MBA छात्रा की हत्या पर पीयूष को नहीं पछतावा, हंसकर बोला क्या करोगे जानकार, आएगा टाइम

Sanjay Gupta | Feb 18, 2026, 15:54 IST
Share
indore dwarikapuri mba student murder case
indore dwarikapuri mba student murder case

इंदौर में MBA छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी से बातचीत के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी को हत्या और दुष्कर्म करने का कोई भी पछतावा नहीं है। पुलिस की पूछताछ के दौरान भी आरोपी हंसता रहा।

INDORE. इंदौर के द्वारिकापुरी एरिया में MBA छात्रा की हत्या और दुष्कर्म का मामला गर्म है। इस मामले का आरोपी छात्रा का क्लासमेट ही था। आरोपी पीयूष धामनोदिया को अपने कृत्य का कोई पछतावा नहीं है। इंदौर पुलिस 17 फरवरी को उसे वारदात वाले रूम पर लेकर गई थी। इधर मीडिया से बात करते हुए पीयूष हंसते हुए बोला- क्या करोगे जानकर, छोड़ दो ना यार।

मीडिया से बातचीत में बोला पीयूष

Q: क्या हुआ आपने क्यों मारा उसे?

पीयूष- कुछ नहीं हुआ छोड़ो जो हो गया हो गया यार

Q: कैसी बात कर रहे आपने एक लड़की को मारा, आपकी प्रेमिका थी

पीयूष-छोड दो ना, क्या करोगे जानकर

Q: आपको वह तंग कर रही थी क्या?

पीयूष- अच्छे से कारण बताउंगा सभी को, आराम से बताउंगा भाई, आएगा टाइम। टाइम आएगा।

9a284ae3-c68
9a284ae3-c68


कपड़े उतारकर पलंग से बांधा, हत्या

वहीं घटना स्थल पर आरोपी के साथ पुलिस 40 मिनट तक रही और घटना का रिक्रिएशन किया। इस दौरान आरोपी ने घटना का ब्यौरा दिया है। आरोपी ने उसे मारने की योजना पहले ही बना ली थी। वह उसके चैटिंग एप में अन्य साथियों से बात करने से नाराज था, यह पुलिस को बताया।

कमरे में आने के बाद छात्रा को निर्वस्त्र किया। इसके बाद मजाक करते हुए गिफ्ट देने की बात कहते हुए रस्सी से हाथ-पैर पलंग से बांधे। इसके बाद आरोपी ने छात्रा का गला दबा दिया था। आवाज नहीं आए इसके लिए मुंह में टी शर्ट ठूस दी और टेप लगा दिया था। जब वह बेहोश हो गई थी चाकू से वार किया था। पुलिस को मौके से टेप, रस्सी, चिप्प के पैकेट, चाकू यह सभी सामान मिल चुका है।

6b00825a-cb2
6b00825a-cb2


शव से भी दुष्कर्म

अभी तक पूछताछ में यह भी सामने आ चुका है कि पीयूष ने सेक्स टेबलेट ली थी। पीयूष ने हत्या के पहले भी शारीरिक संबंध बनाए थे। हत्या के बाद फिर बाहर जाकर शराब पी और आकर फिर शव के साथ संबंध बनाए थे। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसमें दुष्कर्म की बात आने पर यह धाराएं भी साथ में लगाई जाएंगी।

हत्या के बाद पीयूष छात्रा का मोबाइल और कपड़े लेकर भाग गया था। बाद में उसने यह फेंक दिए और मुंबई पहुंच गया था। पीयूष ने मुंबई में पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसके बाद और इंदौर पुलिस हिरासत में लेकर इंदौर आई।

faeb0502-7d1
faeb0502-7d1


परिजनोें ने संबंध तोड़े

मंदसौर निवासी पीयूष से उसके परिजनों ने संबंध तोड़ लिए हैं। परिजनों ने कहा कि हमारा कोेई बेटा नहीं है। वह नशाखोरी करने लगा था। उसे पढ़ने के लिए इंदौर भेजा था। वहीं मृतक छात्रा की बहन ने कहा कि पीयूष अच्छा लड़का नहीं है। इसके बार में बहन को समझाया भी था। उसी ने मोबाइल में चैटिंग एप डाउनलोड कराया था और वही शक करता था।

मामले से जुड़ी जरूरी खबरें भी पढ़िए...

क्राइम न्यूज: MBA छात्रा की हत्या के पहले आरोपी क्लासमेट ने ली थी सेक्स टेबलेट

क्लासमेट के रूम में मिला MBA छात्रा का नग्न शव, संदिग्ध मुंबई में पकड़ाया

इंदौर न्यूज: लापता MBA छात्रा का नग्न अवस्था में मिला शव, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर में MBA छात्रा की हत्या के बाद क्लासमेट ने शराब पी, लाश से दुष्कर्म कर भागा

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • क्राइम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा