इंदौर में द्वारकापुरी TI राजपूत काम में लापरवाही पर हटाए गए, ASI वर्मा पर बैठाई जांच
Vishwanath Singh | May 27, 2025, 19:24 IST
The Sootr
द्वारकापुरी थाने में महिला की शिकायत पर लापरवाही बरतना एक टीआई और ड्यूटी अफसर को भारी पड़ गया। डीसीपी ने सोमवार रात थाना प्रभारी राहुल राजपूत को लाइन अटैच कर दिया।
इंदौर का द्वारकापुरी थाना 5 महीने में दूसरी बार विवादों में आ गया है। यहां एक महिला घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन थाने के स्टाफ ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर संबंधित डीसीपी ने कार्रवाई करते हुए टीआई राहुल राजपूत को लाइन अटैच कर दिया है और एएसआई के खिलाफ भी जांच बैठाई है।
द्वारकापुरी थाने में महिला की शिकायत पर लापरवाही बरतना एक टीआई और ड्यूटी अफसर को भारी पड़ गया। डीसीपी ने सोमवार रात थाना प्रभारी राहुल राजपूत को लाइन अटैच कर दिया। वहीं ड्यूटी पर मौजूद एएसआई रामगोपाल वर्मा के खिलाफ जांच बैठा दी है। मामला एक महिला की घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी को लेकर की गई शिकायत से जुड़ा है। जिसकी एफआईआर दर्ज करने में थाने स्तर पर लापरवाही बरती गई।
पीड़िता ने बताया कि वह वर्ष 2021 से आरोपी रोहित मराठा निवासी परिवहन नगर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दो माह पहले झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे। 25 मई की रात रोहित उसके घर पहुंचा, दरवाजा खुलवाकर जबरदस्ती अंदर घुसा, गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी काफी देर तक घर में रुका रहा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।
यह खबर भी पढ़ें...खेल विभाग में सीधी और संविदा भर्ती जल्द शुरू, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिए निर्देश
पीड़िता ने बताया कि घटना के अगले दिन जब वह शिकायत लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची, तो ड्यूटी पर मौजूद एएसआई रामगोपाल वर्मा ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने महिला को काफी देर तक थाने में बैठाए रखा। आवेदन देने की बात कही और एफआईआर दर्ज किए बिना रवाना कर दिया। इस दौरान महिला थाने में रोती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यह खबर भी पढ़ें...फर्जी जाति प्रमाण पत्र की आंच से राहत, HC ने फिलहाल कार्रवाई पर लगाई रोक
यह खबर भी पढ़ें...IPL 2025: आज लखनऊ में LSG और RCB के बीच मुकाबला
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रोहित मराठा के खिलाफ IPC की धारा 331(6), 115(2), 296, 351, 324(4) के तहत केस दर्ज किया। रोहित पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक वह एक कांग्रेस नेता के यहां गोली चला चुका है और दो माह पहले एक महिला के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा में आग लगाने का भी आरोपी है।
यह खबर भी पढ़ें...Mandsaur में जमानत मिलते ही गायब हो गए नेता ? क्या AI जनरेटेड है वीडियो ?
द्वारकापुरी थाना 5 महीने पहले भी तब विवाद में आ गया था जबकि एक युवक की मौत के मामले में कार्रवाई करने को लेकर टीआई ने लापरवाही बरती थी। बताते हैं कि खाकी का मान नहीं रखने वाले द्वारकापुरी थाना प्रभारी आशीष सप्रे खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई थी। उनकी कार्यप्रणाली व कार्यक्षमता में खामी मानते हुए डीसीपी ने उन पर पांच हजार रुपए का अर्थदंड लगाया था। टीआई साहब ने चायनीज मांझे से हुई 20 साल के युवक की मौत को लेकर कार्रवाई में लापरवाही की थी। वहीं, थाने के एचसीएम प्रताप पटेल और सउनि कमलेश डाबर पर लापरवाही के लिए एक-एक हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।
टीआई सप्रे को लेकर डीसीपी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि गंभीर प्रकृति की घटना संज्ञान में आने पर भी अधीनस्थों द्वारा टीआई को इसकी जानकारी नहीं देना बताता है कि टीआई सप्रे का अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है और परस्पर संवाद की कमी है। इसके पहले भी टीआई द्वारा थाने पर आने वाले फरियादी, सूचनाकर्ता को इसी प्रकार संवादहीनता की कमी से टाला गया। इनके इस असंवेदनशील बर्ताव की वजह से बीते 15 दिनो में थाना क्षेत्र में दो बार चक्काजाम की स्थिति व कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई। जो ना केवल पुलिस की छवि को धूमिल करती है बल्कि टीआई की कार्यप्रणाली व कार्यक्षमता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। उनके द्वारा पदीय कर्त्तव्य में लापरवाही बरती गई है।
वहीं डीसीपी ने द्वारकापुरी थाने के एचसीएम प्रताप पटेल व सउनि कमलेश डाबर के खिलाफ एक-एक हजार अर्थदंड का आदेश दिया था। इनको लेकर कहा गया कि गंभीर मामले में भी मौके पर जाकर तस्दीक नहीं की गई। जबकि सूचना पाई गई थी कि घटना गोपुर चौराहे से फूटी कोठी के बीच हुई है और युवक की मौत हुई है। इनके द्वारा काम में लापरवाही बरती गई।
यह है पूरा मामला
The Sootr
आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी
यह खबर भी पढ़ें...खेल विभाग में सीधी और संविदा भर्ती जल्द शुरू, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिए निर्देश
काफी देर तक महिला को बैठाए रखा थाने में
यह खबर भी पढ़ें...फर्जी जाति प्रमाण पत्र की आंच से राहत, HC ने फिलहाल कार्रवाई पर लगाई रोक
डीसीपी ने कर दिया टीआई को लाइन अटैच
बाद में दर्ज की एफआईआर
यह खबर भी पढ़ें...Mandsaur में जमानत मिलते ही गायब हो गए नेता ? क्या AI जनरेटेड है वीडियो ?
द्वारकापुरी थाना पहले भी विवादों में रहा है
The Sootr
टीआई के लिए आदेश में यह लिखा था
The Sootr
अधीनस्थों के लिए आदेश में यह लिखा था
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari