मध्यावधि 2026: इंदौर संभाग में विधायक मजबूत, सरकार 8 अंक पीछे, बड़वानी चुनौती
The Sootr | Jun 15, 2026, 15:45 IST
इंदौर संभाग
इंदौर संभाग: 13 जून 2026 को मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार का आधा सफर पूरा हो गया। ढाई साल बीत गए। अब उल्टी गिनती शुरू है। और ठीक इसी दौरान thesootr लेकर आया है मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा और विश्वसनीय सर्वे…
मध्यप्रदेश की हर विधानसभा से डेटा लेकर तैयार किए गए इस सर्वे में जानिए... इंदौर संभाग के लोगों के मन की बात… और हां! ये सर्वे किसी तरह की घोषणा नहीं करता सिर्फ प्राप्त आंकड़ों से परसेप्शन बताता है।
![051b94b3-d58]()
मध्यावधि 2026: इंदौर संभाग
इंदौर संभाग में 8 जिले और 37 विधानसभा सीटें हैं जिनमें 23 BJP के पास और 14 कांग्रेस के पास हैं। thesootr के मध्यावधि 2026 सर्वे ने इस पूरे संभाग की राजनीतिक नब्ज टटोली है।
संभाग का सबसे बड़ा संदेश यह है कि विधायक संतुष्टि (63%) सरकार संतुष्टि (54.7%) से 8 अंक आगे है। यानी जनता अपने विधायक को सरकार से बेहतर आंक रही है। इसके साथ 56.6% मतदाता कांग्रेस को प्रदेश में सक्रिय मानते हैं जो BJP के लिए एक स्पष्ट सतर्कता का संकेत है।
![69951390-c36]()
37 में से 29 सीटों पर विधायक संतुष्टि 60% से ऊपर है। सबसे ज्यादा संतुष्टि धार की विधायक नीना विक्रम वर्मा (BJP) को 70.4% मिली है। इसके बाद बदनावर के भंवरसिंह शेखावत (कांग्रेस) 69% और जोबट की सेना महेश पटेल (कांग्रेस) 68.3% पर हैं। शीर्ष पांच में BJP और कांग्रेस दोनों के नाम हैं।
यह एक अहम राजनीतिक संकेत है। जनता विधायक को उसकी पार्टी के चश्मे से नहीं बल्कि उसके व्यक्तिगत काम के आधार पर परख रही है। सबसे कम विधायक संतुष्टि राऊ (SC यानी Scheduled Caste आरक्षित) के BJP विधायक महादेव वर्मा को 50.7% मिली जो पूरे संभाग में सबसे नीचे है।
![d2bb0bd6-86f]()
इंदौर जिला संभाग का सबसे बड़ा जिला है जिसमें 9 सीटें हैं और सभी BJP के पास हैं। यहां विधायक संतुष्टि 59.7% और सरकार संतुष्टि 58.8% है। यह इकलौता जिला है जहां दोनों आंकड़े लगभग बराबर हैं।
इंदौर-5 के विधायक महेंद्र हार्डिया की सीट पर सरकार संतुष्टि 73.7% के साथ पूरे संभाग में सबसे ऊंची है। इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय 66.4% विधायक संतुष्टि के साथ मजबूत स्थिति में हैं। महू में उषा ठाकुर और इंदौर-4 में मालिनी गौड़ की सीटें भी सरकार संतुष्टि में 65% से ऊपर हैं।
लेकिन राऊ और देपालपुर जिले की कमजोर कड़ियां हैं। देपालपुर में सरकार संतुष्टि 44.4% और कांग्रेस सक्रियता 64.6% है। इंदौर-2 के रमेश मेंदोला की सीट पर भी सरकार संतुष्टि 49% पर है।
![madhyavdhi-2026]()
बड़वानी, आलीराजपुर और धार के आदिवासी हिस्से में सरकार संतुष्टि लगातार कमजोर दिखती है। बड़वानी जिला (4 सीटें, जिसमें 1 BJP और 3 कांग्रेस) में सरकार संतुष्टि केवल 47.3% और कांग्रेस सक्रियता 65.2% है। यह पूरे संभाग में सरकार के लिए सबसे कठिन जिला है। पानसेमल (BJP) में विधायक संतुष्टि 68.2% तो है लेकिन सरकार संतुष्टि केवल 40.9% है।
आलीराजपुर जिले में एक तीखा विरोधाभास दिखता है। यहां विधायक संतुष्टि 67.3% के साथ संभाग में सबसे ऊंची है, लेकिन सरकार संतुष्टि महज 47.7% है और कांग्रेस सक्रियता 67% तक पहुंची है। BJP विधायक नागर सिंह चौहान की आलीराजपुर सीट पर व्यक्तिगत छवि और सरकार की छवि के बीच बड़ा फासला है।
धार जिले में विधायक संतुष्टि 64.7% है लेकिन सरकार संतुष्टि 51.9% पर है और कांग्रेस सक्रियता 61.3%। आदिवासी सीटों पर सरकार संतुष्टि 41 से 48% के बीच है।
खंडवा जिले (4 सीटें, सभी BJP) में कांग्रेस सक्रियता 48.5% के साथ संभाग में सबसे कम है। हरसूद में विधायक संतुष्टि 67.2% और कांग्रेस सक्रियता 43.8% है जो इसे सबसे सुरक्षित सीट बनाती है। हालांकि खंडवा SC सीट पर सरकार संतुष्टि 43.1% पर कमजोर है।
बुरहानपुर (2 सीटें, सभी BJP) संभाग का वह इकलौता जिला है जहां सरकार संतुष्टि (66.3%) विधायक संतुष्टि (62.7%) से ऊपर है। यहां की दोनों सीटें नेपानगर और बुरहानपुर स्थिर और संतुलित हैं।
झाबुआ जिले में विधायक संतुष्टि 66.8% के साथ संभाग में दूसरे नंबर पर है। लेकिन यहां एक असामान्य आंकड़ा सामने आया है। झाबुआ सीट पर कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया की सीट पर कांग्रेस सक्रियता केवल 36.4% है जो पूरे संभाग में सबसे कम है। यानी खुद कांग्रेस की सीट पर पार्टी को सक्रिय नहीं माना जा रहा। यह स्थानीय संगठन और विधायक छवि के बीच की खाई को उजागर करता है।
BJP की 23 सीटों पर विधायक संतुष्टि 62.4% और कांग्रेस की 14 सीटों पर 64.2% है। यानी कांग्रेस विधायक व्यक्तिगत स्तर पर थोड़ा बेहतर आंके जा रहे हैं। सरकार संतुष्टि में BJP सीटों पर 56.7% और कांग्रेस सीटों पर 51.2% है। कांग्रेस सीटों पर पार्टी सक्रियता की धारणा 62.9% तक पहुंचती है।
इंदौर जैसा शहरी गढ़ और बुरहानपुर BJP के लिए मजबूत आधार हैं। लेकिन बड़वानी, आलीराजपुर और धार का आदिवासी हिस्सा वह जमीन है जहां सरकारी योजनाओं की पहुंच कमजोर दिखती है। यह 8 अंकों का विधायक बनाम सरकार का फर्क दोनों दलों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि अगला चुनाव चेहरे की दम पर जीता जाएगा या पार्टी की ताकत पर।
मध्यावधि 2026 : चंबल संभाग के 13 विधायकों में किसे मिला जनता का भरोसा?
मध्यावधि 2026: ग्वालियर संभाग में न बीजेपी आगे, न कांग्रेस मजबूत, स्विंग सीटों का गढ़ बना
मध्यावधि 2026: सागर संभाग में विधायक से खुश, सरकार से नाराज जनता
मध्यावधि 2026 - thesootr Survey : हमने समझी 3.90 करोड़ लोगों की नब्ज
मोहन यादव सरकार | द सूत्र मध्यावधि 2026 | मोहन सरकार के ढाई साल | एमपी बीजेपी | एमपी कांग्रेस। thesootr Survey
हमने पूछे सिर्फ तीन सवाल
- क्या आप अपने विधायक से संतुष्ट हैं?
- BJP और डॉ. मोहन यादव की सरकार से संतुष्ट हैं या नहीं?
- क्या कांग्रेस प्रदेश में active दिखती है?
तो पहली बार हर नागरिक जान सकेगा
- उसके अपने जिले का मूड क्या है
- उसके विधायक को जनता पास करती है या फेल
- मोहन यादव सरकार के बारे में उसके इलाके की राय क्या है
- कांग्रेस जनता को active दिखती है या नहीं
051b94b3-d58
मध्यावधि 2026: इंदौर संभाग thesootr Survey
इंदौर संभाग का मिजाज
संभाग का सबसे बड़ा संदेश यह है कि विधायक संतुष्टि (63%) सरकार संतुष्टि (54.7%) से 8 अंक आगे है। यानी जनता अपने विधायक को सरकार से बेहतर आंक रही है। इसके साथ 56.6% मतदाता कांग्रेस को प्रदेश में सक्रिय मानते हैं जो BJP के लिए एक स्पष्ट सतर्कता का संकेत है।
69951390-c36
विधायक को व्यक्ति की तरह परखती है जनता
यह एक अहम राजनीतिक संकेत है। जनता विधायक को उसकी पार्टी के चश्मे से नहीं बल्कि उसके व्यक्तिगत काम के आधार पर परख रही है। सबसे कम विधायक संतुष्टि राऊ (SC यानी Scheduled Caste आरक्षित) के BJP विधायक महादेव वर्मा को 50.7% मिली जो पूरे संभाग में सबसे नीचे है।
d2bb0bd6-86f
शहरी इंदौर मजबूत, ग्रामीण बेल्ट कमजोर
इंदौर-5 के विधायक महेंद्र हार्डिया की सीट पर सरकार संतुष्टि 73.7% के साथ पूरे संभाग में सबसे ऊंची है। इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय 66.4% विधायक संतुष्टि के साथ मजबूत स्थिति में हैं। महू में उषा ठाकुर और इंदौर-4 में मालिनी गौड़ की सीटें भी सरकार संतुष्टि में 65% से ऊपर हैं।
लेकिन राऊ और देपालपुर जिले की कमजोर कड़ियां हैं। देपालपुर में सरकार संतुष्टि 44.4% और कांग्रेस सक्रियता 64.6% है। इंदौर-2 के रमेश मेंदोला की सीट पर भी सरकार संतुष्टि 49% पर है।
madhyavdhi-2026
आदिवासी जिलों में BJP के लिए असली चुनौती
आलीराजपुर जिले में एक तीखा विरोधाभास दिखता है। यहां विधायक संतुष्टि 67.3% के साथ संभाग में सबसे ऊंची है, लेकिन सरकार संतुष्टि महज 47.7% है और कांग्रेस सक्रियता 67% तक पहुंची है। BJP विधायक नागर सिंह चौहान की आलीराजपुर सीट पर व्यक्तिगत छवि और सरकार की छवि के बीच बड़ा फासला है।
धार जिले में विधायक संतुष्टि 64.7% है लेकिन सरकार संतुष्टि 51.9% पर है और कांग्रेस सक्रियता 61.3%। आदिवासी सीटों पर सरकार संतुष्टि 41 से 48% के बीच है।
खंडवा और बुरहानपुर: BJP के मजबूत किले
बुरहानपुर (2 सीटें, सभी BJP) संभाग का वह इकलौता जिला है जहां सरकार संतुष्टि (66.3%) विधायक संतुष्टि (62.7%) से ऊपर है। यहां की दोनों सीटें नेपानगर और बुरहानपुर स्थिर और संतुलित हैं।
झाबुआ में दिलचस्प उलटफेर
दलवार तुलना क्या कहती है
2028 के लिए क्या है संदेश
FAQ
- सवाल 1: इंदौर संभाग सर्वे 2026 में BJP की सरकार को कितनी संतुष्टि मिली?
जवाब: thesootr के मध्यावधि 2026 सर्वे में इंदौर संभाग की 37 सीटों पर BJP सरकार को औसतन 54.7% संतुष्टि मिली। यह विधायक संतुष्टि (63%) से 8 अंक कम है। 16 सीटों पर सरकार संतुष्टि 50% से नीचे रही जिनमें ज्यादातर आदिवासी बहुल सीटें हैं। सबसे ज्यादा सरकार संतुष्टि इंदौर-5 में 73.7% और सबसे कम आलीराजपुर व पानसेमल में 40.9% रही। - सवाल 2: इंदौर संभाग में कांग्रेस के लिए कौन से जिले सबसे अनुकूल हैं?
जवाब: बड़वानी और आलीराजपुर जिले कांग्रेस के लिए सबसे अनुकूल हैं। बड़वानी में कांग्रेस सक्रियता 65.2% और सरकार संतुष्टि 47.3% है। आलीराजपुर में कांग्रेस सक्रियता 67% और सरकार संतुष्टि 47.7% है। धार जिले में भी विपक्ष की सक्रियता 61.3% है। इन तीनों जिलों में आदिवासी मतदाताओं की बड़ी संख्या है। - सवाल 3: इंदौर संभाग में BJP के लिए सबसे मजबूत और सबसे कमजोर जिले कौन से हैं?
जवाब: बुरहानपुर BJP के लिए सबसे मजबूत जिला है जहां सरकार संतुष्टि 66.3% के साथ संभाग में सबसे ऊंची है। खंडवा भी अनुकूल है जहां कांग्रेस सक्रियता 48.5% के साथ सबसे कम है। वहीं बड़वानी सबसे कमजोर जिला है जहां सरकार संतुष्टि 47.3% और कांग्रेस सक्रियता 65.2% है। आलीराजपुर में भी विधायक-सरकार के बीच बड़ा फर्क BJP के लिए चुनौती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मध्यावधि 2026: ग्वालियर संभाग में न बीजेपी आगे, न कांग्रेस मजबूत, स्विंग सीटों का गढ़ बना
मध्यावधि 2026: सागर संभाग में विधायक से खुश, सरकार से नाराज जनता
मध्यावधि 2026 - thesootr Survey : हमने समझी 3.90 करोड़ लोगों की नब्ज
मोहन यादव सरकार | द सूत्र मध्यावधि 2026 | मोहन सरकार के ढाई साल | एमपी बीजेपी | एमपी कांग्रेस। thesootr Survey
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari