इंदौर-देवास बायपास पर हुई मौत पर भी झूठ बोल रहा NHAI

Vishwanath Singh | Jun 30, 2025, 12:19 IST
Share
Sourabh300
Sourabh300

इंदौर–देवास बायपास और अर्जुन बरोदा ओवरब्रिज क्षेत्र में अब यातायात पूरी तरह से सामान्य हो गया है। वाहनों की आवाजाही अब सुगमता से हो रही है और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

इंदौर-देवास बायपास पर पिछले दिनाें लगे जाम में हजारों वाहन कई घंटाें तक फंसे रहे और उनमें से तीन लोगाें की मौत भी हो गई थी। इन मौतों की जिम्मेदारी लेने के बजाए अब एनएचएआई की तरफ से बयान जारी कर सफाई दी गई है। उसने दावा किया है कि जाम के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई है। NHAI के इस दावे को किसान व अन्य मृतक के परिजनों ने ही झूठा साबित कर दिया है। परिजनों के मुताबिक जब अटैक आया तब वे जाम में फंसे हुए थे और समय पर अस्पताल तक नहीं पहुंच पाए।

यह सफाई दी है NHAI ने

इंदौर–देवास बायपास और अर्जुन बरोदा ओवरब्रिज क्षेत्र में अब यातायात पूरी तरह से सामान्य हो गया है। वाहनों की आवाजाही अब सुगमता से हो रही है और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक सोमेश बांझल ने बताया कि अर्जुन बरोदा क्षेत्र में बनाए गए डायवर्जन मार्ग की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे अब यहां से वाहन सामान्य रूप से गुजर रहे हैं। साथ ही बायपास के अन्य हिस्सों में भी ट्रैफिक सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

जांच में पता चला जाम में नहीं हुई मौत

एनएचएआई की तरफ से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि– जांच में स्पष्ट हुआ कि अर्जुन बरोदा बायपास क्षेत्र में जाम के कारण तीन व्यक्तियों की मृत्यु होने की खबर पूरी तरह भ्रामक हैं। बताया गया कि एक व्यक्ति की मृत्यु शाजापुर से इंदौर आते समय हुई थी, जबकि दूसरी घटना लसूड़िया क्षेत्र की है। इन दोनों मामलों का अर्जुन बरोदा क्षेत्र के जाम से कोई संबंध नहीं है। साथ ही अपील की गई है कि नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

जाम में ही निकल गए थे प्राण

गुरुवार को कमल पांचाल की बहन की तेरहवीं का कार्यक्रम था। परिजनाें ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए वे पत्नी शारदा, बेटे विजय और बहू प्रियंका के साथ कार में जा रहे थे। डायवर्शन की वजह अर्जुन बड़ौदा के पास जाम लग गया, जिसमें उनकी कार भी फंस गई। कुछ देर बाद उन्हें घबराहट होने लगी। इस दौरान बेटे विजय ने कार निकालने की कोशिश की, लेकिन वह आगे बढ़ नहीं सकी, क्योंकि वहां से मूव करने तक की जगह नहीं थी। इस बीच वे तड़पते रहे और बेहोश हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जब जाम खुला तो परिवार के लोग उन्हें उसी कार से देवास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि जाम हटाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। यहां अक्सर जाम लगता है। बारिश के दिनों में तो और भी फजीहत हो जाती है।

एक अन्य हार्ट पेशेंट की भी हुई मौत

गारी पिपल्या गांव के रहने वाले संदीप पटेल (32) की भी जाम में फंसने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। चाचा सतीश पटेल ने बताया कि गुरुवार शाम संदीप के सीने में दर्द उठा। इस पर वे उसे मांगलिया स्थित अस्पताल ले जाने के लिए निकले। पास ही रेलवे ब्रिज का काम चल रहा है, वे जाम में फंस गए। सिंगापुर टॉउनशिप के रास्ते से निकलने की कोशिश की तो वहां भी जाम लगा था। बमुश्किल वहां से निकलकर मांगलिया पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर इंदौर ले जाने को कहा। इंदौर आने के दौरान तलावली चांदा और देवास नाके पर जाम में 3 घंटे फंसे और इस दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया।

ऑक्सीजन ही खतम हो गई

शुजालपुर के कैंसर पीड़ित बलराम पटेल (55) को परिजन इंदौर ला रहे थे। कार में दो ऑक्सीजन सिलेंडर थे। एक सिलेंडर देवास में दूसरा 2 घंटे जाम में फंसे रहने के दौरान खत्म हो गया। परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने जाम से निकलने की कोशिश की, लेकिन जगह ही नहीं मिली और हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार बलराम पटेल ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद शव लेकर लौटने में भी परिवार के लोग 1 घंटे जाम में फंसे रहे।

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • देवास
  • मौत
  • बायपास
  • जाम
  • इंदौर-देवास बायपास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा