इंदौर में फैला डेंगू का डंक, मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ अर्धनग्न होकर उन्हीं की विधानसभा में लगे नारे
Sanjay Gupta | Sept 05, 2024, 12:34 IST
इंदौर में डेगू
डेंगू के अभी तक इंदौर में 300 मरीज आ चुके हैं। यह संख्या जनवरी से अभी तक की हैं। 2023 में डेंगू के एक हजार मरीज ( indore dengue outbreak ) पूरे साल भर में सामने आए थे।
इंदौर में डेगू का डंक तेजी से फैल रहा है। औपचारिक तौर पर हर दिन 10 से 15 मरीज सामने आ रहे है। यदि निजी लैब की रिपोर्ट से अनुमान लगाए तो यह संख्या औसतन 50 से ज्यादा की हो रही है। हालत यह है कि सांवेर विधानसभा में ही मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ नारे लग गए।
गुरुवार को इंदौर के सांवेर विधानसभा में मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ रहवासियों ने जमकर नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने ऊपर के कपड़े उतार दिए थे और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। यह रहवासी कालिंदी गोल्ड के रहवासी थे। इनका कहना था कि यहां कचरा जमा रहता है। इसके चलते गंदगी और मच्छर हो रहे हैं। डेंगू भी फैल रहा है। क्षेत्र में कई बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो गए हैं। यह क्षेत्र भांग्या पंचायत में आता है। पंचायत के खिलाफ भी रहवासियों ने नारे लगाए।
डेंगू के अभी तक इंदौर में 300 मरीज आ चुके हैं। यह संख्या जनवरी से अभी तक की हैं। बीते साल इसी अवधि में 290 करीब मरीज थे। पूरे साल भर में बीते साल एक हजार मरीज सामने आए थे। लेकिन इस बार डेंगू का डंक तेजी से फैल रहा है। खासकर इस बार बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं।
जानकारों ने बताया कि निजी लैब में हर 10 टेस्ट में दो पॉजीटिव आ रहे हैं, यानी 20 फीसदी रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आ रही है। इनके रिकार्ड सरकारी विभाग में नहीं जाते हैं, वह केवल एमजीए की लैब रिपोर्ट के आंकड़े ही जोड़ते हैं। इसके चलते रिकार्ड में कम आते हैं। उधर कर्नाटक सरकार ने तो डेंगू को महामारी घोषित कर दिया है। अभी मप्र में इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती खत्म नहीं हो रही है।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मंत्री से इसलिए नाराज हुए रहवासी
डेंगू के अभी तक 300 से ज्यादा मरीज
निजी लैब में हर दिन 20 फीसदी पॉजिटिव
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari