इंदौर संभाग के चार जिलों में कम बारिश, अधिकारी बोले- गेहूं की जगह चना और सरसों की खेती पर जोर दें

Sanjay Gupta | Oct 22, 2026, 18:55 IST
Share
इंदौर संभाग के चार जिलों में सामान्य से कम बारिश।
इंदौर संभाग के चार जिलों में सामान्य से कम बारिश।
Agriculture department urges farmers to opt for gram and mustard cultivation amid deficit rainfall in Indore division

इंदौर में कृषि और संबंधित विभागों की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अलनीनो के कारण इस साल हुई कम बारिश पर चिंता जताई गई। कृषि उत्पादन आयुक्त केसी गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें खरीफ फसल वर्ष 2026 की समीक्षा हुई। साथ ही रबी वर्ष 2026-27 की तैयारियों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। किसानों को कम अवधि में पकने वाली किस्में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

इंदौर में कृषि और संबंधित विभागों की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक
इंदौर में कृषि और संबंधित विभागों की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक
Agriculture department urges farmers to opt

संभाग के चार जिलों में बारिश के ये हाल

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में संभाग के चार जिले अल्पवर्षा (Scanty rainfall)से प्रभावित हैं। इनमें अलीराजपुर, धार, इंदौर और झाबुआ शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में अलीराजपुर में 43.11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। धार में 40.81 प्रतिशत और इंदौर में 32.82 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। झाबुआ में पिछले साल की तुलना में 28.98 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बैठक में जल परियोजनाओं की कुल क्षमता की जानकारी भी दी गई। जलभराव की स्थिति और बुवाई के प्रतिशत की भी समीक्षा हुई। आगामी कृषि जरूरतों के अनुसार बीजों की उपलब्धता की जानकारी भी दी गई।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 9 थानों के टीआई समेत कुल 14 इंस्पेक्टरों के कार्यभार बदले गए।<br>
इंदौर में नौ टीआई बदले, विधायक शुक्ला के पुजारी विवाद में हटे टीआई को और बड़ा थाना मिला
22 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने 14 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के कार्यभार बदल दिए हैं। इनमें नौ थानों के टीआई भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा टीआई देवेंद्र सिंह कुशवाह की नई पदस्थापना को लेकर है। विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी से मारपीट के विवाद के बाद उन्हें एरोड्रम थाने से हटाया गया था। जांच के दौरान उन्हें डीसीपी कार्यालय में बैठाया गया था।

गेहूं की जगह चना और सरसों की खेती पर जोर

बैठक में कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने गेहूं की जगह दूसरी फसलों की खेती के लिए किसानों को जागरूक करने को कहा। इनमें चना, अलसी और सरसों जैसी फसलें शामिल हैं। ये फसलें कम पानी में तैयार हो सकती हैं।

अल्पवर्षा से प्रभावित जिलों के लिए प्रस्तावित रबी रणनीति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने उपलब्ध पानी का समुचित उपयोग करने पर जोर दिया। किसानों को स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई अपनाने की सलाह देने को कहा गया। खेतों में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग तकनीक अपनाने पर भी जोर दिया गया।

इंदौर बालिका हॉस्टल में बड़ा घोटाला: सब्जी विक्रेता को बनाया ठेकेदार, लाखों का गबन | Indore Girls Hostel Major Scam: Vegetable Vendor Made Contractor, Embezzlement of Lakhs
इंदौर में बालिका हॉस्टल वार्डन ने सब्जी विक्रेता को ही ठेकेदार, मजदूर बताकर भुगतान किया, कोविड में दूध, कॉस्मेटिक खरीदी
22 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर के एक बालिका हॉस्टल में पैसों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। हॉस्टल वार्डन मंजुला जरिया पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि सब्जी बेचने वाले को कभी ठेकेदार तो कभी मजदूर बताया गया। इसके नाम पर कई बार भुगतान भी किया गया। कोविड के दौरान हॉस्टल बंद था। फिर भी दूध और कॉस्मेटिक सामान की खरीदी दिखाई गई।

उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने निर्देश दिए। उन्होंने रबी वर्ष 2026-27 के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने को कहा। उर्वरक वितरण व्यवस्था का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक वितरण करने के निर्देश दिए गए। पीओएस मशीनों से उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करने को भी कहा गया। दोबारा उर्वरक लेने वाले किसानों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

कंपनियों और थोक विक्रेताओं के यहां उपलब्ध स्टॉक की नियमित निगरानी करने को कहा गया। उर्वरकों का उचित भंडारण और वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सभी कलेक्टरों को उर्वरक वितरण व्यवस्था की निगरानी करने के लिए कहा गया।

योजनाओं में लापरवाही पर सीएम मोहन यादव सख्त: अब खुद करेंगे औचक निरीक्षण, कलेक्टरों को दो टूक | CM Mohan Yadav Strict on Scheme Negligence: Will Now Conduct Surprise Inspections Himself, Directs Collectors
योजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, सीएम मोहन यादव की कलेक्टरों को दो टूक, अब खुद करेंगे औचक निरीक्षण
21 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश में सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर सीएम मोहन यादव ने सख्ती दिखाई है। जन विश्वास अभियान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अब जिलों का औचक निरीक्षण करेंगे। बैठक में कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। स्वामित्व योजना में रीवा, शहडोल और धार के कुछ पटवारी हलकों की प्रगति शून्य मिली है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने लंबित शिकायतें जल्द निपटाने को भी कहा है।

संभाग में 17 लाख 36 हजार 5 हेक्टेयर में होगी खेती

बैठक में रबी वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बुवाई लक्ष्य की जानकारी दी गई। इंदौर संभाग में कुल 17 लाख 36 हजार 5 हेक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य है। इस क्षेत्र में विभिन्न रबी फसलों की खेती प्रस्तावित है।

फसलवार कार्ययोजना में गेहूं की बुवाई का क्षेत्र सबसे अधिक प्रस्तावित है। संभाग में 9 लाख 93 हजार 100 हेक्टेयर में गेहूं बोने का लक्ष्य है। चने की बुवाई के लिए 5 लाख 82 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र प्रस्तावित है। मक्का की बुवाई के लिए 1 लाख 23 हजार 940 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सचिव निशांत वरवड़े मौजूद रहे। सहकारिता आयुक्त दीपक सिंह और संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार भी शामिल हुए। विपणन संघ के प्रबंध संचालक अभिजीत अग्रवाल भी बैठक में मौजूद रहे। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संचालक उमाशंकर भार्गव भी शामिल हुए। कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक राघवेंद्र सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे। वे मंडी आयुक्त भी हैं।

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह भी मौजूद रहे। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर भी बैठक में शामिल हुए। जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। संबंधित विभागों के संभागीय और जिला स्तर के अधिकारी भी मौजूद थे।
Tags:
  • El Nino
  • संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार
  • बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • अलनीनो
  • कृषि विकास विभाग
  • निशांत वरवड़े
  • सहकारिता आयुक्त दीपक सिंह
  • इंदौर संभाग में कम बारिश
भाजपा में राजेंद्र राठौड़ का सियासी कद घट रहा या बढ़ रही दूरियां? खुद को लोकसभा-राज्यसभा में मौका नहीं, अब पराक्रम सिंह के टिकट पर भी पेच

By Raghvendra Singh Rathore

भाजपा में राजेंद्र राठौड़ का सियासी कद घट रहा या बढ़ रही दूरियां? खुद को लोकसभा-राज्यसभा में मौका नहीं, अब पराक्रम सिंह के टिकट पर भी पेच
जालोर में रोडवेज बस-टेंपो की भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; नवरात्रि में खरीदा था नया टेंपो

By Ashish Bhardwaj

जालोर में रोडवेज बस-टेंपो की भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; नवरात्रि में खरीदा था नया टेंपो
इंदौर में नौ टीआई बदले, विधायक शुक्ला के पुजारी विवाद में हटे टीआई को और बड़ा थाना मिला

By Sanjay Gupta

इंदौर में नौ टीआई बदले, विधायक शुक्ला के पुजारी विवाद में हटे टीआई को और बड़ा थाना मिला
दिवाली पर कार्बाइड गन का धमाका पड़ेगा महंगा, हो सकती है जेल, बेचने वालों पर भी होगी कार्रवाई

By Amresh Kushwaha

दिवाली पर कार्बाइड गन का धमाका पड़ेगा महंगा, हो सकती है जेल, बेचने वालों पर भी होगी कार्रवाई
दिवाली पर जयपुर से बेंगलुरु जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन; यात्रियों को मिलेगी राहत

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर जयपुर से बेंगलुरु जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन; यात्रियों को मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासी घमासान: भूपेश बघेल ने पूछा- 1 नवंबर से खरीदी शुरू करने में सरकार को क्या परेशानी?

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासी घमासान: भूपेश बघेल ने पूछा- 1 नवंबर से खरीदी शुरू करने में सरकार को क्या परेशानी?
एमपी के नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी की हाईलेवल जांच, मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

By Sumit Kumar

एमपी के नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी की हाईलेवल जांच, मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई