इंदौर में डायग्नोस्टिक सेंटर के आरोप- महंगी जांच में डॉक्टरों को 40-60 फीसदी मिलता है कमीशन
Sanjay Gupta | Sept 03, 2024, 11:31 IST
डायग्नोस्टिक सेंटर
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. नरेंद्र पाटीदार और डॉ. अक्षत पांडे ने डायग्नोस्टिक सेंटर के अर्पित कोठारी को नोटिस जारी कर Linkedln पर माफी मांगने के लिए कहा है।नोटिस में कहा गया है कि आपकी इस आपत्तिजनक पोस्ट से डॉक्टरों का एक बड़ा वर्ग परेशान है।
इंदौर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर ( indore diagnostic center ) की सोशल मीडिया पर पोस्ट से डॉक्टर लॉबी में हड़कंप मच गया। इसमें लिखा गया है कि मंहगी जांच के लिए देश के डॉक्टरों को 40 से 60 फीसदी तक कमीशन मिलता है। अब इसे लेकर बवाल मच गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशसन यानी आईएमए ने डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर अर्पित कोठारी को नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि नोटिस के बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।
शनिवार को कोठारी ने यह पोस्ट अपलोड की थी। इसमें लिखा था कि हम कमीशन पर विश्वास नहीं रखते। इसलिए हमारी जांच के दाम कम रखे जाते हैं और मरीजों को फायदा दिया जाता है। सेंटर डॉक्टर द्वारा रेफर किए गए मरीजों को लेकर न दबाव में आता और न ही समझौता करता है। हम डॉक्टरों के कहने पर सर्जरी या महंगा ट्रीटमेंट बताकर मुनाफा नहीं कमाते।
![पोस्ट]()
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. नरेंद्र पाटीदार और डॉ. अक्षत पांडे ने डायग्नोस्टिक सेंटर के अर्पित कोठारी को नोटिस जारी कर Linkedln पर माफी मांगने के लिए कहा है। नोटिस में कहा गया है कि आपकी इस आपत्तिजनक पोस्ट से डॉक्टरों का एक बड़ा वर्ग परेशान है। इंदौर में समर्पित डॉक्टरों की मेहनत, ईमानदारी पर सवाल खड़े कर उन्हें गुनाहगार बता दिया। आपकी पोस्ट बहुत निराशाजनक और अप्रत्याशित प्रतिक्रिया है। इसे लेकर Linkedln पर माफी के साथ स्पष्टीकरण दें। आपने डॉक्टरी जैसे नोबल प्रोफेशन को दोषी बताकर हमें बदनाम किया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर- मनमाड़ लाइन का सपना 106 साल पुराना, महाराष्ट्र चुनाव के पहले अब आया धरातल पर, इंदौर-मुंबई सफर पांच घंटे होगा कम
दरअसल एक मरीज ने कोठारी से पूछा था कि मैंने एक जांच कराई तो सात हजार रुपए लगे आप कम में कैसे करते हैं। इस पर कोठारी ने यह जवाब दे दिया। इस मैसेज तत्काल ही पांच लाख लोगों में चला गया।
![sanjay gupta]()
शनिवार को डाली थी पोस्ट
पोस्ट
इन्होंने थमाया नोटिस
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर- मनमाड़ लाइन का सपना 106 साल पुराना, महाराष्ट्र चुनाव के पहले अब आया धरातल पर, इंदौर-मुंबई सफर पांच घंटे होगा कम
पीड़ितों ने बताया किस तरह लूटा गया
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari