इंदौर से देवास जाने वाले वाहन रात 12 से 7 बजे तक होंगे डायवर्ट, सर्विस रोड पर काम शुरू

Sanjay Gupta | Jun 29, 2025, 13:29 IST
Share
indore-dewas-road-diversion
indore-dewas-road-diversion

इंदौर-देवास मार्ग पर वाहनों को रात 12 से सुबह 7 बजे तक डायवर्ट किया जाएगा। सर्विस रोड पर निर्माण कार्य के चलते यह डायवर्जन लागू किया गया है।

इंदौर से देवास मार्ग पर लग रहे महाजाम से काफी राहत मिल गई है। दो दिन बाद जागे एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके पर अब काम शुरू करा दिया है। इसके पहले शनिवार को दोपहर से रात तक इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह मौके पर ही रहे। उनके साथ सभी अधिकारी, पुलिस बल मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को ठीक करते हुए महाजाम को खुलवाया। वहीं सर्विस रोड पर काम शुरू होने से रात को इंदौर से देवास जाने में मार्ग डायवर्ट हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में बनेंगे 2 ग्रीनफील्ड लिंक रोड... 418 करोड़ रुपए होंगे खर्च

इंदौर से देवास रात में अर्जुन बड़ौद हिस्से में बंद-

मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग इंदौर से देवास की ओर अर्जुन बड़ौद ब्रिज वाले सेक्शन में रात 12 से सुबह 7 बजे तक बंद कर दिया गया है। शनिवार रात को ही यहां पर सर्विस रोड के एक किलोमीटर के हिस्से में गिट्टी, मुरम भरने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं बाद में पेवर ब्लॉक लगाएंगे। मौके पर रात भर रहे डीएसपी उमाकांत चौधरी, दो निरीक्षक और 25 सिपाही ने ट्रैफिक ठीक कराया।
डीएसपी चौधरी ने बताया कि इंदौर देवास रोड पर रात 12:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा।
इसमें इंदौर से देवास की ओर जाने वाले वाहनों का डायवर्जन MR-11 से देवास नाका होते हुए अरविंदो अस्पताल सांवेर से शिप्रा किया गया। इसके अतिरिक्त छोटे वाहन व्यास खेड़ी रोड से देवास की ओर डाइवर्ट किए गए। रविवार रात भी यही व्यवस्था रात 12:00 से सुबह 7:00 तक लागू रहेगी। हालांकि देवास से इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग रात को चालू रहेंगे। अभी उस हिस्से की सर्विस रोड पर काम नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार काम शनिवार रात से शुरू हुआ है, इसमें दो-तीन दिन लगेंगे।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मांगी टोल से मुक्ति

इंदौर-देवास मार्ग की खराब हालत को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा गया। इसमें यह जानकारी दी गई कि मालवाहक ट्रकों में लोड सामान खराब हो रहा है। इससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। अन्य रास्ते से जाने में डीजल और टोल का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि जब इस मार्ग पर नियमित रूप से टोल टैक्स वसूला जा रहा है, तो सड़क की हालत अत्यंत जर्जर क्यों है? यह पत्र मैनेजिंग कमेटी सदस्य, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC), नई दिल्ली और पूर्व अध्यक्ष, इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सीएल मुकाती के जरिए लिखा गया है।

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सवाल उठाए कि क्या टोल केवल राजस्व वसूली का माध्यम बन गया है? जब मरम्मत कार्य प्रस्तावित थे, तो पहले से डायवर्जन मार्ग क्यों नहीं बनाए गए? यह समूची स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की गंभीर प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Indore | dewas | dewas road news | रुट डायवर्जन | Route Diversion | Toll Tax | सड़क सुरक्षा | Madhya Pradesh | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • इंदौर
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • देवास
  • Route Diversion
  • रूट डायवर्जन
  • Toll Tax
  • टोल टैक्स
  • dewas
  • सड़क सुरक्षा
  • dewas road news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच