम के ड्राइवर ने कंपाउंडर को पिस्टल से धमकाया, पीटा भी

Vishwanath Singh | May 28, 2025, 12:24 IST
Share
INDORE DCP NEWS
INDORE DCP NEWS

संगम नगर में स्थित संगम अस्पताल के संचालक मंगलवार को जनसुनवाई में पुहंचे थे। यहां पर उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच के डीसीपी के ड्राइवर ने अस्पताल में ड्रेसिंग के बाद पैसे मांगने है वाले कंपाउडर को चांटा मार दिया।

इंदौर में अब एक डीसीपी के ड्राइवर का अस्पताल के कंपाउंडर को धमकाने का मामला सामने आया है। उसने इलाज के एवज में मरीज से रुपए मांगने पर अस्पताल के कंपाउंडर को पीट दिया और कहा कि 10 की 10 गोली उतार दूंगा।

संगम अस्पताल में हुआ हंगामा

संगम नगर में स्थित संगम अस्पताल के संचालक मंगलवार को जनसुनवाई में पुहंचे थे। यहां पर उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच के डीसीपी के ड्राइवर ने अस्पताल में ड्रेसिंग के बाद पैसे मांगने है वाले कंपाउडर को चांटा मार दिया। उधर, फरियादी का कहना है, ड्राइवर ने पिस्टल की तरफ इशारा कर बोला कि, दस की दस गोलियां उतार दूंगा। घटना कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद मामले में जांच बैठा दी गई है। ड्राइवर का कहना है, दो घायलों का खून बह रहा था, ड्रेसिंग करवाना थी। वे इलाज के पहले पैसे मांग रहे थे, इसलिए गुस्सा आ गया।

यह खबर भी पढ़ें...72 घंटे में ही ठीक हो गया छत्तीसगढ़ का पहला कोरोना संक्रमित मरीज

ड्रेसिंग के 100 रुपए मांगे

जनसुनवाई में पहुंचे संगम हॉस्पिटल के संचालक प्रदीप राजपूत और कंपाउंडर दीपक लववंशी ने डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी को शिकायत की है। दीपक का आरोप है, सोमवार रात 11 बजे अस्पताल में कुछ लोग आए, उनमें दो व्यक्ति घायल थे। पहले उनकी फर्स्ट एड ड्रेसिंग की फिर दोनों ड्रेसिंग के 100 रुपए मांगे।

यह खबर भी पढ़ें...अमेरिका का भारतीय और विदेशी छात्रों के लिए अल्टीमेटम, पढ़ाई छोड़ी तो छात्र वीजा होगा रद्द

कंपाउंडर को मार दिया थप्पड़

पीड़ित ने बताया कि इस पर आरोपी ओमप्रकाश (डीसीपी का ड्राइवर) सामने आया। आते ही पूछने लगा कि रुपए कौन मांग रहा है। फिर ओमप्रकाश ने काउंटर के पास आकर मुझे थप्पड़ मारा। उसके साथियों ने भी हुज्जत की। उसने अपनी पिस्टल की तरफ इशारा कर कहा पैसे कैसे मांग रहा है, दस की दस गोलियां उतार दूंगा।

यह खबर भी पढ़ें...महिला सशक्तिकरण सम्मेलन : पीएम मोदी का संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर और अहिल्याबाई की विरासत पर फोकस

इलाज से पहले मांगने लगे थे पैसे

इस मामले में डीसीपी के ड्राइवर ओमप्रकाश का कहना है, हमारे मोहल्ले के परिचित हादसे का शिकार हो गए थे। उनके पैर में गंभीर चोट लगी थी। लगातार खून बह रहा था। जैसे ही हमने इलाज के लिए कहा तो वे पहले रुपए मांगने लगे। इससे मुझे तैश आ गया।

यह खबर भी पढ़ें...सिंधिया जी के खिलाफ बोला तो जुबान काट लेंगे: IAS पर भड़के BJP विधायक जगन्नाथ सिंह

Tags:
  • इंदौर
  • अस्पताल
  • क्राइम
  • ड्राइवर
  • डीसीपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर